लूटने में दो महिलाएं गिरफ्तार

लूटने में दो महिलाएं गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने दो महिलाओं को लोगों के साथ लूटपाट करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोप है कि ये महिलाओं पहले अकेले जा रहे किसी पुरुष को मदद के लिए आवाज देतीं और फिर जब शख्स उनके पास पहुंच जाता तो उसे लूट लेती थीं। ताजा घटना दिल्ली के मूलचंद मेट्रो स्टेशन की है जहां सोमवार की रात एक बाइक सवार का पर्स लूटकर भाग रही महिलाओं को पुलिस गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार की गई महिलाओं की पहचान स्वीटी उर्फ पूजा (24) और मुस्कान के रूप में हुई है। मामले की शिकायत मिलने पर पुलिस इमरजेंसी रिस्पांस टीम मौके पर पहुंची और  महिलाओं का पीछा कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। महिलाओं के पास पीड़ित शख्स का वालेट भी मिला।

दिल्ली पुलिस डीसीपी (नॉर्थ-ईस्ट) चिन्मॉय बिस्वाल ने बताया कि उनकी पेट्रोलिंग टीम मेट्रो स्टेशन के पास तैयात थी तभी देखा कि एक शख्स मदद के लिए चिल्ला रहा है और दो महिलाओं के पीछे भाग रहा है। इसके बाद पुलिस टीम ने महिलाओं का पीछा किया और दौड़कर उन्हें गिरफ्तार किया।

पीड़ित शख्स ने शिकायत देते हुए बताया कि वह अपने घर  जा रहा था तभी दो महिलाओं ने उसे मदद के लिए बुलाया। जब वह उनके पास पहु्ंचा और अपनी बाइक रोकी तो एक महिला ने उसके गाल पर थप्पड़ जड़ दिया। इससे उसका बैलेंस बिगड़ गया और वह गिर गया। इसी बीच दूसरी मलिहा ने उसका पर्स छीन लिया और फिर दोनों वहां से भागने लगीं।

पुलिस की पूछताछ में दोनों महिलाओं ने बताया कि मुस्कान विधवा है जबकि स्वीटी अपने पति से अलग रहती है। महिलाओं ने यह भी खुलासा किया कि पिछले दो-तीन महीने करीब आधा दर्जन से ज्यादा लोगों को लूट चुकी हैं। हालांकि अभी तक किसी ने ऐसी शिकायत नहीं दी।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll Up