लखनऊ। लखनऊ के सांसद भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के संसदीय क्षेत्र में लगातार जरूरतमंदो को भोजन सामग्री किट एवं भोजन वितरण जारी है। महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने बताया कि आज भी कार्यकर्ताओं के माध्यम से भोजन सामग्री और भोजन वितरित किया गया। पूर्व विधानसभा में विवेकानंद पुरी वार्ड के बड़ा चांदगंज, पुराना महानगर, लोहिया नगर वार्ड की बाल्मीकि बस्ती, विकासनगर के सेक्टर -2, सेक्टर -6 तथा मध्य विधानसभा में हजरतगंज रामतीर्थ वार्ड के रामकृष्ण लेन, राजा राममोहन राय वार्ड की बालू अड्डा मलिन बस्ती, मालवीय नगर वार्ड के चिताखेड़ा, बशीरतगंज वार्ड, मौलवी गंज वार्ड की बस्तियों में
Category: शहर
उप्र में सैनेटाइजर की 55 कंपनियों को मिला लाइसेंस
लखनऊ। कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सैनेटाइजर का उत्पादन बढ़ाने के लक्ष्य से उत्तर प्रदेश सरकार ने 55 कंपनियों को सैनेटाइजर बनाने का लाइसेंस दे दिया है और इसका प्रतिदिन करीब 70 हजार लीटर उत्पादन हो रहा है। प्रदेश में अभी तक चार लाख 12 हजार लीटर सैनेटाइजर का उत्पादन हो चुका है जिसमें से कुल दो लाख सात हजार लीटर सैनेटाइजर की बाजार में आपूर्ति की जा चुकी है। राज्य के आबकारी एवं चीनी, गन्ना विकास विभाग के प्रमुख सचिव संजय भुस रेड्डी ने सोमवार को बताया, कोरोना वायरस संक्रमण के खतरे के कारण
लाक डाउन का 12वां दिन चार मोहल्ले सील
सील किए गए मोहल्लो से मिले है कोरोना वायरस के पाज़िटिव मरीज़ लखनऊ। लगातार 12 दिनो से चल रहे लाक डाउन के बावजूद कोरोना वायरस के मरीज़ो की गिनती मे लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है । कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए लखनऊ पश्चिम क्षेत्र के चार थाना क्षेत्रो मे कुछ मोहल्लो को आज पूरी तरह से सील कर इन मोहल्लो को सेनेटाईज़ करवाया गया और इन मोहल्लो के मकानो से लोग घर के बाहर न निकले इसके लिए सील किए गए मोहल्लो मे पुलिस की सख्ंया को और ज़्ायादा बढ़ा दिया गया। लखनऊ पश्चिम क्षेत्र के
गरीबो पर मेहरबान है मुख्यमंत्री लेकिन कोटेदार डाल रहा है गरीबो के राशन पर डाका
एआरओ ने लिया संज्ञान कहा होगी जाॅच दोषी पाया गया कोटेदार तो करेगे कार्यवाही लखनऊ। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का प्रयास है कि उनके प्रदेश मे बसने वाले 23 करोड़ लोग भूखे न रहने पाए इसके लिए उन्होने लाक डाउन की अवधि मे घर घर राशन पहुॅचाने के लिए कार्य योजना तैयार की है लेकिन लखनऊ मे कुछ ऐसे कोटेदार है जो सरकार की तरफ से गरीबो को मिलने वाले ससते राशन को भी ऐसे हालात मे डकार रहे है जब गरीबो के सामने खाने के एक एक निवाले का महत्व है। मुख्यमंत्री की घर घर राशन पहुॅचाने की
लाक डाउन के 10 दिन पूरे बन्द रही मस्जिदे घरो के अन्दर हुई पूजा
सड़के सूनी घनी बस्तियों मे गश्त जारी पुलिस बाट रही है गरीबो को भोजन लखनऊ। , कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए पूरे देश मे लागू किए गए लाक डाउन के आज दस दीन बीत गए। लाक डाउन की अवधि मे ये दूसरा जुमा है जब किसी भी मस्जिद मे जुमे की विशेष नमाज़ नही पढ़ी गई। नौ दिनो का पवित्र नवरात्र का त्योहार भी लोगो ने अपने अपने घरो मे रह कर ही मनाया यहां तक कि लाक डाउन का पालन करते हुए देश के हिन्दू भाईयो ने राम नवमी की पूजा भी मंदिरो मे न जाकर अपने अपने घरो
सोषल मीडिया के माध्यम से पढ़ा रहा है सेंट जोसेफ
लखनऊ। लाॅकडाउन के चलते जब सारे बच्चे और षिक्षक अपने ही घरोू मे लाॅक हो चुके है। ऐसे मे कई स्कूलों ने आॅनलाइन पढ़ाई का विकल्प बच्चों को दिया है। परन्तु लाॅकडाउन में इण्टरनेट की स्पीड बेहद कम होने से आॅनलाइन टीचिंग प्रभावी नहीं हो पा रही है। जिनके पास ब्राडबैण्ड है उनको तो कोई दिक्कत नहीं है लेकिन मोबाइल नेटवर्क वालो के साथ स्पीड की समस्या आ रही है। ऐसे में सेंट जोसेफ समूह की सभी शाखाओं के अध्यापकों ने अपने अपने व्हाट्स एप ग्रुप बना लिये है और वे उस गु्रप के माध्यम से बच्चों से सीधे जुड़कर
लाक डाउन का आठवा दिन पुलिस रही सख्त रास्तो पर करती रही चेंकिग
लखनऊ। कोरोना वायरस की रोकथम के लिए पूरे देश मे लागू हुए लाक डाउन का बुद्धवार को आठवा दिन पूरा हो गया गया । इन आठ दिनो मे देश की जनता ने अपने घरो मे रह कर कोरोना वायरस को हराने के लिए पूरी मुस्तैदी का परिचय दिया तो शहर की सड़के पूरी तरह से सूनी हो गई। भीड़ भाड़ वाले शहर लखनऊ की सड़को का आलम ये है कि सड़क पर या तो मीडिया कर्मी नज़र आ रहे है या तो पुलिस नगर निगम के कर्मी साफ सफाई करते नज़र आ रहे है। लाक डाउन के बाद सूनी हुई
श्याम परिवार ने गरीबों को भोजन वितरण किया
गरीबों को भोजन मिलते रहना चाहिए: डा. शर्मा लखनऊ। लॉक डाउन के दौरान गरीबों को कुछ राहत देने के उद्देश्य से श्री श्याम परिवार लखनऊ द्वारा दूसरे दिन मंगलवार को लगभग तीन हजार भोजन के पैकट साथ मे आधा लीटर पानी की बोतल का वितरण किया गया। यह कार्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा की प्रेरणा से हो रहा है। बीरबल साहनी मार्ग स्थित खाटू श्याम मंदिर में श्याम रसोई मे तैयार हो रहे भोजन का जायजा लेने डॉक्टर शर्मा मंदिर पहुंचे। भोजन वितरण का कार्यक्रम का जायजा लेने मंगलवार को मंदिर पहुंचे और सभी कार्यकर्ताओं से कहा कि
लखनऊ मे पाॅचवे दिन पुलिस ने कड़ाई से कराया लाक डाउन का पालन
गली मोहल्लो मे गश्त करती रही पुलिस खुली रही आवश्यक वस्तुओ की दुकाने लखनऊ। वैश्विक महामारी के रूप मे पूरी दुनिया मे कहर बरपा करने के बाद भारत मे प्रवेश करने वाले घातक नोवेल कोरोना वायरस की रोकथम के लिए पूरे भारत मे किए गए लाक डाउन का आज पाॅचवा दिन है। लाक डाउन के पाॅचवें दिन देश की जनता अपने अपने घरो मे कैद रह कर कोरोना वायरस से लड़ती रही । कोरोना वायरस के अब तक भारत मे एक हज़ार से ज़्यादा मरीज़ सामने आ चुके है जिसमे से करीब 17 लोगो की मौत हो चुकी है राहत
बीमारी व उसके प्रकोप से शुरुआत में ही निपटना चाहिए: केशव प्रसाद
लखनऊ। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पलायन करने वालों से कहा है कि कोरोना से जंग जीतने के लिए संयम बनाए रखना जरूरी है। ध्यान रखें जो जहां है वहीं रहें। कोई भी दिल्ली से या अन्य स्थान से सीधे अपने घर नहीं पहुंचेगा। उसे 14 दिन सरकारी कैंप में ही रहना पड़ेगा। उन्होंने कहा है कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई जीवन और मृत्यु के बीच की है। इस लड़ाई को हमें जीतना है। इसलिए हमें कठोर कदम उठाने हैं और धैर्य व संयम बनाए रखना बहुत जरूरी है। कोरोना वायरस ने दुनिया को कैद कर दिया है। यह
