महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर इस साल दो से नौ अक्तूबर तक देशभर के स्कूलों व कॉलेजों में उनके प्रिय भजन ‘वैष्णव जन तो तेरे कहिए’ की गूंज होगी। दूरदर्शन व आकाशवाणी पर भी गांधी के भजनों के साथ गांधी की मूल आवाज के ऑडियो क्लिपिंग, उनके जीवन व संदेशों से जुड़ी फिल्मों का प्रसारण होगा। देशभर में प्रदर्शनियां व गोष्ठियां होंगी। कुछ कार्यक्रम तो साल भर तक चलेंगे। कैबिनेट सचिव की अध्यक्षता में बनी विभिन्न मंत्रालयों के सचिवों की समिति इस आयोजन को अंतिम रूप देने में जुटी है। विभिन्न कार्यक्रमों में सूचना प्रसारण मंत्रालय, संस्कृति मंत्रालय व
Category: देश
फेल न करने की नीति से एक पीढ़ी का नुकसान हुआ-जावड़ेकर
स्कूल से लेकर विश्वविद्यालयों में पढ़ने वालों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। दूसरी तरफ, प्राथमिक से लेकर उच्च शिक्षा गुणवत्ता की चुनौतियों से तो जूझ ही रही है, दिनोंदिन महंगी भी होती जा रही है। इधर, सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में कई बदलावों की शुरुआत की है। शिक्षा क्षेत्र के इन्हीं मुद्दों और चुनौतियों को लेकर मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर से हिन्दुस्तान के ब्यूरो प्रमुख मदन जैड़ा ने लंबी बातचीत की। पेश हैं बातचीत के प्रमुख अंश- ‘सबसे ज्यादा बच्चे सरकारी स्कूलों में पढ़ते हैं, पर उनकी गुणवत्ता दिन-प्रतिदिन खराब हो रही है। अब गांवों में भी
रेलवे स्टेशनों पर फंसे यात्रियों को बाहर निकालने में लगी नौसेना
मुंबई में लगातार हो रही बारिश से नालासोपारा और वसई रोड स्टेशनों के बीच रेल की पटरियों के पानी में डूबे होने के कारण नालासोपारा स्टेशन में फंसे यात्रियों को निकालने के लिए नौसेना को तैनात किया गया है। रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि पश्चिम रेलवे के अनुरोध के बाद पश्चिमी नौसेना कमान ने अत्याधुनिक वाहनों को काम पर लगाया है जो बाढ़ग्रस्त इलाके को पार कर फंसे हुए यात्रियों तक पहुंच सकते हैं। मुंबई में पिछले 48 घंटे से तेज बारिश हो रही है जिससे कई इलाकों में पानी भर गया है और इससे सड़क तथा रेल यातायात बुरी
एम्स पटना करेगा असिस्टेंट प्रोफेसर के 16 पदों पर नियुक्तियां
ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एम्स), पटना ने असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर रिक्तियां घोषित की हैं। कुल 16 रिक्त पदों पर भर्तियां होंगी। ये सभी नियुक्तियां अलग-अलग विभागों के लिए एक वर्ष के अनुबंध के आधार पर की जाएंगी। इन पदों को वॉक-इन-इंटरव्यू के जरिए भरा जाएगा। इंटरव्यू का आयोजन 09 जुलाई 2021 को किया जाएगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार निर्धारित तिथि पर तय पते पर पहुंचकर इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं। रिक्त पदों का विवरण इस प्रकार है : असिस्टेंट प्रोफेसर, कुल पद : 16 (अनारक्षित-06) विभागवार रिक्तियों का वर्गीकरण : फार्माकोलॉजी, पद : 01 ट्रांसफ्यूजन
भारत बना दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल फोन निर्माता,
मोबाइल निर्माता कंपनी सैमसंग के नए संयंत्र का उद्घाटन करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि सरकार के ‘मेक इन इंडिया’ कार्यक्रम बदौलत भारत दुनिया में दूसरा बड़ा मोबाइल फोन निर्माता बन गया है। यह कारखाना मेक इन इंडिया को गति देगा। पिछले चार साल के दौरान भारत में मोबाइल फोन बनाने वाली कंपनियों की संख्या दो से बढ़कर 120 हो चुकी है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मोबाइल फोन बनाने वाले कारखानों की संख्या बढ़ने से इस क्षेत्र ने देशभर के युवकों को करीब चार लाख रोजगार दिए हैं। इस तरह के बड़े कारखाने दक्षिण कोरिया जैसे मित्र
शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी, 2 जवान घायल
जम्मू एवं कश्मीर के शोपियां जिले में मंगलवार को चल रही मुठभेड़ में दो जवान घायल हो गए। सुरक्षाबलों ने क्षेत्र में आतंकवादियों के मौजूद होने की सूचना के बाद कुमडलान गांव को चारों ओर से घेर लिया। पुलिस ने बताया,“इस बीच आतंकवादियों ने गोलीबारी करनी शुरू कर दी। घायल जवान 44 राष्ट्रीय राइफल्स के हैं, जिन्हें इलाज के लिए श्रीनगर के आर्मी अस्पताल ले जाया गया है।” सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में एक जूनियर कमीशन अधिकारी (जेसीओ) घायल हो गया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि शोपियां के कुंडलान गांव में आतंकवादियों के छिपे होने की खुफिया
सुप्रीम कोर्ट ने पेट्रोलियम मंत्रालय से पूछा
सुप्रीम कोर्ट ने औद्योगिक इकाइयों में पेटकोक के इस्तेमाल से संबंधित मामले में नाराजगी के साथ टिप्पणी की कि क्या पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय खुद को भगवान या सुपर सरकार मानता है। जस्टिस मदन बी लोकूर की पीठ ने यह तीखी टिप्पणी उस वक्त की जब शीर्ष अदालत को सूचित किया गया कि इस मंत्रालय ने रविवार को ही पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय को पेटकोक के आयात पर प्रतिबंध लगाने के मुद्दे से अवगत कराया है। यह कोक औद्योगिक ईंधन के रूप में इस्तेमाल होता है। शीर्ष अदालत ने इस रवैये पर कड़ा रूख अपनाते हुए पेट्रोलियम
फांसी के खिलाफ दोषियों की पुनर्विचार याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आज 2 बजे
सुप्रीम कोर्ट साल 2012 के दिल्ली सामूहिक दुष्कर्म मामले के तीन दोषियों की याचिका पर आज फैसला सुनाएगा। निर्भया दुष्कर्म मामले में तीनों दोषी मृत्युदंड की सजा का सामना कर रहे हैं। प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति दीपक मिश्रा, न्यायमूर्ति आर. भानुमति और न्यायमूर्ति अशोक भूषण की खंडपीठ आरोपी विनय शर्मा, पवन गुप्ता और मुकेश सिंह की याचिकाओं पर दोपहर दो बजे फैसला सुनाएगी। दोषी अक्षय ठाकुर ने समीक्षा याचिका दायर नहीं की है। है। सुप्रीम कोर्ट ने चार मई को इस मामले में दोषियों की पुनर्विचार याचिका पर फैसला सुरक्षित रखा था। यहां पढ़े पूरे मामले का Live update 10:00 AM@ शीर्ष
जम्मू-कश्मीर: आईपीएस का भाई बना आतंकी
हिजबुल मुजाहिदीन ने भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के एक अधिकारी के भाई की एक तस्वीर रविवार को जारी की, जो इस आतंकी संगठन में शामिल हो गया है। शमसुल हक मेंगनू तस्वीर में एक एके-47 राइफल लिए हुए हैं। उसकी तस्वीर फेसबुक, ट्विटर जैसे सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। कश्मीर में शोपियां जिले का रहने वाला शमसुल श्रीनगर के पास के एक सरकारी मेडिकल कालेज में बीयूएमएस (बैचलर ऑफ यूनानी मेडिसन एंड सर्जरी) का छात्र था। हिजबुल ने अपने इस नए रंगरूट को कोड नाम ‘बुरहान सानी’ या बुरहान द्वितीय दिया है। बुरहान की बरसी पर हिजबुल ने
पंजाब में 30 हजार NRI दूल्हों ने छोड़ा पत्नी का साथ
पंजाब राज्य महिला आयोग ने शुक्रवार को कहा कि अनिवासी भारतीयों (एनआरआई) से द्वारा पत्नियों को छोड़ने के 30 हजार से ज्यादा कानूनी मामले राज्य में लंबित हैं। महिला आयोग ने केंद्र से इस संकट पर रोक लगाने के लिए कानून बनाने का आग्रह किया है। आयोग की अध्यक्ष मनीषा गुलाटी ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से नई दिल्ली में मुलाकात की और इस तरह की महिलाओं की दुर्दशा के मुद्दे को उठाया, जो एनआरआई दुल्हों के धोखाधड़ी व शोषण की शिकार हैं। गुलाटी ने कहा कि मंत्री ने उन्हें जरूरी कार्रवाई का भरोसा दिया। उन्होंने कहा, पंजाब में अकेले
