नगर निगम के अधिकारियों-कर्मचारियों ने स्थापित किए कम्युनिटी किचन

लखनऊ। सरकार और प्रशासन के प्रयासों के अतिरिक्त नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी अपने खुद के प्रयासों से गरीबों और मजदूरों को भोजन उपलब्ध कराने में जुट गए हैं। शहर में साफ-सफाई और सैनिटाइज व्यवस्था संभालने के साथ ही यह अधिकारी लोगों की सेवा भी कर रहे हैं। अधिकारियों व कर्मचारियों ने खुद के प्रयासों से जोनवार कम्युनिटी किचन स्थापित किए हैं। इनकी व्यवस्था में स्थानीय लोगों की भी मदद ली जा रही है। जहां से आस-पास के मजदूरों, रिक्शा चालकों व निराश्रितों को भोजन और राशन उपलब्ध कराया जा रहा है। जानकीपुरम प्रथम वार्ड में स्थित गौशाला में अतिरिक्त कम्युनिटी किचेन प्रारम्भ किया गया है। परम्परा स्वीट, लखनऊ के मालिक विष्णु नारायण गुप्ता ने कम्युनिटी किचेन के लिए 24 बोरी चावल, 5 बोरी आटा, 20 बोरी आलू, 2 बोरी नमक, 2 बोरी सोयाबीन, व 20 किलो मसाले तथा 900 डिब्बे मिष्ठान व फल की सहायता सामग्री उपलब्ध करायी। इस सहायता सामग्री के भोजन, फल व मिष्ठान को नोयडा से आये श्रमिकों को नगर आयुक्त की उपस्थिति में वितरित कराया गया। इसके अतिरिक्त नगर आयुक्त डाॅ. इन्द्रमणि त्रिपाठी के साथ अपर नगर आयुक्त, मुख्य वित्त एवं लेखाधिकारी, पशु चिकित्सा अधिकारी, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी, जोनल अधिकारियों ने भोजन वितरण में हिस्सा लिया। शहर के विभिन्न जोनों में लोगों को लंच पैकेट वितरित किए गए।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll Up