लंबे समय से सुर्खियां बटोर रही सोनम की शादी आज यानि मंगलवार को होने जा रही है। मुबंई के बांद्रा स्थित हवेली में सोनम और आनंद सात फेरे लेंगे। आंनद आहूजा दूल्हा बन सोनम को लेने निकल चुके हैं। वहीं वेन्यू पर कपूर परिवार भी मौजूद है। बता दें कि दोनों की शादी सिक्ख रीति-रिवाजों के अनुसार होगी। वेडिंग इंवाइट के हिसाब से शादी का ड्रेस कोड इंडियन अटायर की रखा गया है। सिर्फ कपूर परिवार ही नहीं बल्कि बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां भी वेन्यू पर पहुंच चुकी हैं। इनमें बिग बी, जैकलीन, स्वरा भास्कर, करण जौहर, अंशूला कपूर,
Author: admin
युगांडा के नेशनल पार्क में फॉरेस्ट रेंजर का बच्चा उठाकर भागा तेंदुआ
युगांडा के क्वीन एलिजाबेथ नेशनल पार्क में एक ऐसी घटना हुई है, जिसे सुनकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे। यहां काम करने वाले फॉरेस्ट रेंजर के बच्चे को तेंदुआ उठाकर ले गया। इस हमले में बच्चे की मौत हो गई है। वाइल्डलाइफ प्रवक्ता बशीर हांगी ने बताया कि यह घटना शुक्रवार की रात को हुई। क्वीन एलिजाबेथ नेशनल पार्क स्थित सफारी लॉज के बिना बाड़ वाले स्टाफ क्वार्टर में बच्चा अपनी आया के साथ मौजूद था। बच्चे और नेशनल पार्क कर्मी के बारे में अधिक जानकारी नहीं मिली है। हांगी ने बताया कि बच्चे की आया किसी काम से घर से
अगर सीरिया ने इरान को इस्तेमाल करने दी जमीन, तो राष्ट्रपति असद का कर देंगे ‘खात्मा’
बढ़ते तनाव के बीच इजरायल ने सोमवार को चेतावनी दी कि अगर सीरिया अपनी धरती का इस्तेमाल ईरान को करने देना जारी रखता है तो वह सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल असद का ”खात्मा” कर देगा। इजरायल ईरान को अपना सबसे खतरनाक शत्रु मानता है और उसने उसे परमाणु बम बनाने या सीरिया में स्थायी उपस्थिति दर्ज कराने से रोकने के लिए लगातार प्रतिबद्धता जताई है। ऊर्जा मंत्री युवल स्टेनित्ज ने एक समाचार पोर्टल को साक्षात्कार में कहा, ”अगर (सीरिया के राष्ट्रपति बशर) असद ईरान को सीरिया की धरती से काम करते रहने देते हैं तो इजरायल उनको खत्म कर
केदारनाथ-बदरीनाथ में भारी बर्फबारी,रास्ते में फंसे पूर्व सीएम हरीश रावत
केदारनाथ में भारी बर्फवारी हुई है। बताया जा रहा है कि यहां 3 इंच से अधिक बर्फ गिरी है। वहीं केदारनाथ गए पूर्व सीएम हरीश रावत भी यहां फंस गए हैं। उनके साथ केदारनाथ विधयाक मनोज रावत और राज्य सभा सांसद प्रदीप टम्टा भी मौजूद हैं। उधर पुलिस की टीम पांच पांच का ग्रुप बनाकर कर यात्रियों की मदद कर रही है और मंदिर परिसर से यात्री हटाये जा रहे हैं। भारी बर्फबारी की वजह से केदारनाथ यात्रा रोक दी गई है। बदरीनाथ में सुबह चार बजे ही बर्फबारी हो रही है। बदरीपुरी में भी बर्फ जमी है। बताया जा रहा है
मां की इन हरकतों से नाराज बेटे ने मारी गोली
आठ साल पूर्व पति की मौत के बाद बीवी गुड़िया उर्फ जहाना की हरकतों से बेटा नाराज रहता था। जहाना गांव के ही एक व्यक्ति से वह शादी करना चाहती थी। बेटे इसका विरोध करते थे। आसपास के लोगों के अनुसार बेटों ने मां को कई बार समझाया लेकिन वह मानने को तैयार नहीं थी। इससे नाराज बेटे मो. तबरेज़ (22 साल) और मो. शाहनवाज (18 साल) ने मां के साथ मारपीट भी की थी। कहा जा रहा है कि बहन के मरने के बाद इस महिला ने जीजा से शादी कर ली थी। इसी शादी से महिला को चार
दलित की मूंछ उखाड़ने व पेशाब पिलाने के मामले में इंस्पेक्टर पर केस दर्ज
बदायूं में दलित से मारपीट, मूंछे उखाड़ने आदि मामले की रिपोर्ट दर्ज करने में लापरवाही बरतने पर एससीएसटी आयोग ने कड़ी नाराजगी जाहिर की है। आयोग के आदेश के बाद बदायूं के हजरतपुर थाने में इंस्पेक्टर के खिलाफ सीओ दातागंज की ओर से मुकदमा दर्ज किया गया है। हजरतपुर थाने के आजमपुर बिचौरिया गांव के रहने वाले दलित सीताराम ने 23 अप्रैल को सवर्ण पक्ष के चार लोगों के खिलाफ मारपीट, नीम के पेड़ से बांधकर पीटने, मूछें उखाड़ने, जूते से मूत्र पिलाने समेत कई गंभीर आरोप लगाये थे। थाना पुलिस ने उसका मेडिकल नहीं कराया और न ही मुकदमा
2019 में कांग्रेस बनी सबसे बड़ी पार्टी तो बन सकता हूं पीएम- राहुल
कर्नाटक में मतदान के सिर्फ पांच दिन शेष हैं। चुनाव प्रचार अपने चरम पर है। सभी दल रैली कर वोटरों को रिझाने में लगे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कर्नाटक में तूफानी रैली कर रहे हैं। आज राहुल बैंगलोर में हैं। यहां लोगों से बात करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने बयान दिया है कि अगर 2019 में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनी तो वे प्रधानमंत्री बन सकते हैं। जब राहुल गांधी से प्रधानमंत्री पद के लिए सवाल पूछा गया, कि क्या वे प्रधानमंत्री बनेंगे। तो उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस पार्टी सत्ता में आती
स्माट्रॉन ने नया 2-इन-1 लैपटॉप लांच किया
घरेलू ऑरिजिनल इक्विटमेंट मैनुफैक्चरर (ओईएम) स्माट्रॉन ने शुक्रवार को अपनी अगली पीढ़ी का मल्टीफंक्शनल ‘टीबुक फ्लेक्स’ हाइपर-लैपटॉप लांच किया। यह एक 2-इन-1 लैपटॉप है, जिसके एम3 और आई5 संस्करणों की कीमत क्रमश: 42,99० रुपये और 52,99० रुपये है। यह 13 मई से फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। कंपनी ने एक बयान में कहा कि ‘टीबुक फ्लेक्स’ बेहद हल्का है तथा इसका कीबोर्ड डिटेचेबल है, जिसे आसानी से निकाला और लगाया जा सकता है। इसके साथ ही इसे 15० डिग्री तक घुमाया भी जा सकता है, जिससे लैपटॉप खड़ा हो जाता है। इन डिवाइसों में थंडरबोल्ट 3 यूएसबी-टाइप सी
अपनी मां को शुक्रिया
दुनिया में एक बच्चे को सबसे खास महसूस करवाने वाली और उससे निष्छल प्रेम करने वाली मां होती है। ऐसे में हर बच्चे का अपनी मां को ऐसे प्रेम और समर्पण के लिए शुक्रिया कहना जरूरी है। अंतरार्ष्ट्रीय मातृ दिवस आने में कुछ ही दिन रह गए हैं। ऐसे में मां को इस दिन पर खास महसूस कराते हुए आप उनका आभार व्यक्त कर सकते हैं। ‘डॉक्स एप’ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और सह-संस्थापक सतीश कन्नान तथा ‘वेकफिट डॉट कॉम’ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और सह-संस्थापक अंकित गर्ग ने ऐसे कई खास तरीके साझा किए हैं, जिनके जरिए आप इस
15 बिलियन डॉलर में 75% हिस्सेदारी वॉलमार्ट को बेच सकता है बोर्ड
फ्लिपकार्ट ऑनलाइन सर्विस प्राइवेट लिमिटेड के बोर्ड ने वॉलमार्ट को 15 बिलियन डॉलर में कंपनी की 75% हिस्सेदारी बेचने की मंजूरी दे दी है। ऐसा इस मामले से जुड़े कुछ लोगों ने दावा किया है। फ्लिपकार्ट-वॉलमार्ट डील में सॉफ्टबैंक ग्रुप कॉर्प. फ्लिपकार्ट की अपनी 20% हिस्सेदारी को इनवेस्टमेंट फंड के जरिए से बेचेगा। इस मामले से जुड़े एक अन्य शख्स ने बताया कि गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट भी वॉलमार्ट में निवेश कर सकती है। वहीं, माना जा रहा है कि फ्लिपकार्ट-वॉलमार्ट डील आने वाले 10 दिनों में पूरी हो जाएगी। हालांकि, यह डील अभी फाइनल नहीं हुई है, इस वजह
