इंदिरा नहर में कूदी महिला का शव आठ दिन बाद हुआ बरामद

इंदिरा नहर में कूदी महिला का शव आठ दिन बाद हुआ बरामद

लखनऊ। लखनऊ में नगराम थाना क्षेत्र के हसरथ पुल के पास इंदिरा नगर में कूदी महिला का शव आठ दिन बाद आज बुधवार को बरामद हुआ है। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को पहुंचाई। घटना की सूचना पर पहुंची नगराम पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवाया और साथ ही मृतिका के परिजनों को भी सूचित किया। जानकारी के अनुसार बीते 22 जनवरी की सुबह महिला रुचि सिंह ने गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के सिठौली कला के पास से इंदिरा नहर में छलांग लगाई थी। जिसके आठ दिन बाद आज महिला का शव घटना स्थल से लगभग सात किमी नगराम थाना क्षेत्र के हसरथ पुल के पास बरामद हुआ है। पुलिस ने बताया कि महिला के शव को खोजने के लिए छक्त्थ् की टीम भी लगाई गई थी, लेकिन उस वक्त हमारे हाथ कोई भी सुराग नहीं लगा था। वहीं आज महिला का शव बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के भेज दिया है। साथ ही मामले की जांच-पड़ताल भी शुरू कर दी है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll Up