अनोखी शादी: 34 इंच के दूल्हे ने 33 इंच की दुल्हन की भरी मांग,

कहते हैं कि जोड़ियां ऊपर से बनकर आती हैं। भगवान हर जोड़ी के लिए सब कुछ पहले से ही तय कर देता है। ऐसा ही नजारा सोमवार को रानीबाग क्षेत्र के प्रज्ञानगर कॉलोनी में देखने को मिला। 34 इंच के दूल्हे ने 33 इंच की दुल्हन की मांग भरी। शादी देखने के लिए लोगों का तांता लगा रहा। खजनी थानाक्षेत्र के विशुनपुरा गांव के रहने वाले विश्वनाथ पाठक के बेटे सुनील पाठक की लंबाई जन्म के बाद कुछ समय तक बढ़ी लेकिन एक अवस्था के बाद उनकी लंबाई रुक गयी। सुनील ने अपनी लम्बाई को लेकर कभी हार नहीं मानी।

Read More

राम मंदिर पर फैसले में देरी हुई तो आंदोलन संभव

विश्व हिंदू परिषद ने अयोध्या में शीघ्र भव्य राम मंदिर के लिए अपनी प्रतिबद्धता जताते हुए कहा है कि अगर सुप्रीम कोर्ट का फैसला जल्द नहीं आया तो वह संतों के साथ आगे की कार्ययोजना तय करेगी, जिसमें आंदोलन भी शामिल है। विहिप की प्रबंध समिति के दो दिन की बैठक में रोहिंग्या मुसलमानों को देश की सुरक्षा के लिए खतरा बताते हुए उन्हें वापस भेजने और सीमा सील करने की भी मांग की है। विहिप के नए कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि सर्वोच्च अदालत राम जन्मभूमि मामले में जल्द फैसला देगा और इस

Read More

उबर में यात्रा के दौरान में महिला पत्रकार पर हमला,

मुंबई के लोअर परेल में एक साझा उबर कैब में सवार एक महिला पत्रकार ने अपने एक महिला सहयात्री पर ‘रंगभेदी टिप्पणी’ और हमला करने का आरोप लगाया। महिला पत्रकार ने कई ट्वीट और फेसबुक पर पोस्ट किया है जिसमें उसने कहा है कि एक अन्य महिला ने उबर की सवारी के लिए ‘सबसे अधिक भुगतान करने के बावजूद उसे आखिर में छोड़ने की शिकायत की। पुलिस ने महिला पत्रकार की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। पत्रकार ने कहा कि जब उसने मामले में हस्तक्षेप का प्रयास किया तो उसे रंगरूप को लेकर रंगभेदी टिप्पणी की गयी और

Read More

ऑपरेशन ऑल आउट का हिस्सा नहीं होगी एनएसजी

राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) की कश्मीर में तैनाती सिर्फ विशेष अभियानों के लिए होगी। जिसमें वह पुलिस और अर्धसैनिक बलों की मदद करेगी। सेना के ऑपरेशनों खासकर ऑपरेशन ऑल आउट में एनएसजी की सीधे कोई भूमिका नहीं होगी। गृह मंत्रालय के सूत्रों ने इस बात की पुष्टि की है। कश्मीर में आतंकी गतिविधियां पहले की तुलना में काफी बढ़ गई हैं। जिसके मद्देनजर हाल में श्रीनगर में एनएसजी की एक बड़ी यूनिट भेजी गई है। तब से यह अटकलें रही थी कि सेना के साथ मिलकर एनएससी आतंकियों का सफाया करेगी। लेकिन एनएसजी की भूमिका वहां अभी सीमित रखी गई

Read More

मानसून की बारिश से फर्नीचर को बचाने के लिए हो जाएं तैयार

जैसे-जैसे मानसून दस्तक देने की ओर बढ़ रहा है वैसे-वैसे आपके लिए अपने फर्नीचर को बरसात के मौसम से बचाने के लिए तैयार रखना जरूरी हो गया है। विशेषज्ञों के अनुसार अतिरिक्त गर्म चीजों को सीधे सतह पर रखने से बचें। ठोस लकड़ी के फर्नीचर पर मोम, वार्निश या किसी अन्य सुरक्षात्मक और सजावट कोटिंग लगाएं। सराफ फर्नीचर के सीईओ व संस्थापक रघुनंदन सराफ और बोनिटो डिजाइन के सीईओ व संस्थापक समीर ए.एम ने फर्नीचर को बरसात के मौसम में सुरक्षित रखने के लिए कुछ सुझाव दिए हैं। – फर्नीचर को सांस लेने दें, उसे खुला रखें ताकि वह सूख जाए और ज्यादा से

Read More

आइडिया-वोडाफोन विलय में हो सकती है देरी,

देश की दो बड़ी दूरसंचार कंपनियां वोडाफोन इंडिया और आइडिया सेल्यूलर का विलय सौदा पूरा होने में देरी हो सकती है। ऐसा इसलिए कि दूरसंचार विभाग वोडाफोन से करीब 4,700 करोड़ रुपये की नई मांग करने पर विचार कर रहा है। मामले से जुड़े एक सूत्र ने यह जानकारी दी। दोनों कंपनियों का विलय सौदा 30 जून तक पूरा होने की उम्मीद की जा रही थी लेकिन दूरसंचार विभाग के ताजा कदम की वजह से इसमें देरी हो सकती है। आइडिया के साथ विलय से पहले वोडाफोन इंडिया से बकाया राशि चुकाने को कहा जाएगा। एक आधिकारिक सूत्र ने कहा,

Read More

ई-कॉमर्स का बाजार पांच साल में पहुंचेगा 52 अरब डॉलर

देश में ऑनलाइन खुदरा कारोबार (ई-कॉमर्स) का राजस्व अगले पांच वर्षों में दोगुना बढ़ जाएगा। डिजिटल और विपणन कंपनी ‘एडमिटेड’ ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि देश में ई-कॉमर्स का बाजार सालाना काफी तेजी से बढ़ रहा है। रिपोर्ट में बताया गया है कि वर्ष 2017 में कुल जनसंख्या के करीब 37% लोग इंटरनेट का इस्तेमाल करते थे, इनमें से 14% नियमित रूप से ऑनलाइन खरीदारी कर रहे थे। जनसंख्या में इंटरनेट उपयोक्ताओं की यह भागीदारी वर्ष 2021 तक बढ़कर 45 प्रतिशत होने की उम्मीद है। इसी तरह ऑनलाइन खरीदारों की संख्या भी करीब 90 फीसदी तक बढ़ने की

Read More

उन्नति के रास्ते पर ले जाएंगी आपके घर की सीढ़ियां

घर की सीढ़ियां हमारी सफलता की सीढ़ियां भी बन सकती हैं। वास्तु शास्त्र में बताए गए नियमानुसार अगर इन्हें बनाया जाए तो परिवार उन्नति के मार्ग पर आगे बढ़ सकता है। घर में सीढ़ियों को यदि सही दिशा में न बनाया गया हो तो यह गंभीर वास्तु दोष माना जाता है। घर की सीढ़ियां परिवार में कमाने वाले की आमदनी पर प्रभाव डालती हैं। सीढ़ियों को कभी भी उत्तर दिशा में न बनाएं। सीढ़ियों के लिए उत्तर-पूर्व दिशा भी ठीक नहीं है। दक्षिण-पश्चिम दिशा में सीढ़ियां बना सकते हैं। मकान में सीढ़ी दक्षिण दिशा में होना शुभ माना जाता है।

Read More

दीपिका कुमारी ने जीता गोल्ड मेडल

भारतीय तीरंदाज दीपिका कुमारी ने खराब फॉर्म से उबरकर रविवार को विश्व कप (तीसरा चरण) में महिला रिकर्व में स्वर्ण पदक जीता। दीपिका ने फाइनल में जर्मनी की मिशेली क्रोपेन को 7-3 से हराया और इस तरह से छह साल बाद विश्व कप में स्वर्ण पदक जीता। विश्व कप फाइनल में चार बार की रजत पदक विजेता (2011, 2012, 2013 और 2015) ने इस जीत से तुर्की के सैमसन में होने वाले तीरंदाजी विश्व कप फाइनल के लिए  क्वॉलिफाई कर लिया है। सीजन के आखिरी टूर्नामेंट में वो सातवीं बार देश का प्रतिनिधित्व करेंगी। दीपिका ने इससे पहले अंताल्या में 2012 में खिताबी जीत हासिल की

Read More

हॉ़की टीम को बधाई देते हुए तेंदुलकर से हुआ ब्लंडर,

भगवान से भी गलती हो सकती है, तो इंसान क्या चीज है? ये कहावत टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर पर फिलहाल बिल्कुल सटीक बैठती नजर आ रही है। तेंदुलकर को फैन्स ने क्रिकेट में भगवान का दर्जा दिया है। तेंदुलकर ने रविवार को भारतीय हॉकी टीम की जीत के बाद एक ट्वीट किया और उस ट्वीट में एक ब्लंडर कर बैठे। दरअसल रविवार को भारतीय हॉकी टीम ने चैम्पियंस ट्रॉफी में अर्जेंटीना को 2-1 से हराया। भारत की ओर से मनदीप सिंह ने भारत के लिए दूसरा गोल करके जीत में बड़ा योगदान दिया। तेंदुलकर ने मैच के बाद

Read More

Scroll Up