मीशा के आरोप को अली जफर ने किया खारिज

पाकिस्‍तान में भी अब #MeToo कैंपेन का आगाज हो चुका है। पाकिस्‍तानी सिंगर ने  इस हैशटैग के साथ सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया है। बॉलीवुड की कई फिल्मों काम कर चुकें पाकिस्‍तानी एक्‍टर अली जफर पर मीशा ने यौन उत्‍पीड़न का आरोप लगाया है। पाकिस्‍तानी सिंगर मीशा ने ट्वीट किया,’ मै वह बातें शेयर करने जा रही हूं। जो बहुत ही जरुरी है ताकि सेक्‍शुअल हरासमेंट पर खामोशी को तोड़ने से ही समाज में ऐसी घटनाओं पर मुंह बंद करने के की चल रही प्रकिया की कड़ी टूटेगी। उन्‍होंने कहा कि हालांकि ऐसा करना आसान भी नहीं है, लेकिन चुप रहना इस समस्‍या

Read More

इस मामले से दुखी भूमि पेडनेकर ने कहा, ‘हमारी आने वाली पीढ़ियों का क्या होगा’

कठुआ और उन्नाव गैंगरेप की घटना से सभी काफी दुखी और गुस्सा हैं। इस घटना का विरोध न सिर्फ आम लोग बल्कि बॉलीवुड सेलेब्स भी कर रहे हैं। अब इस मामले में भूमि पेडनेकर ने अपनी बात रखी है। दरअसल, भूमि से जब इस मामले के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि जिस तरह से चीजें सामने आ रही हैं, वो उससे बहुत दुखी हैं, लेकिन उन्हें अब भी न्यायपालिका में यकीन है। भूमि ने कहा, ‘हमारे देश में जो भी हो रहा है और जिस तरह का फिलहाल माहौल है इससे मैं एक महिला के तौर पर

Read More

प्रिंस हैरी-मेगन का पहली नजर वाला प्यार 19 मई को पाएगा मंजिल

प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल जब पहली बार ‘ब्लाइंड डेट’ पर मिले थे तब उन्हें इस बात का एहसास नहीं था कि यह साथ जीवनभर तक रहने वाला है। पहली नजर में एक दूसरे को दिल दे बैठने के बाद अब बारी परिणय सूत्र में बंधने की है। ब्रिटेन के शाही परिवार के सदस्य हैरी और अमेरिकी अभिनेत्री मेगन पहली मुलाकात के करीब दो साल बाद 19 मई को विंडसर कैसल में शादी करेंगे। जुलाई 2016 में जब मेगन लंदन से होकर गुजर रही थीं तो दोनों के एक दोस्त ने हैरी और मेगन की मुलाकात कराई थी। इस जोड़े

Read More

IMF चीफ क्रिस्टीन लेगार्ड ने कठुआ मामले को बताया ‘वीभत्स’

भारत में आठ साल की एक बच्ची से बलात्कार के बाद उसकी जघन्य हत्या को वीभत्स करार देते हुए अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष  (आईएमएफ) की प्रमुख क्रिस्टीन लेगार्ड ने उम्मीद जताई है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित सभी भारतीय पदाधिकारी इस पर ज्यादा ध्यान देंगे। लगार्ड ने यह टिप्पणी ऐसे समय में की है जब जम्मू-कश्मीर के कठुआ और उत्तर प्रदेश के उन्नाव में बलात्कार के मामलों पर देशव्यापी आक्रोश है। आईएमएफ की प्रबंध निदेशक ने कहा कि (भारत में) जो कुछ हुआ है वह वीभत्स है। मुझे उम्मीद है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शुरू कर सभी भारतीय पदाधिकारी इस

Read More

सीरिया में 9/11 हमले के आरोपी को हिरासत में लिया गया

सीरिया में अमेरिकी समर्थित सुरक्षा बलों ने अमेरिका में 9/11 हमले की साजिश रचने में मदद के आरोपी सीरियाई मूल के जर्मन नागरिक को हिरासत में लिया है। पेंटागन के प्रवक्ता इरिक पहोन ने कल कहा कि सीरियन डेमोक्रेटिक फोसेर्स (एसडीएफ) ने सीरिया में मोहम्मद हैदर जम्मार को एक महीने पहले हिरासत में लिया गया है। आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट के खिलाफ जारी अभियान के दौरान जम्मार को हिरासत में लिया गया है। पहोन ने कहा कि अतिरिक्त जानकारी के लिए अपने साझीदार एसडीएफ के साथ मिलकर काम कर रहे हैं तथा इस संबंध में जम्मार से पूछताछ की जा रही

Read More

रांची डिप्टी मेयर पद पर भाजपा के संजीव आगे

प्रदेश की 34 शहरी सरकारों के लिए मिला जनादेश शुक्रवार को ईवीएम से बाहर आ रहा है। सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हुई। दो बजे तक अधिकतर शहरों को नए महापौर या अध्यक्ष मिल जाने की उम्मीद है। राज्य में कुल 26 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। सभी पर एकसाथ मतों की गिनती शुरू हुई। वहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। किसी भी विवाद से बचने के लिए चेक प्वाइंट बनाए गए हैं। अधिकारियों को इसका पालन करने की हिदायत दी गई है। कोताही पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। 34 शहरी निकाय चुनाव के नतीजों

Read More

केदारनाथ के लिए घोड़ा-खच्चर और डंडी-कंडी का ये है किराया

केदारनाथ धाम की यात्रा के लिए प्रशासन ने घोड़ा-खच्चर और डंडी-कंडी का रेट निर्धारित कर दिया है। घोड़ा खच्चर का संचालन प्रशासन और डंडी-कंडी का संचालन जिला पंचायत करेगा। मुख्य विकास अधिकारी डीआर जोशी ने बताया कि किसी भी तरह से रेट पर मनमानी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 29 अप्रैल से शुरू हो रही केदारनाथ यात्रा के लिए प्रशासन ने घोड़ा-खच्चर, डंडी-कंडी का रेट घोषित कर दिया है। मुख्य विकास अधिकारी डीआर जोशी ने बताया कि 18 फीसदी जीएसटी और व्यवस्था शुल्क को भी किराए में शामिल किया गया है। सोनप्रयाग और गौरीकुंड से यह सुविधाएं प्राप्त

Read More

मैट्रिक के रिजल्ट से दो-तीन पहले आएंगे इंटरमीडिएट के नतीजे, ऐसे चेक कर सकेंगे biharboard.ac.in पर रिजल्ट

बिहार बोर्ड अधिकारियों की मानें तो मैट्रिक के रिजल्ट से दो तीन दिन पहले ही इंटर के तीनों स्ट्रीम आर्ट्स, साइंस औक कॉमर्स के नतीजे भी जारी हो जाएंगे। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) मैट्रिक (Class 10) और इंटरमीडिएट (Class 12) की परीक्षा का रिजल्ट मई के पहले सप्ताह में जारी कर देगा। स्टूडेंट्स रिजल्ट biharboard.ac.in पर चेक कर सकेंगे। बोर्ड अधिकारियों की मानें तो मैट्रिक के रिजल्ट से दो तीन दिन पहले ही इंटर के तीनों स्ट्रीम आर्ट्स, साइंस औक कॉमर्स के नतीजे भी जारी हो जाएंगे। अधिकारियों की मानें स्कैनिंग का काम खत्म हो गया है, अब प्रोसेसिंग

Read More

ये हैं प्रदेश में कांग्रेस के सबसे अमीर उम्मीदवार, 700 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति के हैं मालिक

कर्नाटक की कांग्रस सरकार में ऊर्जा मंत्री डीके शिवकुमार ने 12 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अपने नामांकन पत्र के साथ दायर किए गए शपथपत्र में अपने पास 700 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति होने की घोषणा की है। शपथपत्र के अनुसार शिवकुमार और उनके परिवार की कुल संपत्ति (चल और अचल) का मूल्य करीब 840 करोड़ रुपये है। शिवकुमार ने बेंगलुरू से 55 किमी. दूर स्थित कनकपुरा विधानसभा सीट के लिए नामांकन दायर किया। कांग्रेस नेता के परिवार में उनकी पत्नी और तीन बच्चे शामिल हैं। शिवकुमार ने घोषणा की कि वह पेशे से शिक्षाविद् और सामाजिक कार्यकर्ता हैं और

Read More

तिरंगा फाड़ने मोदी के खिलाफ प्रदर्शन पर ब्रिटेन ने मांगी माफी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ब्रिटेन यात्रा के दौरान भारत में कथित अत्याचारों के विरोध में प्रदर्शन कर रहे कुछ समूह उस समय उग्र हो गए जब सभी 53 राष्ट्रमंडल देशों के ‘फ्लैग पोल’  पर लगे आधिकारिक झंडों में से तिरंगे को फाड़ दिया गया। द्विपक्षीय और चोगम वार्ता के लिए लंदन आए प्रधानमंत्री मोदी ने जब अपनी ब्रिटिश समकक्ष टेरीजा मे से मुलाकात की तब वहां प्रदर्शनकारियों का विरोध प्रदर्शन जारी था। ‘फ्लैग पोल’  पर लगा भारतीय तिरंगा फाड़े जाने के बाद पार्लियामेंट स्क्वायर पर कुछ प्रदर्शनकारी उग्र हो गए। इस प्रदर्शन को कवर कर रहे भारत के एक बड़े

Read More

Scroll Up