पहले मैच में भारत ने दक्षिण अफ्रीका पर दर्ज की 5-0 से एकतरफा जीत

43 साल के लम्बे अंतराल के बाद खिताब जीतने के मजबूत लक्ष्य के साथ उतरे भारत ने विश्व कप हॉकी टूर्नामेंट में अपने अभियान की शानदार शुरुआत करते हुए बुधवार को कलिंगा स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका को ग्रुप सी मुकाबले में 5-0 से पीट दिया। विश्व रैंकिंग में पांचवें नंबर की टीम भारत ने 15 वीं रैंकिंग के दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पूरे मैच में दबदबा बनाये रखते हुए बेहतरीन जीत अपने नाम की। भारत की जीत में मनदीप सिंह ने 10वें, आकाशदीप सिंह ने 12वें, सिमरनजीत सिंह ने 43वें और 46वें तथा ललित उपाध्याय  ने 45वें मिनट में गोल

Read More

वो सरेआम चाकू से हमला करता रहा, बचाने की बजाए वीडियो बनाने में मशगूल रहे लोग

हैदराबाद के अट्टापुर क्षेत्र में दिन में ही एक शख्स की हत्या कर दी गई थी। इस घटना को अभी दो महीने तक नहीं बीते थे कि इस तरह की एक और घटना को अंजाम दिया गया है। बुधवार की रात को एक ऑटो ड्राइवर पर मीट काटने वाले चाकू से हमला कर दिया गया। यह घटना शहर के सबसे व्यस्त मदीना क्रॉसरोड के ओल्ड सिटी में शाम के 7.30 बजे हुई। आरोपी ने ऑटो ड्राइवर को सबके सामने चाकू से मार दिया। 30 साल का मोहम्मद खाजा 35 साल के शाकिर कुरैशी पर चाकू से लगातार हमले करता रहा।

Read More

मोहालीः 24 घंटे में कार लूट की दूसरी वारदात, गन प्वाइंट पर छीनकर ले गए

मुल्लांपुर बद्दी रोड पर गन प्वाइंट पर कार लूटने का मामला चौबीस घंटे बीतने के बाद हल भी नहीं हुआ था कि एक बार फिर लुटेरों ने शहर में दहशत मचा दी। आरोपी हाई अलर्ट के बीच सेक्टर-80 से एक जूस कंपनी के डिस्ट्रीब्यूटर से मारपीट कर गन प्वाइंट पर कार छीनकर फरार हो गए। इससे एक बार फिर शहर में सुरक्षा व्यवस्था के लिए लगाए गए पुलिस नाकों की पोल खुल गई है। सूचना मिलते ही मौके पर एसएसपी कुलदीप सिंह चहल समेत सभी उच्च अधिकारी पहुंच गए। साथ ही पीड़ित के बयान लेकर केस दर्ज कर लिया है।

Read More

ऑनलाइन यौन शोषण, परिवार की महिलाओं की फेक प्रोफाइल इन साइट्स पर डाली

कोलकाता के जादवपुर में रहने वाले एक परिवार को ऑनलाइन शोषण का सामना करना पड़ा है। उन्होंने इस शोषण से बचने के लिए अपने घर के बाहर सीसीटीवी भी लगवाए लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। उन्होंने अभी भी कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें घर के बाहर कैमरा लगाने के अलावा हिंदी, अंग्रेजी और बंगाली भाषाओं में नोटिस भी लगाए हैं। दरअसल परिवार की दो महिलाओं का फोन नंबर, फोटो और घर का पता भी सोशल मीडिया और पोर्न साइट पर डाला गया है। जिसमें कहा जा रहा है कि इस परिवार में रहने वाली दो महिलाएं पैसे के

Read More

पीएम मोदी से मिलना हुआ आसान, बस खर्च करने होंगे 5 रुपये

क्या आप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आमने-सामने मिलना चाहते हैं? अगर आपका जवाब हां है, तो फिर ऐसा मुमकिन है। हालांकि इस मुलाकात के लिए आपको मात्र 5 रुपये खर्च करने होंगे। इस डोनेशन के बाद आपको नमो टीशर्ट और कॉफी मग भी दिया जाएगा नमो ऐप पर देना होगा डोनेशन प्रधानमंत्री के व्यक्तिगत नरेंद्र मोदी (नमो) ऐप पर जाकर के लोगों को भाजपा को डोनेशन देना होगा। यह डोनेशन की राशि 5 रुपये से शुरू होगी और अधिकतम 1000 रुपये देने होंगे। इसके लिए ऐप में डोनेशन करने का फीचर अलग से जोड़ा गया है। जेनरेट होगा रेफरल कोड

Read More

एफडी पर बैंकों से ज्यादा ब्याज दे रहीं कॉरपोरेट कंपनियां

ब्याज दर कम होने की सूरत में बैंकों की मियादी जमा (एफडी) योजनाओं पर घटते प्रतिफल के बीच कॉरपोरेट एफडी आम निवेशकों का पसंदीदा निवेश उपकरण बनकर उभर रहा है। इस समय देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई में पांच साल या इससे ज्यादा समय के एफडी पर 6.65 फीसदी का ब्याज मिल रहा है। वहीं, कॉरपोरेट कंपनियां 9 फीसदी तक ब्याज दे रही हैं। एक अग्रणी आवासीय वित्त निगम के वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि निजी क्षेत्र की कंपनियां यदि बैंक या अन्य वित्तीय संस्थानों से राशि ले कर अपना काम करें तो यह निधि जुटाने का महंगा

Read More

एचडीएफसी के ग्राहकों को हुई परेशानी, नए ऐप ने बढ़ा दी लोगों की मुश्किलें

प्राइवेट सेक्टर के सबसे बड़े बैंक एचडीएफसी के नए लांच हुए ऐप से ग्राहकों की परेशानी काफी बढ़ गई। हालांकि बैंक की तरफ से लोगों को हो रही परेशानी को लेकर माफीनामा भी जारी हो गया है। बैंक ने लांच किया था ऐप बैंक ने मंगलवार को अपने नए मोबाइल बैंकिंग ऐप को लांच किया था। इस लांच के साथ ही बैंक के सर्वर पर ट्रैफिक अचानक से बढ़ गया है। बैंक के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ऐप को अपग्रेड करने के लिए एक साथ कई लोग आ गए, जिससे सर्वर ने की स्पीड धीमी हो गई। इसके

Read More

तीन माह के उच्चतम स्तर पर रुपया 280 अंकों की मजबूती के साथ खुला सेंसेक्स

शेयर बाजार में गुरुवार को जोरदार तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स और निफ्टी अच्छी बढ़त के साथ खुले। वहीं रुपया भी तीन माह के उच्चतम स्तर पर खुला। अमेरिकी फेड रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में बढ़ोतरी नहीं किए जाने के संकेत देने से शेयरों में बढ़ोतरी देखने को मिली। सेंसेक्स जहां 280 अंकों की तेजी के साथ 36000 के पार पहुंच गया, वहीं निफ्टी भी 70 अंकों की मजबूती के साथ 10,800 के स्तर के करीब पहुंच गया। यस बैंक का स्टॉक 5 फीसदी से ज्यादा टूट गया। इस हिसाब से इसका शेयर सबसे ज्यादा गिर गया। ओएनजीसी, एचसीएल टेक्नोलॉजी,

Read More

दिसंबर से आपके जीवन में होंगे यह 7 बड़े बदलाव

आगामी शनिवार से दिसंबर का महीना शुरू हो रहा है। इस दिन से 7 बड़े बदलाव हो रहे हैं, जिनका असर सीधे-सीधे आपकी जिंदगी में देखने को मिलेगा। 1 दिसंबर से नहीं काम करेगी नेटबैंकिंग भारतीय स्टेट बैंक ने अपने समस्त ग्राहकों को अपनी बैंकिंग वेबसाइट Online SBI पर नोटिफिकेशन जारी करते हुए कहा है कि 1 दिसंबर से पूरे देश में नेटबैंकिंग की सुविधा कई लोगों के लिए ब्लॉक हो जाएगी। ग्राहकों को सुविधा चालू रखने के लिए अपना मोबाइल नंबर बैंक की शाखा में जाकर के रजिस्टर कराना होगा। ऐसा नहीं करने पर नेटबैंकिंग की सुविधा को ब्लॉक

Read More

गूगल में उठी चीनी दखल वाले सर्च इंजन ड्रैगनफ्लाई को बंद करने की मांग

गूगल अपने हाल के घटनाक्रम से सवालों के घेरे में है और अब इसके कर्मचारियों ने ही इसके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। ताजा मामले में कंपनी के अल्फाबेट इंक के 200 से ज्यादा इंजीनियरों, डिजायनरों और प्रबंधकों ने एक खुले पत्र में मंगलवार को चीन के यूजर के लिए सर्च इंजन ड्रैगनफ्लाई को बंद करने की मांग की है। इसके द्वारा रहस्यमय प्रोजेक्ट चलाने को लेकर पहले भी गूगल के कर्मचारियों ने विरोध किया था। पत्र में चीन की सरकार द्वारा विरोधी विचारों पर नजर रखने और सच्चाई को दबाने पर चिंता जताई गई है। गूगल के कर्मचारियों ने

Read More

Scroll Up