जल्द इस फिल्म के सीक्वल में नजर आएंगे अक्षय,

बॉलीवुड में सीक्वल का सिलसिला जारी है। अक्षय कुमार कई सारी सीक्वल फिल्म साइन कर चुके हैं। हाउसफुल 4, हेरा-फेरी 3 साइन करने के बाद अब ब्लॉकबस्टर फिल्म राउडी राठौड़ की बारी है। जी हां, खबर है कि अब अक्षय कुमार राउडी के सीक्वल में भी नजर आने वाले हैं। फिल्म की स्क्रीप्ट का काम तेजी से चल रहा है। फिल्म के को-प्रोड्यूसर सबीना खान का कहना है कि फिल्म की स्क्रीप्ट तैयार है, बस अब संजय लीला भंसाली की हां का इंतजार है। संजय की हां के बाद फिल्म का काम आगे शुरू हो जाएगा। बता दें साल 2012

Read More

IPL फिनाले से पहले ऋषि कपूर ने ट्वीट कर श्रीदेवी को यूं किया याद,

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर ऋषि कपूर अकसर अपने ट्वीट्स को लेकर विवादों में रहते हैं। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले ऋषि कपूर रविवार को होने वाले आईपीएल फिनाले को लेकर काफी एक्साइटेड थे। और ये उनके ट्वीट को देखकर भी अंदाजा लगाया जा सकता है। मैच शुरू होने से पहले ऋषि कपूर ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर लिखा, ‘आईपीएल का आज फाइनल है। इसकी ट्यून को 1986 में रिलीज किया गया था। फिल्म नागिन को साभार’। ऋषि कपूर की इस फिल्म में उनके साथ श्रीदेवी थीं। दरअसल, ऋषि कपूर ने एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो

Read More

पाकिस्तान में बेटों ने मां को पीटकर कूड़े में फेंका

पाकिस्तान के सिंध प्रांत स्थित सुकुर जिले में इंसानियत को शर्मशार करने वाली घटना सामने आई है। यहां पर एक बुजुर्ग महिला को उसके ही दो बेटों ने पहले तो पीट-पीटकर अधमरा कर दिया और जब वह बेहोश गई, तो कूड़े के ढेर में फेंकर चलते बने। सुकुर के पुलिस अधीक्षक मुहम्मद अमजद शेख ने रविवार को बताया कि बस स्टैंड के पास कूड़े के ढेर में स्थानीय लोगों ने महिला को देखा तुरंत अस्पताल ले गए। साथ ही इसकी सूचना पुलिस को दी। होश आने पर महिला ने बताया कि उसके दो बेटों ने पारिवारिक विवाद की वजह से

Read More

70 सालों की दुश्मनी भुलाकर 12 जून को मिलेंगे डोनाल्ड ट्रंप और किम जोंग

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को पुष्टि की कि उनके और किम जोंग उन के बीच बातचीत की तैयारियों के लिए अमेरिकी अधिकारियों का एक दल उत्तर कोरिया पहुंच गया है। ट्रंप ने पिछले हफ्ते किम जोंग के साथ होने वाली बैठक स्थगित कर दी थी। लेकिन अब ट्रंप ने ट्वीट कर बताया कि किम जोंग और मेरे बीच बातचीत के इंतजाम करने के लिए अमेरिका का एक दल उत्तर कोरिया पहुंच गया है। ट्रंप और किम जोंग के बीच 12 जून को सिंगापुर में वार्ता होनी है। समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, अमेरिकी टीम के प्योंगयांग पहुंचने के

Read More

कांग्रेस-JDS में मंत्रालयों को लेकर मतभेद,

कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने शनिवार को कहा कि मंत्रालयों के आवंटन को लेकर कांग्रेस के साथ मतभेद हैं, लेकिन ये इतने बड़े नहीं हैं कि इनसे सरकार गिर जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि राज्य कांग्रेस नेता जब उच्च नेतृत्व से मंजूरी पा लेंगे, तब कैबिनेट में विस्तार किया जाएगा। कुमारस्वामी ने मीडिया से कहा, ‘अभी मंत्रालयों का आवंटन नहीं हुआ है। इसको लेकर कांग्रेस के साथ कुछ मतभेद हैं, हालांकि, ये मुद्दा इतना बड़ा नहीं हैं कि इससे सरकार गिर जाए।’ बता दें, कुमारस्वामी के राज्य विधानसभा में बहुमत साबित कर लेने के बाद प्रदेश कांग्रेस के नेता

Read More

PM मोदी से मिलेंगे एचडी कुमारस्वामी

कनार्टक के मुख्यमंत्री एच. डी. कुमारस्वामी आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। अधिकारी ने बताया कि कुमारस्वामी मोदी से प्रधानमंत्री कायार्लय में मुलाकात करेंगे। यह एक शिष्टाचारपरक मुलाकात है। जनता दल सेक्यूलर और कांग्रेस गठबंधन के नेता के तौर पर 23 मई को कनार्टक की सत्ता संभालने के बाद मुख्यमंत्री कुमारस्वामी की यह मोदी से पहली मुलाकात होगी। मुख्यमंत्री ने यहां एक कार्यक्रम में संवाददाताओं को बताया कि हमारी संघीय व्यवस्था में यह परंपरा है कि किसी राज्य के नये मुख्यमंत्री पद संभालने के बाद प्रधानमंत्री से मिलते हैं। कुमारस्वामी सोमवार की सुबह दिल्ली के लिए

Read More

इस्तांबुल घूमने गया था IAS का बेटा, आतंकियों ने की गोली मारकर हत्या

उत्तराखंड के रुड़की निवासी सीनियर आईएएस शशांक गोयल के बेटे की इस्तांबुल (तुर्की) में आतंकियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। युवक को आतंकवादियों ने उसवक्त निशाना बनाया, जब वह अपने दोस्तों के साथ घूमने यहां आया था। रुड़की के सिविल लाइन निवासी सीनियर आईएएस शशांक गोयल आंध्र प्रदेश में प्रमुख सचिव के पद पर तैनात हैं। उनका बेटा शुभम गोयल (24 वर्ष) अमेरिका में नौकरी करता था। वह दिल्ली में किसी शादी में शामिल होने आया था। इसके बाद उसका अपने दोस्तों के साथ प्लान बना कि वो इस्तांबुल घूमकर आएंगे। शुभम दोस्तों के साथ टर्की के इस्तांबुल घूमने

Read More

मोदी ने हर तबके की तरक्क़ी का ख़याल रखा

मोदी सरकार में आतंकियों के हौसले पस्त हुए हैं। आतंकियों का चुन-चुन कर सफाया किया जा रहा है। इससे सरहद पर जूझ रही सेना का मनोबल बढ़ा है। यह सब केन्द्र सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति और दृढ़ इच्छाशक्ति से संभव हो रहा है। देश की छवि बदली है और दुनिया में भारत का मान बढ़ा है। मोदी सरकार के चार साल पूरे होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को ‘हिन्दुस्तान’ से विशेष बातचीत कर रहे थे । दिल्ली ने यूपी की तरक्की के लिए खजाना खोला उत्तर प्रदेश को क्या मिला? इस सवाल के जवाब में योगी बोले, दिल्ली

Read More

एक ही परिवार के 5 लोगों का शव मिलने से सनसनी

लखीसराय जिले के लक्ष्मीपुर गांव में एक ही परिवार के पति-पत्नी व तीन मासूमों का शव मिलने से सनसनी फैल गई। चार शवों के गले मे रस्सी का दाग और पति का शव रस्सी में झूलता देख आशंका जताई जा रही है कि पत्नी व बच्चों की हत्या करने के बाद मजदूर पति ने खुद भी फंदे से झूल खुदकुशी कर ली। घटना सूर्यगढ़ा प्रखंड के माणिकपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर  गांव में रविवार देर रात की है। मजदूर पंकज कुमार बाहर मजदूरी करता था, जबकि पत्नी अर्चना घर पर रहकर बच्चों की देखरेख करती थी। पंकज तीन दिन पहले

Read More

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे से जाम और प्रदूषण से दिल्ली को मिलेगी मुक्ति

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज (रविवार) सुबह दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे के पहले चरण का उद्घाटन किया। इस दौरान उनके साथ केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी मौजूद रहे। उद्घाटन के बाद पीएम मोदी ने दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर रोड शो किया। पीएम का रोड शो निजामुद्दीन ब्रिज से शुरू कर छह किलोमीटर तक चला। यह दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे का लगभग नौ किलोमीटर का पहला चरण है। रोड शो के दौरान 6 किलोमीटर लंबी मानव शृंखला बनाई गई। प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए मिलेनियम पार्क से लेकर गाजीपुर तक के बीच छह किलोमीटर लंबी मानव शृंखला बनाई गई। इस रोड शो के बाद प्रधानमंत्री हेलीकॉप्टर

Read More

Scroll Up