मुंबई में हुए 2008 आंतकी हमले के दोषी और पाकिस्तानी-अमेरिकी नागरिक डेविड कोलमन हेडली के वकील ने शिकागो जेल में उसके ऊपर हुए हमले की खबरों से इनकार किया है। वर्षों से हेडली का कानूनी मामला देख रहे वकील जोन थेइस ने कहा कि यह मेरे लिए एक न्यूज है।
शिकागो से फोन पर थेइस ने कहा- “मेरे पास हमले को लेकर कोई जानकारी नहीं है। मैं आपको उसकी जगह के बारे में नहीं बता सकता हं लेकिन मैं यह कह सकता हूं कि मेरे पास हमले को लेकर कोई जानकारी नहीं है।”
इससे पहले आई खबरों के मुताबिक हेडली पर 8 जुलाई को शिकागो के मेट्रोपोलिटन करेक्शनल सेंटर पर साथी कैदियों ने जानलेवा हमला किया था। इस हमले में हेडली की स्थिति काफी गंभीर हो गई है और वह अस्पताल में भर्ती है। मुंबई आतंकी हमले समेत कई अपराधों में दोषी करार दिए गए पाकिस्तानी अमेरिकी नागरिक डेविड हेडल की 35 साल कैद की सजा सुनाई गई है। अथॉरिटी ने अभी तक हेडली की जगह के बारे कोई जानकारी सार्जवनिक तौर पर साझा नहीं की है।