ड्वेन ब्रॉवो-रवींद्र जडेजा ने KKR के जबड़े से छीना मैच

ड्वेन ब्रॉवो-रवींद्र जडेजा ने KKR के जबड़े से छीना मैच

आईपीएल 2021 का मैच नंबर 5 चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया। मैच में टॉस जीतकर चेन्नई ने कोलकाता को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। केकेआर की शुरुआत बहुत अच्छी नहीं रही और 10वें ओवर तक मात्र89 रन बनाकर आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी। आंद्रे रसेल ने कप्तान दिनेश कार्तिक के साथ छठें विकेट के लिए 80 रन की साझेदारी कर केकेआर को बेहतरीन टोटल तक पहुंचाया। रसेल में 36 गेंद में 11 छक्कों और एक चौके की मदद से धमाकेदार 88 रन की पारी खेली। कप्तान दिनेश कार्तिक ने 25 गेंद में 2 चौकों और एक छक्के की मदद से 26 रन बनाए और रसेल का अच्छा साथ निभाया। इस तरह केकेआर ने 20 ओवर में 6 विकेट गंवाकर 202 रन बनाए। चेन्नई के लिए शेन वाटसन ने 2 विकेट​ लिए। हरभजन सिंह, रवींद्र जडेजा और शार्दुल ठाकुर को 1-1 सफलता मिली।

केकेआर से मिले चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स को शेन वाटसन और अंबाती रायडू ने बेहतरीन शुरुआत दी। दोनों ने मात्र 5.5 ओवर में पहले विकेट के लिए 75 रन जोड़ दिए। शेन वाटसन 19 गेंद में 3 छक्कों और इतने ही चौकों की मदद से 42 रन बनाकर आउट हुए। अंबाती रायडू भी 26 गेंद में 3 छक्कों और 2 चौकों की मदद से 39 रन बनाकर आउट हुए। सैम बिलिंग्स ने कप्तान एमएस धोनी के साथ मिलकर चेन्नई को मैच में बनाए रखा। बिलिंग्स ने 23 गेंद में 5 छक्कों और 2 चौकों की मदद से56 रन की तेज पारी खेली। महेंद्र सिंह धोनी ने 28 गेंद में 1 छक्के और 1 चौके की मदद से 25 रन बनाए और बिलिंग्स के साथ मैच को आखिरी तक ले गए। अंत में ड्वेन ब्रॉवो ने 5 गेंद में एक छक्के की मदद से 11 और जडेजा ने 7 गेंद में एक छक्के की मदद से 11 रन बनाकर चेन्नई को 5 विकेट से जीत दिला दी। केकेआर की तरफ से टॉम कुर्रन को 2, सुनील नरेन, पीयूष चावला और कुलदीप यादव को 1-1 सफलता मिली।

12:01 PM: चेन्नई को मैच जीतने के लिए आखिरी ओवर में 17 रन की दरकार थी। केकेआर के कप्तान दिनेश कार्तिक ने अंतिम ओवर की जिम्मेदारी आर विनय कुमार को सौंपी। आखिरी ओवर की पहली ही गेंद पर ड्वेन ब्रॉवो ने एक हाथ से छक्का जड़ दिया। विनय की ये गेंद नो बॉल भी थी। इस तरह सीएसके को 7 रन भी मिले और गेंद भी बच गई। अब 6 गेंद में 10 रन बनाने थे। फ्री हिट गेंद पर ब्रॉवो कैच हो गए, लेकिन दो रन लेने में कामयाब रहे। अब चेन्नई को 5 गेंद में 8 रन चाहिए थे। ब्रॉवो ने अगली गेंद पर सिंगल लिया। अब 4 गेंद में 7 रन चाहिए था। तीसरी गेंद वइड थी। जडेजा ने अगली गेंद पर सिंगल लिया। चौथी गेंद एक बार फिर ब्रॉवो ने सिंगल के लिए खेला। अब चेन्नई को 2 गेंद में 4 रन की दरकार थी। विनय कुमार की पांचवीं गेंद को रवींद्र जडेजा ने लॉन्ग आॅन के पार छक्के के लिए भेज दिया और चेन्नई सुपर किंग्स ने रोमांचक मुकाबला 5 विकेट से अपने नाम कर लिया।

11:47 PM: चेन्नई को मैच जीतने के लिए 6 गेंद में 17 रन की दरकार है। केकेआर के कप्तान दिनेश कार्तिक ने टॉम कुर्रन को चेन्नई की पारी का 19वां ओवर दिया। इस ओवर की पहली दो गेंद पर दो रन बने। तीसरी गेंद पर सैम बिलिंग्स ने छक्का जड़ दिया। चौथी गेंद सैम बिलिंग्स बाउंड्री लाइन पर रॉबिन उथप्पा द्वारा लपके गए। बिलिंग्स ने आउट होने से पहले 23 गेंद में 5 छक्कों और 2 चौकों की मदद से 56 रन की पारी खेली। पांचवीं गेंद पर रवींद्र जडेजा ने सिंगल लिया। ओवर की आखिरी गेंद पर ड्वेन ब्रॉवो ने सिंगल लिया।

11:39 PM: चेन्नई को जीत के लिए 12 गेंद में 27 रन की दरकार। चेन्नई सुपर किंग्स को जीत के लिए तीन ओवर में 42 रन की दरकार थी। आंद्रे रसेल ने 18वां ओवर डाला। इस ओवर की पहली गेंद पर सैम बिलिंग्स ने सिंगल लिया। दूसरी गेंद पर जडेजा ने एक रन लेकर बिलिंग्स को स्ट्राइक दी। तीसरी गेंद पर बिलिंग्स ने विकेट के पीछे स्कूप शॉट पर छक्का जड़ दिया। चौथी गेंद को बिलिंग्स ने कमर के पास से मिड आॅन के बाहर 6 रन के लिए भेज दिया। पांचवीं गेंद पर उन्होंने सिंगल लिया। ओवर की आखिरी गेंद पर जडेजा कोई रन नहीं बना सके।

11:34 PM: पीयूष चावला ने महेंद्र सिंह धोनी का विकेट चटकार कर चेन्नई को बड़ा झटका ​दे दिया। महेंद्र सिंह धोनी 28 गेंद में 1 चौके और 1 छक्के की मदद से 25 रन बनाकर आउट हुए।

11:21 PM: टॉम कुर्रन ने सीएसके की पारी का 15वां ओवर डाला। इस ओवर में सैम बिलिंग्स ने दो छक्के ठोके और कुल 17 रन जुटा लिए। अब चेन्नई को जीत के लिए 30 गेंद में 58 रन की जरूरत है।

11:15 PM: कुलदीप यादव ने चेन्नई की पारी का 14वां ओवर डाला,जिसमें महेंद्र सिंह धोनी ने 1 छक्का और एक चौका लगाया। इस ओवर में कुल 16 रन बने। 

11:09 PM: पीयूष चावला ने चेन्नई की पारी का 13वां ओवर डाला। इस ओवर में सैम बिलिंग्स ने एक चौका लगाया। इस ओवर में तीन सिंगल्स और एक डबल बना। इस तरह कुल 9 रन बने। अब सीएसके को जीत के लिए 42 गेंद में 91 रन और चाहिए।

11:06 PM: सुरेश रैना रन बनाने के लिए मशक्कत कर रहे थे। सुनील नरेन ने उन्हें अपनी जाल में फंसाया और रैना ने छक्का मारने के चक्कर में विनय कुमार को सीमा रेखा पर आसान कैच दे दिया। आउट होने से पहले रैना ने 12 गेंद में 1 छक्के की मदद से 14 रन बनाए।

10:54 PM: कुलदीप यादव ने केकेआर को राहत देते हुए अंबाती रायडू का विकेट झटका। रायडू को शिवम मावी ने कैच किया। अंबाती रायडू ने आउट होने से पहले 26 गेंद में 3 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 39 रन की पारी खेली। उन्होंने पहले विकेट के लिए वाटसन के साथ 63 रन की साझेदारी की।

10:33 PM: टॉम कुर्रन ने चेन्नई की पारी का 6वां ओवर डाला और पहली चार गेंदों पर  4, 6, 1, 1 रन दिए। पांचवीं गेद पर उन्होंने शेन वाटसन को रिंकू सिंह के हाथों कैच आउट कराया। ओवर की आखिरी गेंद पर कोई रन नहीं बना।

10:25 PM: टॉम कुरेन ने शेन वॉटसन को आउट कर चेन्नई सुपर किंग्स को पहला झटका दिया। शेन वॉटसन ने 19 गेंद में तीन छक्कों और तीन चौकों की मदद से 42 रन बनाए। पहला विकेट 5.5 ओवर में 75 रन पर गिरा।

10:17 PM: शेन वाटसन और अंबाती रायडू ने चेन्नई सुपर किंग्स को मनचाही शुरुआत दिला दी है। चेन्नई ने 5 ओवर में ही 63 रन बना लिए हैं। आंद्र रसेल ने चेन्नई की पारी के तीसरे ओवर में सिर्फ 6 रन दिए। इसके बाद पीयूष चावला ने चौथा ओवर डाला, जिसमें 2 छक्कों और एक चौके के साथ 17 रन बने। आंद्र रसेल ने पांचवां ओवर डाला और इसमें 10 रन दिए।

10:09 PM: केकेआर के लिए दूसरा ओवर पीयूष चावला ने डाला। इस ओवर में 5 रन ओवरथ्रो के मिले। वाटसन ने एक छक्का भी जड़ा और चेन्नई ने इस ओवर में कुल 14 रन बटोरे।

10:05 PM: शेन वाटसन और अंबाती रायडू ने चेन्नई को धमाकेदार शुरुआत दिलाई। आर विनय कुमार ने चेन्नई की पारी का पहला ओवर डाला। इस ओवर में वाटसन ने दो चौके और एक छक्का जड़ कुल 16 रन बटोरे।

————————————————————————————————————————————————————————————————————————————————————————————————————————————

9:50 PM: चेन्नई सुपर किंग्स को 203 रन का लक्ष्य मिला है। कोलकाता नाइट राइडर्स ने 20 ओवर में छह विकेट पर 202 रन बनाए। एक समय केकेआर ने पांच विकेट 89 रन गंवा दिए थे। इसके बाद आंद्रे रसेल ने 36 गेंद में 11 छक्कों और एक चौके की मदद से नाबाद 88 रन बनाए। टॉम कुरेन दो रन पर नाबाद रहे।

9:34 PM: आंद्रे रसेल ने अपना अर्धशतक मात्र 25 गेंदों में 6 छक्कों और एक चौके की मदद से  पूरा किया। उन्होंने दिनेश कार्तिक के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 80 रन की साझेदारी की। दिनेश कार्तिक 25 गेंद में 2 चैकों और एक छक्के की मदद से 26 रन बनाए। उन्हें शेन वाटसन ने पगबाधा आउट कर केकेआर को छठां झटका दिया।

9:20 PM: आंद्र रसेल ने शानदार अर्धशतक जड़ा और कप्तान दिनेश ​कार्तिक के साथ मिलकर कोलकाता नाइट राइडर्स को सम्मान जनक स्कोर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

9:10 PM: कोलकाता नाइट राइडर्स की पारी का 14वां ओवर चेन्नई के स्टार हरफनमौला खिलाड़ी ड्वेन ब्रॉवो ने किया। इस ओवर ने आंद्रे रसेल ने एक छक्का जड़ा, चार सिंगल्स भी बने और कुल 10 रन बने।

9:05 PM: इमरान ताहिर ने केकेआर की पारी का 13वां ओवर डाला, इस ओवर में उन्होंने क्फिायती गेंदबाजी करते हुए मात्र 4 रन दिए।

9:01 PM: शेन वाटसन ने 12वां ओवर डाला, इस ओवर में एक चौके और पांच सिंगल्स की मदद से कुल 9 रन बने।

8:59 PM: 11वें ओवर तक केकेआर ने 95 रन पर पांच विकेट गंवा दिए। कप्तान दिनेश कार्तिक और आंद्रे रसेल के कंधों पर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी।

8:53 PM: शार्दुल ठाकुर ने रिंकू सिंह को चलता कर केकेआर को पांचवां झटका दिया। रिंकू सिंह केवल दो रन बना सके। केकेआर की आधी टीम 89 रन पर ही पवेलियन पहुंच गई है।

8:50 PM: चेन्नई के लिएशेन वाटसन ने 9वां ओवर डाला। इस ओवर में दो विकेट गिरे। वाटसन ने राणा को विकेट के पीछे महेंद्र सिंह धोनी के हाथों कैच कराया। इसके बाद सुरेश रैना ने शानदार थ्रो पर रॉबिन उथप्पा को रन आउट कर दिया। उथप्पा ने 29 और राणा ने 16 रन की पारी खेली।

8:43 PM: रैना ने रॉबिन उथप्पा को शानदार थ्रो पर रन आउट कर दिया। इस तरह कोलकाता ने 4 विकेट गंवा दिए हैं।

8:40 PM: चेन्नई के लिए शार्दुल ठाकुर ने 8वां ओवर डाला, इस ओवर में सिर्फ 7 रन बने।

8:34 PM: हरभजन सिंह ने चेन्नई की ओर से 9वां ओवर डाला। इस ओवर में नीतीश राणा ने एक चौका जड़ा। ओवर में कुल 9 रन बने।

8:28 PM: रवींद्र जडेजा ने छठें ओवर क्रिस लिन का विकेट लिया। उथप्पा ने इस ओवर में दो छक्के जड़े। इस ओवर में कुल 17 रन बने।

 8:25 PM: धोनी ने पांचवां ओवर इमरान ताहिर को दिया, जिसमें क्रिस लिन ने एक चौका और रॉबिन उथप्पा ने एक छक्का लगाया। इस ओवर में कुल 12 रन बने।

8:20 PM: एमएस धोनी गेंदबाजी में लगातार बदलाव कर रहे हैं। उन्होंने चौथा ओवर रवींद्र जडेजा से कराया, जिसमें उन्होंने सिर्फ 2 रन दिए।

8:15 PM: शेन वाटसन ने चेन्नई की ओर से तीसरा ओवर किया। इस ओवर में तीन चौकों की मदद से 13 रन बने।

8:10 PM: हरभजन सिंह ने केकेआर की पारी के दूसरे ओवर में सुनील नरेन को सुरेश रैना के हाथों कैच आउट करा कर चेन्नई को पहली सफलता दिलाई।

8:07 PM: सीएसके के लिए दीपक चाहर ने पहला ओवर किया, जिसमें सुनील नरेन नो दो छक्के और क्रिस लिन ने एक चौका जड़ा और कुल 18 रन बटोरे।

दोनों टीमों का अंतिम ग्यारह

चेन्नई सुपर किंग्स: शेन वाटसन, अंबाती रायडू, सुरेश रैना, सैम बिलिंग्स, एमएस धोनी (w/c), रवींद्र जडेजा, ड्वेन ब्रावो, दीपक चाहर, हरभजन सिंह, इमरान ताहिर, शार्दुल ठाकुर।

कोलकाता नाइट राइडर्स: सुनील नरेन, क्रिस लिन, रॉबिन उथप्पा, नीतीश राणा, दिनेश ​कार्तिक (w/c), रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, विनय कुमार, पीयूष चावला, टॉम कुर्रन, कुलदीप यादव।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll Up