BSNL देगा 1 लाख वाईफाई हॉटस्पॉट की सुविधा

सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी भारत संचार निगम लि. ( बीएसएनएल) की 2021 के अंत तक देशभर में एक लाख वाईफाईहॉट- स्पॉट लगाने की योजना है। यह वाईफाई नेटवर्क भागीदारों के साथ राजस्व भागीदारी के अलावा बीएसएनएल के खुद के पूंजी व्यय मॉडल के आधार पर लगाए जाएंगे। बीएसएनएल के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक अनुपम श्रीवास्तव ने संवाददाताओं से कहा कि करीब 18,000 वाईफाई सुविधा स्थल पहले ही लगाए/बनाये जा चुके हैं। बीएसएनएल ने बुधवार को गुजरात के वलसाड़ जिले के उदावाड़ा गांव में क्वाडजेन के साथ भागीदारी में मुफ्त वाईफाई सेवा की शुरुआत की।  इस गांव को सूचना एवं

Read More

महान दार्शनिक सुकरात ने बताया सफलता का राज

एक बार एक नौजवान लड़के ने महान दार्शनिक सुकरात से पूछा कि “सफलता का रहस्य क्या है?” सुकरात ने उस नौजवान लड़के को कहा कि वह कल सुबह नदी के पास मिले, वही पर उसे उसके सवाल का जवाब मिलेगा। जब दूसरे दिन सुबह वह लड़का नदी के पास मिला तो सुकरात ने उस लड़के को नदी में उतरकर, नदी की गहराई मापने के लिए कहा। वह लड़का नदी में उतरकर आगे की तरफ जाने लगा। जैसे ही पानी उस लड़के के नाक तक पहुंचा, पीछे से सुकरात ने आकर अचानक से उसका मुंह पानी में डुबो दिया। वह लड़का

Read More

स्क्वैश की ये स्टार जोड़ी दिलाएगी भारत को गोल्ड

यूं तो इंटरनेशनल लेवल पर भारत का स्क्वैश में रिकॉर्ड ज्यादा अच्छा नहीं है। लेकिन भारत की स्टार खिलाड़ी दीपिका पल्लीकल और जोशना चिनप्पा ने 2014 में कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर भारत का विश्वभर में लोहा मनवा लिया था। अब गोल्ड कोस्ट में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों में एक बार फिर सभी की नजरें इसी स्टार जोड़ी पर होंगी। बता दें कि 2014 ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेल में इस जोड़ी ने महिला युगल में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया था। इन खेलों के इतिहास में भारत का स्क्वैश में यह पहला पदक था। दीपिका और जोशना पर हालांकि

Read More

IPL 2021 से पहले मैच प्रैक्टिस नहीं, ये कर रहे हैं विराट

भारतीय क्रिकेट टीम के सितारे अब अगले महीने से शुरू होने जा रही इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टी 20 टूर्नामेंट के लिए कमर कस चुके हैं, लेकिन इससे पहले स्टार खिलाड़ी विराट कोहली, सुरेश रैना और भारतीय टीम के गब्बर शिखर धवन एकजुट होकर जमकर मस्ती करते नजर आए। लंबे अर्से बाद टीम में वापसी कर रहे ऑलराउंडर रैना श्रीलंका में संपन्न निदाहस ट्रॉफी में राष्ट्रीय टीम का हिस्सा थे और अब आईपीएल के 11वें सीजन में वह लीग की अपनी पुरानी टीम चेन्नई सुपरकिंग्स से वापसी करने जा रहे हैं। दो बार की चैंपियन चेन्नई फिक्सिंग मामले में निलंबन

Read More

अंग्रेजों पर टूटा बोल्ट-साउदी का कहर,58 रन पर सिमटी पहली पारी

न्यूजीलैंड के साथ आॅकलैंड में खेले जा रहे दो टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में इंग्लैंड की टीम पहली पारी में महज 58 रन पर ढ़ेर हो गई। ट्रेंट बोल्ट और टिम साउदी की जोड़ी ने फास्ट बॉलिंग का बेजोड़ नमूना पेश करते हुए इंग्लैंड की पूरी टीम को 20.4 ओवर में 58 रन के स्कोर पर ढ़ेर कर दिया। ट्रेंट बोल्ट ने 6 और टिम साउदी ने 4 शिकार किए। बोल्ट और साउदी की रफ्तार के आगे इंग्लिश खिलाड़ी लाचार नज़र आए। टेस्ट क्रिकेट में शर्मनाक रिकॉर्ड से बच गया इंग्लैंड इंग्लैंड के 9 विकेट सिर्फ 23

Read More

टी 20 ट्राई सीरीज का पहला मुकाबला शुरू, ऑस्ट्रेलिया ने जीता टॉस

भारत, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम के बीच शुरू होने वाली टी 20 ट्राई सीरीज का पहला मुकाबला वीरवार से मुंबई में खेला जा रहा है।  ऑस्ट्रलिया ने टॉस जीतते हुए पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत की ओर से मिताली राज और स्मृति मंधाना ने पारी की शुरुआत की और 2 ओवर खत्म होने तक 12 रन बनाएं। स्मृति मंधाना ने तेज खलते हुए 15 बॉलों पर 28 रन बनाएं जिसकी मदद से भारत ने 4 ओवर के बाद 33 रन बना लिए थे। इसके बाद ऑफ साइड पर शॉट लगाने की कोशिश करते में मिताली राज पूरी तरह नाकाम हुई

Read More

प्रथम विश्वयुद्ध की असली कहानी बयां करेंगे

दिलजीत दोसांज की फिल्म ‘सज्जन सिंह रंगरूट’ रिलीज के लिए तैयार है। दिलजीत इस फिल्म में सज्जन सिंह के किरदार में नजर आएंगे। इन दिनों वह फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने दिलजीत ने बताया कि इस फिल्म की कहानी प्रथम विश्वयुद्ध पर आधारित है और इस फिल्म के जरिये विश्वयुद्ध के दौरान पश्चिमी फ्रंट में सिख रैजिमेंट के अनुभवों की सच्ची कहानी दिखाने की कोशिश की गई है। दिलजीत ने बताया कि वह इस फिल्म में प्रथम विश्वयुद्ध युद्ध के नायक सज्जन सिंह का किरदार निभा रहे हैं, जो ब्रिटिश सेना में एक अधिकारी थे और

Read More

मुन्नाभाई सीरीज के बाद अब ‘ब्लॉकबस्टर’ में लोगों को गुदगुदाएंगे संजू बाबा

संजय दत्त का कॉमिक टाइमिंग से बेहतर कुछ नहीं हो सकता है। ‘मुन्नाभाई’ सीरीज के साथ, संजय दत्त ने बहुत ही जबरदस्त कॉमिक स्पेस को अपनाया। अब, मुन्नाभाई सीरिज के बाद उनकी पहली बड़ी कॉमेडी फिल्म आने वाली है। सुपरस्टार संजय दत्त निर्माता संदीप सिंह की अगली फिल्म ‘ब्लॉकबस्टर’ में लीड रोल में दिखेंगे। निर्देशन की दुनिया में कदम रखने वाले और संजय दत्त के करीबी दोस्त अजय अरोड़ा और लवल अरोड़ा ‘ब्लॉकबस्टर’ का निर्देशन करेंगे। संजय दत्त कहते हैं, ‘मैं हमेशा कॉमेडी से प्यार करता रहा हूं। यह एक ऐसी शैली है जो मुझे घर पर होने जैसा महसूस

Read More

‘एक दो तीन’ गाने पर फैंस ने जैकलीन को किया ट्रोल

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान का मानना है कि जैकलिन फर्नांडिज ने माधुरी दीक्षित के मशहूर गीत ‘एक दो तीन’ के रीमेक के साथ पूरा न्याय किया है। अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर वीडियो का लिंक साझा करते हुए सलमान ने लिखा,“मुझे ये गाना बेहद पसंद आया। जैकलीन ने सरोज जी के डांस स्टेप्स पर इस गाने के साथ पूरा न्याय किया है। माधुरी को मैच करना मुश्किल है। मुझे अच्छा लगता है यह देखकर कि जैकलिन और वरूण को हमारे गानों पर डांस करते और हमारे पुराने गानों को जिंदा रखते देखना शानदार है। मुझे गर्व महसूस हो रहा है।

Read More

आमिर के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल हुए मुकेश अंबानी

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान’ के क्लाइमैक्स शूटिंग में बिजी हैं। लेकिन इस प्रोजेक्ट से फ्री होते ही आमिर अपने अगले प्रोजेक्ट पर जुट जाएंगे। और ये देश की अब तक की सबसे मंहगी फिल्म होगी। महाभारत पर आधारित राजमौली की फिल्म सीरीज के निर्माण से देश के उद्योगपति मुकेश अंबानी के जुड़ने की खबर आ रही है। फिल्म ट्रेड एनलिस्ट रमेश बाला के अनुसार भारत की सबसे महान ग्रंथ ‘महाभारत’ पर बनने वाली मेगा बजट फिल्म सीरीज में आमिर खान प्रमुख भूमिका निभाएंगे। इस फिल्म के लिए रिलायंस कंपनी

Read More

Scroll Up