पुलिस ने कलेक्ट्रेट परिसर से सटे जिला योजना विभाग के भवन में शराब पार्टी करते स्थानीय अभियंत्रण संगठन (एलईओ) के कनीय अभियंता मनीष पाठक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में जेई के अलावे शहर के संजय कुमार और कौशलेंद्र कुमार शामिल हैं। मेडिकल में शराब पीने की पुष्टि होने के बाद गुरुवार को तीनों को जेल भेज दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की देर शाम एलईओ कार्यालय में तीनों शराब पी रहे थे। बताया जा रहा है कि किसी ने इसकी सूचना डीएम को दे दी। सरकारी कार्यालय में शराब पीने की सूचना मिलते
Category: राज्य
एनएच 31 पर ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को रौंदा, मौके पर मौत
एनएच 31 पर खत्म हुआ तीन युवकों के मौत का सफर। देर रात हाईवे पर बाइक सवार तीन युवकों को अनियंत्रित ट्रक ने रौंद दिया। तीनों की मौके पर मौत। दरअसल गुरुवार की देर रात खगड़िया के पसराहा और देवठा बजरंगवली मंदिर के बीच एनएच 31 पर एक अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से तीन बाइक सवार युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी। मृतकों में मड़ैया ओपी क्षेत्र स्थित मड़ैया बाजार के मो मोहसिन के 26 वर्षीय बेटा एजाजुल, मो सुलेमान का 35 वर्षीय बीटा मो अजमेर और मो अजमद का 26 वर्षीय पुत्र मो अजमेर शामिल
विधानसभा से 2596 करोड़ का प्रथम अनुपूरक बजट पास
झारखंड विधानसभा से 2596.86 करोड़ रुपये का प्रथम अनुपूरक बजट बुधवार को पास हो गया। विपक्ष की ओर से इस पर कटौती प्रस्ताव नहीं आया था। विपक्ष के शोर-शराबा के बीच बगैर चर्चा के पारित हो गया। इसमें 2112.11 करोड़ रुपए विभिन्न स्रोतों से प्राप्त होगा। राज्य सरकार पर 484.75 करोड़ रुपए का अतिरिक्त भार पड़ेगा। सरकार ने मंगलवार को अनुपूरक बजट सदन में पेश किया था। बजट में राज्य योजना मद में 653.74 करोड़, केन्द्रीय योजना मद में 483.44 करोड़ तथा केन्द्र प्रायोजित योजना मद में केंद्रांश के रूप में 718.84 करोड़ और राज्यांश में 252.73 करोड़ रुपए का
बिहार के ‘डीजीपी का संदेश, गोलियों का जवाब गोली से देना है’
बिहार पुलिस एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह ने कहा कि वे डीजीपी का यह संदेश लेकर आये हैं जिसमें गोलियों का जवाब गोली से देने की बात कही है। बुधवार को पुलिसलाइन में प्रेस वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जो आपराधिक घटना करते हैं, हथियार लहराते हैं उन्हें उन्हीं की भाषा में जवाब देना है। पुलिस एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष ने कहा कि अब सेंसर मिलने या एसीआर लंबित रहने के कारण पुलिसकर्मियों की प्रोन्नति बाधित नहीं होगी। विधि-व्यवस्था और अनुसंधान को अलग किये जाने और पुलिसकर्मियों से रोस्टर के अनुसार आठ घंटा काम लिए जाने की मांग
UP: मैनेजर संभालेंगे नगर निगम का मैनेजमेंट
उत्तर प्रदेश सरकार नगर निगम और बड़े नगरपालिका में बेहतर प्रबंधन के लिए मैनेजर की तैनाती करने जा रही है। ये मैनेजर निगम की व्यवस्था का बेहतर प्रबंधन करेंगे। योजनाओं पर नजर रखेंगे। आय बढ़ाने के उपाय करेंगे। प्रदेश स्तर से इसके लिए 564 एमबीए डिग्री धारकों की भर्ती होने जा रही है। शासन स्तर से इस संबंध में नगर निगम को सूचना जारी कर दी गई है। शासन स्तर से ही 564 एमबीए डिग्री धारकों की आउटसोर्सिंग पर भर्ती की कार्रवाई की जाएगी। शासन चाहता है कि नगर निगम और नगरपालिकाओं की स्थिति बेहतर हो। शासन पर निभर्रता कम
फतवे को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगी निदा,
तीन तलाक, हलाला और बहुविवाह का विरोध करने वाली दरगाह आला हजरत खानदान की बहू निदा खान उलेमा के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देंगी। निदा ने कहा है फतवे देकर इस्लाम से खारिज करने वाले कौन होते हैं। जवाब उन्हें कोर्ट में देना होगा। आला हजरत हेल्पिंग सोसाइटी की अध्यक्ष निदा ख़ान के खिलाफ दरगाह आला हज़रत के दारूल इफ्ता ने फतवा जारी किया था। फतवे के मुताबिक निदा खान की बयानबाज़ी को आलिमों ने ग़ैर इस्लामी क़रार दिया और उसको इस्लाम से खारिज कर*दिया। फतवा जारी होने के बाद निदा खान ने कहा देश में लोकतंत्र है
एंबुलेंस नहीं मिली तो महिलाओं ने खुद अर्थी उठाकर श्मशान तक पहुंचाया
पीएमसीएच में वृद्धा (60 वर्ष) की सोमवार को मौत के बाद एंबुलेंस नहीं मिली तो उसके परिवार की दो महिलाओं ने खुद अर्थी को कंधा देकर बांसघाट पहुंचाया। परिजनों का आरोप है कि शव बांसघाट तक ले जाने के लिए शव वाहन या एंबुलेंस की मांग वहां के कर्मियों से की गई, लेकिन किसी ने मदद नहीं की। प्राइवेट एंबुलेंस वालों ने चार हजार रुपए मांगे। उनके पास इतने पैसे नहीं थे, इसलिए इन लोगों ने पीएमसीएच गेट नंबर दो के पास से अर्थी खरीदी और दो महिलाओं व अन्य परिजन शव उठाकर बांसघाट चल दिए। बिहारशरीफ की शांति देवी
गैंगरेप और सुसाइड पर सीएम योगी की बड़ी कार्रवाई
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर संभल के एसपी राधे मोहन भारद्वाज और प्रतापगढ़ के एसपी संतोष कुमार सिंह-1 को निलंबित कर दिया गया है। यमुना प्रसाद को संभल और देव रंजन वर्मा को प्रतापगढ़ का नया एसपी नियुक्त किया गया है। संभल में एक महिला को सामूहिक बलात्कार के बाद जिंदा जला देने तथा प्रतापगढ़ में एक किशोरी की मौत के मामले में पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप है। दो पुलिस कप्तानों पर हुई इस कार्रवाई से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। दोनों जिलों में पुलिस कार्रवाई में लापरवाही से नाराज होकर मुख्यमंत्री ने पुलिस कप्तानों
प्रदेश के सात जिलों में भारी बारिश की चेतावनी,
मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले 24 घंटों में उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है। वहीं, देहरादून में शनिवार को हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना है। शुक्रवार को भी दून में रुक रुक कर अधिकांश स्थानों में बारिश होती रही। बारिश होने के बाद शहर के कई जगहों में जाम लग गया। मुख्य मार्गों व चौराहों पर पुलिस को जाम खुलवाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। समय के साथ ही मानसून अब राज्य में जोर पकडऩे लगा है। लगभग सभी जगहों में औसत से ज्यादा हो चुकी
मुजफ्फरनगर में छेड़छाड़, बरेली में लूट, मुरादाबाद में फौजी को फेंका
रेल सफर दुश्वारियों भरा होने के साथ ही बेहद असुरक्षित हो गया है। मुरादाबाद और दिल्ली रेल मंडल में गुरुवार की रात और शुक्रवार की सुबह रेल यात्रियों के साथ तीन दुस्साहिक वारदातें हुईं। मुरादाबाद में गुरुवार की रात में सीट के विवाद में फौजी ट्रेन से फेंक दिया गया। शुक्रवार की सुबह फौजी घायल अवस्था में मिला। पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन कुछ ही देर में उसकी मौत गई। बीती रात ही शाहजहांपुर में बदमाशों ने लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस को निशाना बनाया। चेन पुलिंग करके ट्रेन रोकी और महिलाओं से जेवर, नगदी, सामान आदि लूटकर फरार हो गए। शुक्रवार
