लखनऊ। जहां एक तरफ पूरा हिंदुस्तान दीवाली के अवसर पर अपने घर-गांव-परिवार के साथ खुशियां मनाता है, वहीं कुछ लोग इस अवसर पर बेसहारों को सहारा देने की भरपूर कोशिश करते हैं। इसी कड़ी में धनतेरस की पूर्व संध्या पर “नीशू वेलफेयर फाउंडेशन” ने श्री राम औद्योगिक अनाथालय अलीगंज में 28 अनाथ बच्चियों को भोजन कराया। बच्चियां जो खुद लक्ष्मी जी का रूप होती हैं, उनको नीशू वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से दीपावली के पावन पर्व पर नए कपड़े, पटाखे, मिठाइयां, चिप्स व चॉकलेट इत्यादि उपहार स्वरूप भेट किया गया। नए कपड़े व उपहार पाकर बच्चों की खुशी का ठिकाना
Category: राज्य
तंजीम फात्मा ने लहराया जीत का परचम
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा की 11 सीटों पर उपचुनाव की मतगणना गुरुवार सुबह 8 बजे से कड़ी सुरक्षा के बीच जारी है। शुरुआती रुझानों में रामपुर सीट पर आजम खान की पत्नी तंजीन फातिमा 7635 वोटों से बढ़त बना चुकीं थीं जो अंततः कायम रही। बीजेपी चाहकर भी उन्हें हरा नहीं पाई। तंजीन फातिमा, आजम का गढ़ बचाने में कामयाब रहीं। 11 विधानसभा सीटों में से सबसे दिलचस्प मुकाबला रामपुर सीट पर माना जा रहा है। यहां सपा सांसद आजम खान की साख दांव पर लगी हुई है। रामपुर को आजम खान का गढ़ माना जाता है। यहां आजम रिकॉर्ड
प्रमोद तिवारी ने कहा लोगों का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही योगी सरकार
लखनऊ। योगी सरकार अयोध्या में भव्य दीपोत्सव मनाने की तैयारी कर रही है। इस पर कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि लोगों का ध्यान भटकाने के लिए ये सब किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था ध्वस्त है और रोजगार भी नहीं है, लेकिन दीपोत्सव मनाना है। उन्होंने सवाल किया कि कैसे लोग गरीबी में दीपोत्सव मनाएं? वहीं जब उनसे समाजवादी पार्टी द्वारा दीपोत्सव मनाने पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह आस्था का विषय है। इस पर मैं क्या टिप्पणी करूं। इस पर सपा के लोग ही बेहतर टिप्पणी कर सकते हैं। दूसरे
योगी कैबिनेट में पास हुए 13 प्रस्ताव
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को लोकभवन में यूपी कैबिनेट की अहम बैठक संपन्न हुई। इस दौरान 13 प्रस्तावों पर मुहर लगी। अटल नवीनीकरण और शहरी रूपांतरण मिशन के अंतर्गत वर्ष 2017-20 हेतु जनपद रायबरेली के रायबरेली सीवरेज योजना फेज 3 से संबंधित प्रायोजना के संबंध में प्रस्ताव पास। उत्तर प्रदेश राज्य सेप्टेज प्रबंधन नीति के प्रख्यापन का प्रस्ताव पास। काशी विश्वनाथ मंदिर वाराणसी के विस्तारीकरण, सुंदरीकरण योजना के अंर्तगत निर्मल मठ को क्रय करने के सम्बंध में प्रस्ताव पास। प्रावधिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत 3 तकनीक विश्वविद्यालय के शासकीय सहायता प्राप्त शिक्षकों को
कमलेश तिवारी की हत्या के आरोपियों पर ढाई ढाई लाख का इनाम घोषित
डीजीपी ने तिवारी की हत्या के दोनों आरोपियों पर ढाई ढाई लाख रूपये यानी कुल पांच लाख रूपये का इनाम घोषित किया है। हिन्दू समाज पार्टी के नेता कमलेश तिवारी की लखनऊ के नाका थाना क्षेत्र स्थित उनके खुर्शैदबाग स्थित उनके आवास पर शुक्रवार को हत्या कर दी गयी थी। लखनऊ। हिन्दू समाज सेना के अध्यक्ष कलमेश तिवारी की निर्मम हत्या करने वाले हत्या आरोपियो की गिरफ्तारी के लिए प्रदेश के डीजीपी ओ पी सिंह ने ढाई ढाई लाख रूपये का इनाम घोषित किया है। राज्य सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को बताया कि डीजीपी ने तिवारी की
गुजरात से जुड़े कमलेश तिवारी हत्याकांड के तार
लखनऊ। हिंदू समाज पार्टी के अध्यक्ष कमलेश तिवारी की दिनदहाड़े बेरहमी से हत्या मामले में यूपी पुलिस महानिदेशक ने कहा कि कमलेश तिवारी हत्याकांड में सभी आरोपियों की पहचान हो गई है और 24 घंटे में हत्याकांड का पर्दाफाश हो गया है। जांच में हत्या के तार गुजरात से जुड़े हुए पाए गए। सीसीटीवी फुटेज का बारीकी से अध्ययन किया गया। जिसमें साफ तौर पर देखा जा रहा है कि एक हत्यारे ने एक विशेष पोशाक पहन कर हत्यकांड को अंजाम दिया। डीजीपी ने कहा कि अभी तक इस घटनाक्रम के पीछे किसी आतंकी संगठन की संलिप्तता अभी तक नहीं
कारगिल से कोहिमा तक आयोजित अल्ट्ा मैराथन दल वायु लखनऊ पहुॅंचा
लखनऊ। विजय दिवस के 20वें वर्ष का जश्न मनाने के लिए भारतीय वायु सेना द्वारा कारगिल से कोहिमा तक एक अल्ट्ा मैराथन का आयोजन किया गया है। गत् 21 सितंबर 2019 को जम्मू-कष्मीर के द्रास स्थित कारगिल वार मेमोरियल से शुरू हुआ यह मैराथन दल अपने अंतिम गंतव्य तक कुल 4500 किमी की दूरी तय करते हुए आगामी को 06 नवंबर 2019 को नागालैंड में कोहिमा वार मेमोरियल, कोहिमा में संपन्न होगा। 25 सदस्यीय वायु सैनिकों का यह अल्ट्ा मैराथन दल गत् 17 अक्टूबर 2019 को लखनऊ में वायु सेना स्टेशन बक्शी का तालाब बीकेटी पहुॅचा जहाॅं वायु सेना स्टेशन
करवा चाौथ की धूम मेहंदी रचाने के लिए कतारों में खड़ी रहीं महिलाएं
लखनऊ। आज देशभर में करवा चैथ का त्योहार बड़े धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। यह व्रत सभी महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए रखती हैं। महिलाएं करवाचैथ का व्रत पूरा दिन बिना पानी पिए संपन्न करती हैं। बता दें करवाचैथ की धूम सिर्फ देशभर में ही नहीं बल्कि राजधानी में भी देखने को मिली। करवाचैथ के व्रत को लेकर महिलाओं के बीच एक अलग सा उत्साह देखने को मिला है। देर रात महिलाओं और लड़कियों ने बाजार में सजी मेहंदी की दुकानों पर मेंहदी रचाती नजर आईं। कपूरथला, हजरतगंज और गोमतीनगर में मेहंदी के दुकानों पर
योगी ने सड़क सुरक्षा रैली का किया शुभारंभ
लखनऊ। चेकिंग के दौरान पुलिस चालान काटने को ही अपना लक्ष्य न बनाएं, लोगों को दुर्घटनाओं से बचने के लिए जागरूक भी करें”। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार की सुबह सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान अपने संबोधन में ये बात कही। साथ ही योगी ने कहा कि हेलमेट लोगों की सुरक्षा के लिए है। यूपी में सबसे ज्यादा मौतें दुर्घटना में ही होती हैं, यह एक चिंतन का विषय है। आगे कहा कि शराब पीकर वाहन चलाने वालों के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त कराने की कार्रवाई की जाए। मुख्यमंत्री ने स्कूली बच्चों की जागरुकता रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। सड़क
विधान सभा उपचुनाव की तैयारी का ज़िलाधिकारी ने किया निरीक्षण
लखनऊ । जिला निर्वाचन अधिकारी कौशल राज शर्मा ने आज रामबाई रैली स्थल पहुँच कर विधानसभा उपचुनाव की चल रही तैयारी का निरीक्षण किया। साथ ही बूथों पर भेजने के लिए ईवीएम और वीवीपैड का भी निरीक्षण किया। बता दें कि निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी के साथ उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रकाश गुप्ता, अपर जिलाधिकारी, तहसीलदार सदर शंभूशरण व अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। कौशल राज शर्मा ने सम्पूर्ण परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया। साथ ही मतगणना के दिन किस प्रकार से व्यवस्थाओं को सुनिश्चित किया जाएगा उस पर भी विचार विमर्श किया।
