माहे मुबारक रमजान का पहला रोजा गुरुवार को होगा। बुधवार की शाम को पुराने लखनऊ में हर कोई रमजान के चांद का दीदार करने के लिए अपनी छत पर था। मरकजी चांद कमेटी के अध्यक्ष मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली और शिया चांद कमेटी के अध्यक्ष मौलाना सैफ अब्बास भी दूरबीन के जरिए आसमान पर निगाहें लगाए हुए थे। कई जिलों से चांद की तस्दीक होने के बाद मौलाना खालिद रशीद, मौलाना सैफ अब्बास और मौलाना कल्बे जव्वाद ने देर शाम चांद देखे जाने का ऐलान कर दिया। इसके बाद लोगों ने चांद नजर आने की खुशी में जमकर आतिशबाजी की।
Author: admin
मौत के 17 साल बाद हुई शादी
मेरठ के खरखौदा के की एक बस्ती में बुधवार को ऐसी शीदी हुई जिसके बारे में आपने न सुना होगा और न देखा होगा। यहां पर करीब 17 साल पहले स्वर्ग सिधार गए चार बच्चों की शादी धूमधाम से की गई। इसमें दो लड़कियां थीं और दो लड़के। दुल्हा-दुल्हन की जगह मृतक बच्चों की फोटो रखी गईं और उनका पूरा पूरा श्रंगार किया गया। बाकायदा बारात निकाली गई और दावत नाच-गाना भी हुआ। मौत के वक्त बच्चों की उम्र पांच और छह साल थी। उल्धन गांव की मंढैया में नट बस्ती है। बस्ती में बुधवार को अनोखी शादी हुई। यहां
युवक की मौत के बाद थाने पर पथराव
बारुण थाना क्षेत्र में गुरुवार को ट्रैक्टर से कुचल कर एक युवक की मौत होने के बाद भीड़ हिंसक हो गई। भीड़ ने एक दर्जन से अधिक वाहनों को फूंक दिया और थाने पर जमकर पथराव किया। पुलिस ने आत्मरक्षार्थ फायरिंग भी की लेकिन भीड़ पर इसका कोई असर नहीं हुआ। औरंगाबाद से गई क्यूआरटी ने लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ने का प्रयास किया और करीब 2 घंटे तक बारुण बाजार रणभूमि में बदला रहा। प्राप्त जानकारी के अनुसार बारुण थाना के नीम टोला गांव निवासी गौतम कुमार की ट्रैक्टर से कुचलकर मौत हो गई थी। बारुण पुलिस शव को
54 विधायकों पर हत्या और अपहरण जैसे संगीन मामले दर्ज
कर्नाटक विधानसभा के नवनिर्वाचित 222 विधायकों में से 54 ऐसे हैं, जिनके खिलाफ हत्या का प्रयास और अपहरण जैसे संगीन मामले दर्ज हैं। कर्नाटक इलेक्शन वाच और एसोसिएशन फार डेमोक्रेटिक रिफार्म्स (एडीआर) ने राज्य विधानसभा के मंगलवार को आए 222 सीटों में से 221 पर विजयी विधायकों के स्वयं दिए गए हलफनामों की जांच-पड़ताल की है। यहां चुने गए 77 विधायक ऐसे हैं, जिनके खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं 54 विधायकों के खिलाफ हत्या के आरोप और अपहरण जैसे संगीन मामले दर्ज हैं। भाजपा की बात करें तो 42 विधायकों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं 29 भाजपा विधायकों
राहुल गांधी का बीजेपी पर हमला
कर्नाटक में सियासी उठापटक जारी है। बीएस येद्दियुरप्पा ने गुरुवार सुबह मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली। इसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि तानाशाही में ही ऐसा होता है। लोकतंत्र में ऐसा पहली बार हुआ है। पूरे देश में डर फैलाया जा रहा है। एक शक्ति डर का फायदा उठा रही है। लोकतंत्र की हत्या हो रही है। हर संस्था में आरएसएस के लोग भरे जा रहे हैं। इससे पहले उन्होंने ट्वीट कर कहा कि एक तरफ भाजपा ‘खोखली जीत’ का जश्न मना रही है, दूसरी तरफ भारत ‘लोकतंत्र की हार’
पेंशन लेने के लिए जरूरी नहीं आधार
केंद्र सरकार में काम करने वाले कर्मचारियों को पेंशन लेने के लिए आधार जरूरी नहीं है। केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने इसकी जानकारी दी है। स्वैच्छिक एजेंसियों की स्थायी समिति की 30वीं बैठक के मुताबिक उन्होंने कहा कि आधार बैंक में जाए बिना लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने के लिए दी गई अतिरिक्त सुविधा है। उनका दावा इसलिए भी महत्वपूर्ण है कि हाल में बैंक खाते से आधार लिंक नहीं होने के कारण कुछ सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन लेने में मुश्किल आने की खबरें आई हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकारी कर्मचारियों को पेंशन पाने के लिए आधार को जरूरी नहीं
अब जेट एयरवेज से 967 रुपए में करें सफर
निजी विमानन कंपनी जेट एयरवेज ने उड़ान योजना के तहत अपनी उड़ानों के लिए 967 रुपए के शुरुआती किराए की पेशकश की है। कंपनी की ये उड़ानें अगले महीने से शुरू करने की योजना है। कंपनी ने कहा था कि वह सरकार की क्षेत्रीय वायु संपर्क योजना ( उड़ान ) के तहत उड़ानों का परिचालन 14 जून से करेगी। कंपनी की पहली उड़ान लखनऊ – इलाहाबाद – पटना मार्ग पर होगी। जनवरी में दूसरे दौर की बोली में जेट एयरवेज को चार रूट मिले थे। लखनऊ-इलाहाबाद-पटना के साथ साथ कंपनी को नई दिल्ली- नासिक, नागपुर -इलाहाबाद- इंदौर व लखनऊ -बरेली- दिल्ली
ब्राजील की 23 सदस्यीय टीम घोषित,
रूस में होने वाले फीफा विश्व कप के लिए ब्राजील की 23 सदस्यीय फुटबाल टीम की घोषणा हो गई है। टीम में स्टार खिलाड़ी नेमार को शामिल किया गया है। कोच तिते द्वारा घोषित इस टीम में डानिलो और फागनेर को शामिल किया गया है। सर्जरी के बाद वापसी करने वाले नेमार ने वर्तमान में पेरिस सेंट जमेर्न क्लब में फुटबाल के साथ अभ्यास शुरू कर दिया है। इस साल फरवरी में एक मैच के दौरान नेमार को पैर में चोट लगी थी और मार्च में उनकी इस चोट की सर्जरी हुई थी। चिकित्सकों ने कहा था कि नेमार तीन
वीरेंद्र सहवाग का ज्ञान भरा ट्वीट, लोगों ने किया ट्रोल
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें सीजन में किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने पिछले कुछ मैचों में जैसा प्रदर्शन किया है, उसकी किसी को उम्मीद नहीं थी। टीम ने आईपीएल के 11वें सीजन की शानदार शुरुआत की लेकिन पिछले पांच मैचों में टीम के प्रदर्शन में काफी गिरावट आई, जिसके बाद टीम का प्लेऑफ में पहुंचना भी मुश्किल हो गया। टीम के मेंटर वीरेंद्र सहवाग और को-ओनर प्रीति जिंटा के बीच खटपट की खबरें आईं और उसके बाद से ही टीम के प्रदर्शन में भी काफी गिरावट आई। प्रीति जिंटा ने इस मामले पर ट्विटर पर सफाई दी, लेकिन वीरू
यूं खुली थी सोनल की किस्मत
बॉलीवुड में फिल्म ‘जन्नत’ से पहचान पानी वाली एक्ट्रेस सोनम चौहान आज अपना 32वां जन्मदिन मना रही हैं। सोनम का जन्म 16 मई 1985 को बुलंदशहर में हुआ था। सोनम ने साल 2005 में मिस वर्ल्ड टूरिज्म का खिताब जीता था, सोनम ऐसी पहली भारतीय महिला थीं, जिनको ये अवॉर्ड मिला था। इसके बाद उन्हें सबसे पहले हिमेश रेशमिया की एल्बम ‘आपका सुरुर’ में देखा गया था। बॉलीवुड में उन्हें पहली फिल्म इमरान खान के साथ साल 2008 में मिली। इमरान के साथ उन्होंने जन्नत में काम किया, जिसमें उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया गया। इस फिल्म के लिए
