18 अप्रैल कको मनाई जाएगी अक्षय तृतीया। अक्षय तृतीया ऐसा दिन है जिस दिन बिना पंचांग के शुभ कार्य किए जा सकते हैं। इस दिन का अर्थ होता है कभी क्षय न होना मतलब कि जो कभी नष्ट न हो। इसलिए इस दिन लोग शुभ कार्य जैसे मकान खरीदना, सोना खरीदना बहुत अच्छा मानते हैं। यहां हम आपको बताएंगे कि अगर आप भी इस अक्षय तृतीया पर सोना खरीद रहे हैं इन बातों का रखें ध्यान: अगर आप सोने का कोई गहना खरीद रहे हैं तो उसकी शुद्धता के बारे में जरूर पता लगाएं। सोना 24 कैरट गोल्ड सबसे शुद्ध
Author: admin
विलियमसन का अर्धशतक, सनराइजर्स हैदराबाद की लगातार तीसरी जीत
कप्तान केन विलियमसन की संयम से खेली गयी अर्धशतकीय पारी की बदौलत सनराइजर्स हैदराबाद ने इंडियन प्रीमियर लीग में अपना विजयी अभियान जारी रखते हुए आज यहां बारिश से प्रभावित टी20 मैच में कोलकाता नाइटराइडर्स को एक ओवर रहते पांच विकेट से मात दी। सनराइजर्स हैदराबाद की यह तीन मैचों में लगातारी तीसरी जीत है, जिसकी बदौलत वह तालिका में शीर्ष पर बनी हुई है। विलियमसन ने टास जीतकर क्षेत्ररक्षण का फैसला किया और उसके गेंदबाजों ने विपक्षी टीम की कमियों का पूरा फायदा उठाया जिससे घरेलू टीम निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 138 रन ही बना सकी।
एकतरफा मुकाबले में कोलकाता ने दिल्ली को 71 रन से हराया
आईपीएल 2021 का 13वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिल्ली डेयर डेविल्स को 71 रन से हरा दिया। मैच में टॉस जीतकर दिल्ली ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। कोलकाता की ओर से नीतीश राणा ने 59, आंद्रे रसेल ने 41, रॉबिन उथप्पा ने 35 और ओपनर क्रिस लिन ने 31 रन की पारी खेली। जिसकी बदौलत कोलकाता ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट गंवाकर 200 रन का स्कोर खड़ा किया। नीतीश राणा को ‘मैन आॅफ द मैच’ चुना गया। दिल्ली के लिए राहुल तेवतिया ने 3 विकेट चटकाए। ट्रेंट बोल्ट और क्रिस मौरिस ने 2-2 विकेट लिए।
राणा या रसेल नहीं, बल्कि इस गेंदबाज की वजह से जीता कोलकाता
IPL 2021 में सोमवार को कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिल्ली डेयर डेविल्स को एकतरफा मुकाबले में 71 रनों से हरा दिया। कोलकाता ने नीतीश राणा के 59 रनों और आंद्रे रसेल के तूफानी 41 रनों की बदौलत 200 का बड़ा टारगेट दिल्ली के सामने रखा। दिल्ली की ओर से रिषभ पंत (26 गेंद पर 43 रन) और मैक्सवेल (22 गेंद पर 47 रन) ने टीम को जीत दिलाने की भरपूर कोशिश की। लेकिन कोलकाता ने इन्हें जल्दी आउट करके मैच जीत लिया। इस मैच के लिए कोलकाता के नीतीश राणा को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया। लेकिन दिल्ली के
कार का हुआ ऐसा भयानक एक्सीडेंट, ड्राइवर को नहीं लगी चोट
कहावत है ‘जाको राखे साइयां मार सके न कोय’ इसी कहावत को सच साबित करता है चीन का यह मामला। चीन में एक शराबी ड्राइवर की कार का एक्सीडेंट हो गया। तेज रफ्तार कार अचानक डिवाइडर पर चढ़ कर पलट गई। लेकिन हैरान करने वाली बात यह है कि इस हादसे में ड्राइवर को चोट भी नहीं लगी और वो कार से बाहर सही सलामत निकल आया। यह घटना 10 अप्रैल को चीन के लियोझाओं शहर की बताई जा रही है। सीजीटीएन ने इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटैज यू्ट्यूब पर अपलोड किया गया है। वीडियो में आप देख सकते
ओबामा फाउंडेशन के लिए चुने गए 20 लोगों में ये भारतीय महिला भी शामिल
अमेरिका पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अपनी फाउंडेशन के लिए चुने गए 20 नामों की घोषणा कर दी है। वेबसाइट की मानें तो ओबामा फाउंडेशन के लिए 191 देशों के 20,000 लोगों ने अप्लाई किया था। जिसमें से केवल 20 लोगों को चुना गया है। गर्व की बात ये है कि ओबामा फाउंशेन के लिए चुने गए 20 लोगों के नामों में से एक नाम भारतीय महिला का भी है। ग्लोबल सोशल चेंज टैक्नलॉजी(Change.org) की एग्जक्यूटिव डायरेक्टर प्रीति हरमन को ओबामा की फाउंडेशन मेंबर्स में से एक चुना गया है। द ओबामा फाउंडेश ट्विटर हैंडल के जरिए इन सभी नामों की
बैंकों और एटीएम में फिर क्यों गहराया है कैश का संकट
नोटबंदी के बाद एक बार फिर एटीएम और बैंकों में कैश का संकट गहरा गया है। एटीएम में कैश की किल्लत को लेकर कई कारण सामने आ रहे हैं। बढ़ते एनपीए ने बैंकों की साख को हिला दिया है। इन्हें उबारने के लिए खातों में जमा रकम के इस्तेमाल की अटकलों ने ग्राहकों को डरा दिया है। पैसा निकालने की प्रवृत्ति एकाएक बढ़ गई है और 60 फीसदी एटीएम पर लोड चार गुना तक बढ़ गया है। इसके अलावा दो हजार के नोटों की बंद छपाई और 200 के नोटों के लिए एटीएम का कैलीब्रेट न होना भी बड़ी समस्या
जहानाबाद में ट्रेन से गिरकर युवक की मौत पर बवाल
पटना- गया रेलखंड पर दुर्घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। सोमवार की रात पैसेंजर ट्रेन में एक जज की पिटाई का मामला थमा भी नहीं था कि मंगलवार की सुबह सेवनन गांव के समीप ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत से बवाल मचा हुआ है। शव की पहचान होते ही उसके परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए हैं। गुस्साए परिजनों ने पटना- गया रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन बाधित कर दिया है। इधर आक्रोशित लोगों ने पटना गया नेशनल हाईवे को भी सेवनन के पास जैम कर दिया।परिजन रेलवे प्रशासन से तुरंत मुआवजा देने और इस घटना
दो बेटियों के साथ पत्नी को जिंदा फूंका, बक्से में मिली अधजली लाशें
दहेज के लिए सरायअकिल के तिल्हापुर में रविवार रात युवक ने पत्नी और दो मासूम बेटियों को जिंदा फूंक दिया। हत्या करने के बाद तीनों की अधजली लाश बक्से में बंद कर दी। जानकारी पर सोमवार सुबह विवाहिता के मायकेवाले मौके पर पहुंचे। मृतका की मां ने पति, ससुर समेत दो जेठानियों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पति और ससुर को गिरफ्तार कर लिया। करारी के बरई बंधवा की अमरावती (25) की शादी वर्ष 2013 में सरायअकिल थाना क्षेत्र के तिल्हापुर गांव निवासी राजू के साथ हुई थी।
शादी में 8 साल की बच्ची से रेप, लाउड म्यूजिक की वजह से नहीं सुनाई दी चीखें
उत्तर प्रदेश के एटा में शादी समारोह में शामिल होने परिजनों के साथ आई एक आठ साल की मासूम के साथ बलात्कार की घटना समाने आई है। बलात्कार के बाद बच्ची की हत्या कर दी गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अखिलेश कुमार चौरसिया ने बताया कि आठ साल की बच्ची अपने परिवार के साथ शादी समारोह में शामिल होने यहां आई थी। रात करीब डेढ़ बजे शादी की रस्में चल रही थीं और घर में तेज म्यूजिक चल रहा था और शहनाई बज रही थी। सभी लोग दरवाजे की रस्म में व्यस्त थे। उसी वक्त सोनू नामक युवक मौका पाकर बच्ची
