कप्तान विराट कोहली के नेतृत्व में टीम इंडिया इस समय आयरलैंड और इंग्लैंड के दौरे पर है। हालांकि, भारत को आयरलैंड में सिर्फ दो टी20 मैच खेलने हैं। जिसमें, से पहले मुकाबले में भारत ने आयरलैंड को 76 रन के बड़े अंतर से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। टीम इंडिया ने इससे पहले 2009 में इंग्लैंड में आयोजित टी20 विश्व कप के दौरान आयरलैंड के खिलाफ टी20 मुकाबला खेला था, जिसमें उसे 8 विकेट से जीत मिली थी। आयरलैंड की टीम इंटरनेशनल क्रिकेट में भले ही नई है, लेकिन उसने काफी स्तरीय क्रिकेट का प्रदर्शन किया
Author: admin
रिलीज से पहले ही विवादों में फंसी ‘संजू’,
फिल्म संजू को रिलीज होने में बस एक ही दिन बाकी है, लेकिन फिल्म अभी से कानूनी पचड़े में फंसती नजर आ रही है। पहले फिल्म के ट्रेलर में दिखाए गए बैरक के टॉयलेट ओवरफ्लों होने वाले सीन पर आपत्ति जताई गई थी। शिकायतकर्ताओं का मानना था कि फिल्म में जेल को गलत तरीकों से दिखाने की कोशिश की गई है। लेकिन अब एक और सीन को लेकर फिल्म विवादों में घिरती नजर आ रही है। दरअसल, फिल्म के ट्रेलर में रणबीर और अनुष्का सेक्स वर्कर्स के बारे में बात करते नजर आ रहे हैं। सीन के दौरान अनुष्का रणबीर
कपिल शर्मा की ‘पत्नी’ के साथ आधी रात हुई ऐसी घटना,
कॉमेडियन कपिल शर्मा की ऑनस्क्रीन पत्नी मंजू यानि सुमोना चक्रवर्ती 24 जून को 30 साल की हो गई। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने बर्थडे के फोटोज शेयर किए थे। सुमोना भले ही इन दिनों टीवी से दूर हैं लेकिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। सुमोना ने जन्मदिन की फोटोज के साथ-साथ एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें उनके दोस्तों ने उन्हें आधी रात को सरप्राइज दिया। ऐसा सरप्राइज जिसे वो कभी भुला नहीं पाएंगी। सुमोना ने एक दिन पहले ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस वीडियो को शेयर किया है। वीडियो में सुमोना के दोस्तों ने
हॉरर गेमः ‘डोकी-डोकी लिटरेचर क्लब’ से बच्चों को बचाएं,
ब्रिटेन में एक पिता ने अपने 15 वर्षीय बेटे बेन वॉमस्ले की मौत के लिए ऑनलाइन हॉरर गेम ‘डोकी-डोकी लिटरेचर क्लब’ को जिम्मेदार ठहराया है। उसका आरोप है कि ‘डोकी-डोकी लिटरेचर क्लब’ के हसीन किरदारों ने बेन को गेम की हिंसक और डरावनी दुनिया में इस कदर उलझा दिया कि वह धीरे-धीरे मौत के मुंह में समाता चला गया। मामले में ‘डोकी-डोकी लिटरेचर क्लब’ की भूमिका अभी साबित नहीं हुई है। हालांकि ब्रिटेन में अभिभावकों और स्कूल प्रबंधन को सलाह दी जा रही है कि वे बच्चों को इस गेम से दूर ही रखें। आरोप का आधार फरवरी 2021 में
जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों के खिलाफ लश्कर
जम्मू कश्मीर में आतंकी संगठन सुरक्षाबलों को मुकालबे के लिए बच्चों की भर्तियां कर रहा है। गुरूवार को आयी संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रतिबंधित पाकिस्तान के आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद और हिजबुल मुजाहिदीन पिछले साल सुरक्षाबलों से संघर्ष के लिए बच्चों का इस्तेमाल किया था। संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में बताया गया कि पिछले साल दुनिया भर में हुए सशस्त्र संघर्षों में 10,000 से ज्यादा बच्चे मारे गए या विकलांगता का शिकार हुए। इसके साथ ही कई अन्य बच्चे बलात्कार के शिकार हुए, सशस्त्र सैनिक बनने पर मजबूर किए गए या स्कूल और अस्पताल में हुए हमलों
नौवीं के छात्र के बनाये दो एप को गूगल ने खरीदा
विश्व के सबसे बड़े सर्च इंजन गूगल ने पटना के नौवीं कक्षा के छात्र आर्यन राज के बनाये दो एप कंप्यूटर शॉटकर्ट कीज और वाट्सएप क्लीनर लाइट को खरीदा है। गूगल ने आर्यन को मेल कर दोनों एप खरीदे जाने की सूचना दी है। आर्यन को इसके लिए दो लाख रुपये दिए गए हैं। हालांकि आर्यन ने इस राशि को गरीबों में बांट दिये जाने को कहा है। इतनी कम उम्र में दोनों एप तैयार करने के लिए गूगल ने आर्यन की सराहना की है। गूगल प्लेस्टोर पर मौजूद कंप्यूटर शॉर्टकट किज और वाट्सएप क्लीनर लाइट को इंस्टॉल करने के
बिहार मैट्रिक रिजल्ट : गणित ने बिगाड़ा खेल
बिहार बोर्ड मैट्रिक के रिजल्ट में सबसे ज्यादा गणित विषय में छात्र असफल रहे हैं। अगर गणित का रिजल्ट बेहतर होता तो उत्तीर्णता का प्रतिशत ज्यादा होता। लेकिन गणित विषय ने बिहार बोर्ड के रिजल्ट का गणित बिगाड़ दिया। बोर्ड की मानें तो गणित में लगभग साढ़े तीन लाख छात्र असफल हुए हैं। अधिकतर छात्र गणित में ही फेल हो गये हैं। ज्ञात हो कि मैट्रिक में कुल 5 लाख 38 हजार 825 छात्र असफल हुए हैं। इसमें सबसे ज्यादा गणित विषय से छात्र शामिल हैं। गणित के अलावा साइंस और अंग्रेजी में भी अधिकतर छात्र फेल हुए हैं। साइंस
दरोगा की हत्या के बाद बेटी के सामने हत्यारे ले गए लाश
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां रेडियो विभाग में कार्यरत दरोगा भोंदे खां की हत्या के बाद बाइक से शव ले जाने का वीडियो वायरल हो रहा है। सीसीटीवी के वीडियो में दो हत्यारे शव को बाइक के बीच में रखकर ले जा रहे हैं और दरोगा की बेटी इस दौरान उनकी मदद करती दिख रही है। पुलिस के अनुसार 23 जून की रात दरोगा की हत्या उनकी बीवी ने भाड़े के हत्यारों से कराई थी। भोंदे खां की चार बेटियां भी इस साजिश में शामिल थीं। दरोगा पत्नी और बेटियों
रेप के बाद छह साल की बच्ची की हत्या,
गोंडा जिले के धानेपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। छह साल की अबोध बच्ची के साथ रेप के बाद उसकी हत्या कर शव खाई में फेंक दिया गया। गुरुवार सुबह शव गांव से 200 मीटर दूर खांई में पाया गया है। गांव के लोग रेप के बाद गला घोट कर हत्या की आशंका जता रहे हैं।घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले के तह तक जाने के लिए छानबीन शुरू कर दी है। पिता ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। बताया जाता है कि गांव
जो पार्टी आंध्र को विशेष राज्य का दर्जा देने का वादा करेगी उसको करेंगे समर्थन-
दिवंगत नेता वाई.एस. राजशेखर रेड्डी के बेटे और वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष वाईएस जगनमोहन रेड्डी राज्य में अपनी पैदल यात्रा के जरिए सड़क से सत्ता तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे समय में जब एक साल से भी कम का वक्त आंध्र प्रदेश के चुनाव में बचा है, जगनमोहन अब तक 200 दिनों की पदयात्रा कर चुके हैं। अपनी इस यात्रा के दौरान जगन ने यह स्पष्ट किया कि वे किसी भी राजनीतिक पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करेंगे चाहे वो राज्य का कोई दल हो या फिर या राष्ट्रीय स्तर का। उन्होंने इंटरव्यू में श्रीनिवास राव अप्पारासु को
