बिना फिल्में किए हर साल करोड़ों कमाते हैं सुनील शेट्टी,

फिल्म इंडस्ट्री में एक अलग पहचान बनाने वाले सुनील शेट्टी आज अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं। सुनील शेट्टी ने अपने करियर की शुरुआत 1992 में फिल्म ‘बलवान’ से की थी। सुनील शेट्टी एक जबरदस्त एक्‍शन हीरो बनकर उभरे थे। सुनील ने उस समय अजय देवगन और अक्षय कुमार जैसे स्टार्स को कड़ी टक्कर दी थी। उन्होंने 90 के दशक से लेकर अबतक कई हिट फिल्मों में काम किया है और इसी की बदौलत वह अपना बहुत बड़ा बिजनेस खड़ा करने में कामयाब साबित हुए हैं।

सुनील शेट्टी का पूरा नाम सुनील वीरप्पा शेट्टी है। सुनील की पहली फिल्म कुछ खास नहीं चल पाई थी। उन्हें पहचान 1994 में आई फिल्म ‘दिलवाले’ से मिली थी। इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड भी मिला था। भले ही आज सुनील फिल्मों से दुरी बना ली हो लेकिन आज भी उनके चाहने वालों  में कोई कमी नहीं आई है। सुनील अपने फैंस से जुड़ने के लिए सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव रहते हैं। आए दिन उनकी नई -नई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं।

बताते चले कि सुनील शेट्टी का एक साइड बिजनेस भी है। जिससे वह किसी अंबानी से कम नहीं हैं। सुनील शेट्टी अभिनेता के साथ-साथ एक रेस्ट्रोरेंट, नाइट क्लबल पोपकॉर्न आदि के मालिक हैं। जिससे आप खुद ही उनकी संपत्ति का अंदाजा लगा सकते हैं। अपने इन बिजनेस से सुनील हर साल 100 करोड़ रुपए कमाते हैं। सुनील शेट्टी का लाइफस्टाइल किसी राजा से कम नहीं है।

सुनील शेट्टी ने फिल्मों में आने से पहले ही 1991 में माना शेट्टी से शादी कर ली थी। सुनील और माना का करीब 8 साल तक अफेयर चला था। आपकों बता दें कि सुनील की पत्नी माना की भी इंटीरियर डिजाइनिंग और आर्किटेक्चर कंपनी है।

माना एक एनजीओ भी चलाती हैं। साथ ही उनका एक होम डिकोर स्टोर भी है। माना अपने पति सुनील की बिजनेस मैनेजर भी हैं। आज सुनील के पास दो बच्चे हैं-अथिया शेट्टी और अहान शेट्टी ।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll Up