म्युचुअल फंड के प्रति निवेशकों का आकर्षण बढ़ रहा है। ऐसे निवेशक खातों (फोलियो) की संख्या एक महीने में ही आठ लाख से अधिक बढ़कर अप्रैल 2021 के अंत में 7.22 करोड़ हो गई। वित्त वर्ष 2017-18 में 1.6 करोड़ निवेशक खाते तथा 2016-17 में 67 लाख खाते खुले थे। एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड इन इंडिया के आंकड़े के अनुसार देश में 42 फंड हाउस हैं जहां निवेशकों के खाते हैं। इस साल अप्रैल के अंत में फोलियो की संख्या 8.38 लाख बढ़कर रिकार्ड 7,21,85,970 पर पहुंच गई जो मार्च 2021 के अंत में 7,13,47,301 थी। म्यूचुअल फंड में खुदरा
Author: admin
शॉर्ट्स और स्लीपर पहनते हैं,
अगर आपको भी गर्मी के मौसम में शॉर्ट्स ओर स्लिपर्स पहनना पसंद हैं। तो आपका यह आपका निजी मामला हो सकता है और आप जो चाहे वो पहन सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे कि ट्रायम्फ (Triumph) की मोटरसाइकिल खरीदने जाते समय शॉर्ट्स पहनकर जाना भारी पड़ सकता है। ट्रायम्फ इंडिया ने एक बयान जारी कर कहा है कि इस तरह के पहनावे में ट्रायम्फ इंडिया बाइक की डिलीवरी नहीं देगी। आपको बता दें कि यह ब्रिटिश मोटरसाइकिल ब्रांड पहले भी 12 लोगों को इसी कारण से बाइक की डिलीवरी देने से मना कर चुका है। कंपनी का कहना था कि ये लोग ठीक से कपड़े
सट्टेबाजी के गिरोह का भांडाफोड़, चार लोग धरे गए
दिल्ली पुलिस ने रविवार को कहा कि उसने उत्तर-पूर्वी दिल्ली के गोकुलपुरी क्षेत्र से कथित तौर पर आईपीएल सट्टेबाजी रैकेट चलाने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग चांद बाग क्षेत्र में सट्टेबाजी गिरोह चला रहे हैं। पुलिस ने और अधिक सूचना एकत्रित करने के बाद उस घर में छापा मारा जहां से सट्टेबाजी रैकेट का संचालन हो रहा था। पुलिस उपायुक्त (उत्तर-पूर्व) अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने चांद बाग क्षेत्र में घर पर छापा मारा और पाया कि आरोपी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर और राजस्थान रॉयल्स के बीच मैच
भज्जी और दीपक को इसलिए भेजा बैटिंग ऑर्डर में ऊपर
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में दो साल के बैन के बाद वापसी करने वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने लीग राउंड का जीत के साथ आगाज किया और फिर अंत भी जीत से ही किया। रविवार को पुणे में खेले गए मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स ने किंग्स इलेवन पंजाब को पांच विकेट से हराया। 154 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए चेन्नई सुपरकिंग्स ने 19.1 ओवर में पांच विकेट पर 159 रन बना डाले। इस मैच में कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ ऐसी गुगली फेंकी कि हर कोई देखकर दंग रह गया। धौनी को बेस्ट
अगर आप भी लेना चाहते हैं Bigg Boss 12 में हिस्सा
बिग बॉस सीजन 11 के चर्चे अभी कम नहीं हुए हैं कि बिग बॉस 12 को लेकर फैंस में अभी से एक्साइटमेंट दिखाई दे रही है। मेकर्स अभी से सीजन 12 की तैयारियों में जोर-शोर से जुट गए हैं। शो को पहले से ज्यादा रोचक बनाने के लिए मेकर्स कुछ नया करने की सोच रहे हैं। इस बार सुनने में आ रहा है कि सीजन 12 की थीम जोड़ियों में होगी। अगर आप भी बिग बॉस का हिस्सा बनना चाहते हैं, तो आपके अकेले नहीं बल्कि जोड़ी के साथ ऑडिशन देने होंगे। 15 जून तक इसके ऑडिशन लिए जाएंगे। एंट्री
‘जन्नत’ को पूरे हुए 10 साल
साल 2008 में आई फिल्म जन्नत को लोगों ने खूब पसंद किया था। फिल्म में इमरान हाशमी और सोनल चौहान मुख्य भूमिका में नजर आ रहे थे। फिल्म में दोनों की एक्टिंग को काफी सराहा गया था, वहीं फिल्म के गानों ने भी लोगों की प्लेलिस्ट में खूब धमाल मचाया था। फिल्म को दस साल पूरे हो चुके हैं, लेकिन फिल्म के कुछ सीन्स आज भी लोगों को याद है। दर्शकों से मिले प्यार को देखते हुए इमरान हाशमी ने फैंस को एक गिफ्ट दिया है। जी हां, बता दें कि जन्नत फिल्म के निर्देशक कुणाल देशमुख ने एक बार
प्रिंस हेरी-मेगन की शादी
ब्रिटेन के प्रिंस हैरी और अमेरिकी अदाकारा मेगन मर्केल की शाही शादी को अमेरिका में 2 करोड़ 90 लाख से अधिक लोगों ने टीवी पर देखा। निल्सन द्वारा जारी की गई रेटिंग में यह जानकारी दी गई। शनिवार को हुई इस शाही शादी के समारोह को लगभग 2 करोड़ 92 लाख लोगों ने टीवी पर लाइव देखा। दर्शकों की संख्या के मामले में इस विवाह समारोह ने साल 2011 में प्रिंस विलियम और केट मेडिलटन की शाही शादी देखे जाने का रिकॉर्ड तोड़ दिया जिसे 2 करोड़ 28 लाख लोगों ने देखा था। हैरी और मेगन, विंडसर कैसल के सेंट
अमेरिकी चुनावों में रूसी हस्तक्षेप की जांच एक सितंबर तक होगी खत्म
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के वकील रूडी गिउलियानी का कहना है कि वर्ष 2016 में हुये राष्ट्रपति चुनावों में रूसी हस्तक्षेप संबंधी जांच एक सितंबर तक समाप्त होगी। गिउलियानी ने एक अमेरिकी अखबार से कहा कि जांच की अगुआई कर रहे विशेष अधिवक्ता रॉबर्ट मुलर के कार्यालय ने करीब दो सप्ताह पहले इस समय सीमा के बारे में बताया था। ट्रंप इस जांच को अपने प्रशासन पर एक धब्बा बताते हैं और चाहते हैं कि यह जल्द से जल्द खत्म हो जाए। नवंबर में होने वाले मध्यावधि चुनावों पर जांच के संभावित प्रभावों का हवाला देते हुए गिउलियानी ने कहा, ‘आप 2016
सोनिया-राहुल से मुलाकात से पहले बोले कुमारस्वामी-
karnatka मुख्यमंत्री बनने जा रहे जेडीएस नेता कुमारस्वामी ने रविवार को इन खबरों को खारिज किया कि उनकी पार्टी अपनी गठबंधन सहयोगी कांग्रेस के साथ 30-30 महीने के लिए सत्ता साझा करने के फॉर्मूले पर काम कर रही है। उन्होंने मीडिया से कहा, ‘इस तरह की कोई बात नहीं हुई है।’ कुमारस्वामी से कांग्रेस के साथ 30-30 महीने के लिए सत्ता साझा करने के फॉर्मूले से संबंधित खबरों के बारे में पूछा गया। बता दें, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया था कि दोनों दल बारी-बारी से सरकार का नेतृत्व करने के फॉर्मूले पर बात कर रहे हैं। साल 2006
शपथग्रहण से पहले आज सोनिया-राहुल से मिलेंगे कुमारस्वामी
जेडीएस नेता और कर्नाटक के भावी मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से पहले सरकार गठन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा के लिए आज कांग्रेस नेताओं सोनिया गांधी और राहुल गांधी से दिल्ली में मुलाकात करेंगे। कुमारस्वामी ने स्पष्ट किया कि मंत्रिपद आवंटन को लेकर अभी तक कोई चर्चा नहीं हुई है। उन्होंने दोनों पार्टियों के बीच 30-30 महीने सत्ता साझा करने के फार्मूले की खबरों को फर्जी करार दिया। उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि मैं नई दिल्ली जा रहा हूं, मैं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी से मुलाकात
