वालमार्ट ने 16 अरब डॉलर में खरीदी फ्लिपकार्ट

अमेरिकी खुदरा कंपनी वालमार्ट ने फ्लिपकार्ट की 77 प्रतिशत हिस्सेदारी करीब 16 अरब डॉलर ( एक लाख पांच हजार 360 करोड़ रुपये)  में  खरीदने की आज घोषणा की। वालमार्ट का  यह अब तक का सबसे बड़ा अधिग्रहण है। इस सौदे में 11 साल पुरानी फ्लिपकार्ट का कुल मूल्य 20.8 अरब डॉलर आंका गया है। वालमार्ट ने जारी बयान में कहा कि उसने फ्लिपकार्ट की 77 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदेगी। फ्लिपकार्ट के सह – संस्थापक सचिन बंसल इस सौदे के बाद कंपनी छोड़ देंगे। उन्होंने बिन्नी बंसल के साथ मिलकर 2007 में इसकी स्थापना की थी। सचिन और बिन्नी पहले अमेजन डॉट कॉम इंक में

Read More

2 BHK से लेकर 8.3 लाख स्क्वायर फुट तक

ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart की 77 फीसदी हिस्सेदारी दुनिया की सबसे बड़ी खुदरा कंपनी वॉलमार्ट ने खरीदने का ऐलान कर दिया। फ्लिपकार्ट और वॉलमार्ट की यह डील 16 बिलियन डॉलर में तय हुई है। इसके अलावा वॉलमार्ट ने 2 बिलियन डॉलर यानि तकरीबन 13,000 करोड़ रुपये फ्लिपकार्ट में निवेश करने की योजना बनाई है, जिससे वह ई कॉमर्स कंपनी को और मजबूत बना सके। फ्लिपकार्ट-वॉलमार्ट की यह डील तय होने से पहले अमेजन ने भी ई कॉमर्स कंपनी को खरीदने में दिलचस्पी दिखाई थी लेकिन बाजी वॉलमार्ट के हाथों लगी। इस डील का एलान होने से पहले सॉफ्टबैंक के सीईओ मासायोशी सन

Read More

ईशान किशन की धुलाई, क्या कुल्दीप यादव भूल पाएंगे ये ओवर!

बुधवार को ईडन गार्डंस में मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजों ने जमकर रन बरसाए और कोलकाता को 102 रनों से करारी शकस्त दी। मुंबई के लिए युवा बल्लेबाज ईशान किशन ने तूफानी बैटिंग का प्रदर्शन दिखाते हुए सिर्फ 21 गेंदों में 62 रन ठोक दिए। ईशान ने ईडन गार्डंस में छक्कों और चौकों की बरसात कर दी। ईशान की इस आतिशी पारी का सबसे बड़ा शिकार बने युवा स्पिनर कुल्दीप यादव। कुल्दीप यादव को याद रहेगा एक ओवर मुंबई की पारी के दौरान ओपनर सूर्यकुमार यादव और इविन लुइस के आउट होने पर टीम का स्कोर कुछ खास नहीं था। तब क्रीज

Read More

आईपीएल का सबसे अनोखा रनआउट

इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें सीजन में बुधवार को मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइटराइडर्स को 102 रनों से हराया। केकेआर के कप्तान दिनेश कार्तिक जिस तरह से रनआउट होकर लौटे, वो देखकर सबके होश उड़ गए। थर्ड अंपायर को भी कई रिप्ले देखना पड़ा और उसके बाद अपना फैसला सुनाया। केकेआर की पारी का 10वां ओवर था और मुंबई इंडियंस की ओर से हार्दिक पांड्या गेंदबाजी कर रहे थे। नीतीश राणा ने ओवर की पहली गेंद पर बैकवर्ड प्वॉइंट पर हल्के हाथ से शॉट खेला। जेपी डुमिनी तेजी से गेंद पर लपके और नॉन स्ट्राइकर एंड गेंद फेंकी। गेंद हार्दिक

Read More

करीना की ये फोटो ट्रोलिंग का हुई शिकार

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान अकसर अपने ड्रेसिंग सेंस और जीरों फिगर को लेकर लाइमलाइट में बनी रहती हैं। अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान भी करीना अपनी ड्रेसिंग स्टाइल को लेकर खूब सुर्खियों में रहीं और वहीं प्रेग्नेंसी के बाद वापस अपने शेप में आने को लेकर वह खूब लाइमलाइट में रहीं। लेकिन इस बार उनके चर्चा में होने का कारण दूसरा है। हाल ही में सोनम कपूर और आनंद आहुजा के वेडिंग रिसेप्शन में पहुंची करीना को उनके पतले होने को लेकर सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया जा रहा है। दरअसल, करीना ने रिसेप्शन में ऑलिव ग्रीन कलर का लहंगा पहना था, जिसमें

Read More

रेड ड्रेस में दीपिका ने बिखेरे जलवे

फ्रांस के कॉन्स में आयोजित हुए कॉन्स फिल्म फेस्टिवल में बॉलीवुड जगत की कई हस्तियों ने शिरकत की। इसमें दीपिका पादुकोण, ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा, कंगना रनौत आदि मेट गाला इवेंट में नजर आए। इस दौरान दीपिका पादुकोण इवेंट में लाल रंग का गाउन पहन के पहुंची। उन्होंने अपनी ये फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की। दीपिका की इस फोटो को महज 11 घंटे में 8 लाख 69 हजार से ज्यादा लोगों ने पसंद किया और कमेंट किए। उनकी इस फोटो पर यूजर्स की मिली-जुली प्रतिक्रिया आ रही है। लेकिन रणवीर ने अपनी गर्लफ्रेंड दीपिका के इस लुक पर कमेंट पर अपना

Read More

हाथों की साफ तस्वीरें ले सकता है ये ‘दस्ताना’

वैज्ञानिकों ने पहली बार दस्ताने के आकार वाला एक मैग्नेटिक रेजोनेंस ईमेजिंग ( एमआरआई ) सेंसर विकसित किया है जो हाथों के गतिशील रहने के दौरान उसकी साफ और बेहतर गुणवत्ता वाली तस्वीरें कैद कर सकता है। अनुसंधानकर्ताओं का कहना है कि हाथों के गतिशील रहने के दौरान यह सेंसर उसकी हड्डियों, कार्टिलेज और मांपेशियों की तस्वीरें ले सकता है। अमेरिका की न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मेडिसिन के अनुसंधानकर्ताओं के मुताबिक पारंपरिक तौर पर एमआरआई के लिए मरीजों को हिले-डुले बिना रहना होता है। उनका कहना है कि एमआरआई दस्ताने का यह प्रारूप खिंचाव के कारण बार-बार लगने वाली चोटों का

Read More

व्हॉट्सएप पर चैटिंग के साथ-साथ चलेगा फेसबुक

अब आप व्हॉट्सएप पर दोस्तों से चैटिंग जारी रखते हुए भी फेसबुक और इंस्टाग्राम वीडियो देख सकते हैं। दरअसल, व्हॉट्सएप ने आईफोन उपभोक्ताओं के लिए एक नया फीचर जारी किया है, जिसके तहत फेसबुक और इंस्टाग्राम वीडियो देखने के लिए एप छोड़ने की जरूरत नहीं पड़ेगी। जल्द ही यह फीचर एंड्रॉयड उपभोक्ताओं को भी उपलब्ध करा दिया जाएगा। ‘डेली मेल’ के मुताबिक नए अपडेट के तहत जब कोई आईफोन यूजर व्हॉट्सएप अकाउंट पर भेजे गए फेसबुक या इंस्टाग्राम वीडियो के लिंक पर क्लिक करेगा तो संबंधित वीडियो स्क्रीन के एक हिस्से में चलने लगेगा। दूसरे हिस्से में यूजर को वीडियो

Read More

गढ़वाल यूनिवर्सिटी के पौड़ी कैंपस में गजेंद्र राणा के गीतों की धूम

हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के बीजीआर पौड़ी परिसर में बुधवार को वार्षिकोत्सव की धूम रही। वार्षिकोत्सव में लोकगायक गजेंद्र राणा के लोकगीतों पर छात्र-छात्राओं ने जमकर डांस किया। छात्राओं ने भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी। वार्षिकोत्सव के मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक तीरथ सिंह रावत रहे। उन्होंने कहा कि युवाओं के लिए केंद्र सरकार ने कई योजनाएं चलाई हैं। केंद्र सरकार मेक इन इंडिया, स्किल इंडिया आदि पर काम कर रही है। उन्होंने छात्रसंघ पदाधिकारियों से कॉलेज की समस्याओं को हल करने के लिए संघर्ष करने की बात कही। उन्होंने छात्र नेताओं

Read More

चंद्रिका राय के घर हुई ऐश्वर्या की मेहंदी की रस्म

पूर्व मंत्री चंद्रिका राय के आवास पर मेहंदी संगीत का कार्यक्रम आयोजित किया गया। मेहंदी संगीत के कार्यक्रम में ऐश्वर्या राय की मां पूर्णिमा राय, मौसी निरुपमा, छोटी बहन इति व भाई अपूर्व राय शामिल हुए। वहीं, दूसरी ओर, विवाह की तैयारी में चंद्रिका राय के बड़े भाई विधानचंद्र राय, छोटे भाई अनिल, अशोक व मुन्ना जी लगे रहे। चंद्रिका राय के यहां बुधवार को पहुंचने वालों में प्रदेश राजद अध्यक्ष डॉ. रामचंद्र पूर्वे, पूर्व मंत्री आलोक मेहता प्रमुख थे।

Read More

Scroll Up