केंद्र सरकार ने हर माह तीन रिटर्न भरने के झंझट से कारोबारियों को निजात देने पर मुहर लगा दी है। जीएसटी परिषद की शुक्रवार को हुई 27वीं बैठक में हर माह एक रिटर्न भरने की प्रणाली छह माह में लागू करने का ऐलान हुआ। परिषद ने रिटर्न भरने के लिए नया सरल फार्म जारी किया है, इसके तहत करदाता को एक महीने में एक ही रिटर्न भरना होगा। लेकिन यह व्यवस्था अमल में लाने में छह माह लगेंगे। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिये जीएसटी परिषद की बैठक की अध्यक्षता की। नई दिल्ली में उनके साथ वित्त
Author: admin
क्या युवराज सिंह पर हावी है उम्र?
युवराज सिंह अपने क्रिकेटिंग करियर के अंतिम पड़ाव पर हैं और उनका बल्ला भी उनसे रूठ गया है। कभी टीम इंडिया के लिए प्वाइंट पर तैनात रहने वाले युवराज सिंह की फिटनेस भी सवालों के घेरे में है और अब उनके अंदर वो चुस्ती फुर्ती नहीं दिखती, जिसके लिए वो जानें जाते थे। इसका नमूना मुंबई इंडियंस के खिलाफ इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेले गए मैच के दौरान भी दिखा। युवराज सिंह ने 14 गेंदों का सामना करने के बाद सिर्फ 14 रन बनाए और रन आउट होकर पवेलियन लौटे। हालांकि, अगर युवराज थोड़ी फुर्ती दिखाते तो वह रन
मुसीबत में फंसे भज्जी
भारतीय आॅफ स्पिनर और आईपीएल 2021 में चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए खेल रहे हरभजन सिंह एक बड़ी मुसीबत में फंस गए हैं। मुंबई हाईकोर्ट ने जेट एयरवेज के पूर्व कैप्टन बर्नड केन हॉसलिन की ओर से दायर की गई मानहानी के मामले में हरभजन सिंह को नोटिस जारी किया है। यह नोटिस भज्जी के चंडीगढ़ और जालधंर के पते पर जारी किया गया है। हरभजन के खिलाफ याचिका में कैप्टन बर्नड केन हॉसलिन ने कहा है कि हरभजन सिंह व अन्य ने सोशल मीडिया पर उस पर नस्लीय टिप्पणियां करने के जो आरोप लगाए थे, उससे उनके करियर पर असर
आम्रपाली और निरहुआ की जोड़ी ने किया कमाल
इन दिनों इंटरनेट पर भोजपुरी गानों को बेहद पसंद किया जा रहा है। आए दिन कोई न कोई भोजपुरी गाना वायरल हो ही जाता है। खेसारीलाल यादव, पवन सिंह और अरविंद अकेला कल्लू के गाने इंटरनेट पर सबसे ज्यादा धूम मचा रही है। इन्हीं वायरल गानों के बीच भोजपुरी एक्टर और सिंगर दिनेश लाल और एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत की वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दिनेश लाल और आम्रपाली ‘लाली लाली होठवा से ‘ गानें पर नाचते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो सोशल मीडिया साइट फेसबुक पर अपलोड किया गया है। बता
प्रियंका की ड्रेस का ट्विटर पर उड़ा मजाक
ग्लोबल स्टार की लिस्ट में जगह बना चुकी प्रियंका चोपड़ा अपने स्टाइल स्टेमेंट को लेकर हमेशा चर्चा में रहती हैं। इस बार उन्होंने ऐसी ड्रेस पहनी की सोशल मीडिया पर उन्हें खूब ट्रोल किया गया। दरअसल, हाल ही प्रियंका ने सफारी सूट में नजर आई, जिसमें उन्होंने स्कर्ट कैरी की थी, लेकिन सफारी शर्ट में ऐसी जगह कट लगे थे. जिस पर न चाह कर लोगों का ध्यान बार-बार वहीं जा रहा था। प्रियंका के इस ड्रेस का ट्विटर पर उन्हें खूब ट्रोल किया गया। वैसे भी बता दें कि यह पहली बार नहीं है कि प्रियंका अपने कपड़ों की वजह से ट्रोल हुई हैं ।
कंपनियों ने कहा- प्रशासन को नियमों में बदलाव का अधिकार नहीं,
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उच्च कौशल प्राप्त विदेशी पेशेवरों के लिए जारी होने वाले एच-1बी वीजा पर कई तरह की बंदिशें लगा दी हैं। इसके खिलाफ ऑउट सोर्सिंग कंपनियों के समूह ने ट्रंप प्रशासन पर मुकदमा दर्ज कराया है। समूह ने कहा कि प्रशासन का फैसला पूर्णत: गैरकानूनी है। अमेरिकी नागरिकता और आव्रजन विभाग की ओर से फरवरी में नियमों में किए बदलाव के मुताबिक अब एच-1बी वीजा के लिए कंपनियों कड़ी प्रक्रिया से गुजरना होगा। उन्हें यह प्रमाणित करना होगा कि एच1-बी वीजा पर रखा गया कर्मचारी उच्च कौशल प्राप्त कामगार है और उसका काम वीजा आवेदन के
भारतीय इंजीनियर की हत्या करने वाले पूर्व अमेरिकी नौसैनिक को उम्रकैद,
14 महीने पहले अमेरिका के कंसास में नस्लीय घृणा की वजह से भारतीय इंजीनियर श्रीनिवास कुचिभोटला की हत्या कर दी गई थी। हत्या करने वाले पूर्व अमेरिकी नौसेना अधिकारी ऐडम डब्लू पुरिंटन को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। तेलंगाना के निवासी श्रीनिवास कुचिभोटला को पिछले साल 22 फरवरी को कंसास के ओलाथे शहर में गोली मार दी गई थी और इस मामले में 52 वर्षीय ऐडम को इसी साल मार्च में दोषी ठहराया गया था। सैन्य अधिकारी पर कुचिभोटला की हत्या के साथ दो लोगों की हत्या करने की कोशिश में 165 महीने की और सजा दी गई है।
कैराना में सपा और नूरपुर में लड़ेगा रालोद!
कैराना लोकसभा और नूरपुर विधानसभा उपचुनाव में भी विपक्ष एकजुट नजर आएगा। शुक्रवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी के बीच हुई बैठक में इन दोनों सीटों पर समझौते के तहत चुनाव लड़ने पर लगभग सहमति बन गई है। हालांकि अभी इस मुद्दे पर बसपा और कांग्रेस की मुहर लगनी बाकी है। सूत्र बताते हैं कि कैराना से सपा और नूरपुर से रालोद प्रत्याशी उतारेगा। उपचुनाव में विपक्ष के संयुक्त प्रत्याशी मैदान में हों इसके लिए शुक्रवार को जयंत चौधरी ने अखिलेश यादव से लखनऊ में उनके आवास पर मुलाकात की। बातचीत करीब तीन घंटे चली।
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ में पिछड़ गया बिहार
केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने उन राज्यों को आड़े हाथों लिया जिनका प्रदर्शन बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत अच्छा नहीं रहा है। मेनका ने कहा कि बिहार व कश्मीर इस मामले में पिछड़े हुए हैं। जबकि हरियाणा, पंजाब और राजस्थान ने बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ योजना को अच्छे तरीके से लागू किया है। महिला व बाल विकास मंत्रीने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत कम लिंगानुपात वाले 244 जिलों के जिलाधिकारियों के साथ बैठक में यह टिप्पणी की। जीरो से बने हीरो उन्होंने कहा , हरियाणा , राजस्थान और पंजाब ने अबतक अच्छा काम किया है। पहले इन
बिहार पुलिस दारोगा बहाली की प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी
बिहार पुलिस में दारोगा के 1717 पदों के लिए हुई प्रारंभिक लिखित परीक्षा का परिणाम शुक्रवार को जारी कर दिया गया। सफल अभ्यर्थियों को अब मुख्य परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा। रिक्तियों के मुकाबले 20 गुणा ज्यादा अभ्यर्थियों का चयन मुख्य परीक्षा के लिए किया गया है। दारोगा के 1717 पदों के लिए पिछले साल अक्टूबर में विज्ञापन निकाला गया था। बहाली की प्रक्रिया बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग द्वारा की जा रही है। 24 अक्टूबर से 30 नवम्बर 2017 तक ऑनलाइन आवेदन लिए गए थे। प्रारंभिक लिखित परीक्षा के लिए 4 लाख 28 हजार से ज्यादा अभ्यर्थियों
