तेलंगाना के कावल बाघ अभयारण्य में इन दिनों अलग तरह के आगंतुक नजर आ रहे हैं। ये आगंतुक कोई आम प्रकृति प्रेमी सैलानी नहीं, बल्कि विभिन्न दलों के नेता हैं। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जन्नारम जंगल के अंदर बसे आदिवासी मतदाताओं को लुभाने के लिए इन दिनों यहां नेताओं का जमघट लग रहा है। बेहद कम चर्चित प्रेम जनता दल पार्टी से चुनाव लड़ रहे थोडसम नागोराव ने कहा, जंगल में चुनाव प्रचार करना आसान नहीं है। जंगल में उनकी सफारी कार फंस गई और इस कारण उन्हें उतरना पड़ा तथा पैदल चलकर जन्नारम मंडल में डोंगापल्ली गांव जाना पड़ा।
Author: admin
भारत ने 9 सूत्रीय एजेंडा पेश किया जी 20 शिखर सम्मेलन में आर्थिक भगोड़ों पर
आर्थिक भगोड़ों के साथ व्यापक तरीके से निपटने के लिए भारत ने जी 20 सदस्य देशों के बीच शुक्रवार को 9 सूत्रीय एजेंडा पेश करते हुए मजबूत और सक्रिय साझेदारी की वकालत की। अंतरराष्ट्रीय व्यापार, अंतरराष्ट्रीय वित्तीय और कर व्यवस्था पर जी 20 शिखर सम्मेलन के दूसरे सत्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इसका एजेंडा पेश किया। इस एजेंडे में कहा गया कि- “कानून प्रक्रिया में आपसी सहयोग जैसे प्रभावशाली तरीके से अपराध से होनेवाली कमाई को फ्रीज करना, अपराधियों की जल्द से जल्द वापसी और अपराध से हुई आय को वापस उस देश भेजने के तरीके को सुव्यवस्थित करने
इस वजह से पृथ्वी शॉ हुए बाहर
भारत के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ एड़ी की चोट के कारण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ छह दिसंबर से शुरू हो रहे पहले टेस्ट से बाहर हो गए हैं। शॉ को क्रिकेट आस्ट्रेलिया एकादश के खिलाफ अभ्यास मैच के दौरान चोट लगी थी। न्यूज एजेंसी भाषा के अनुसार, पृथ्वी शॉ की गैर मौजूदगी में केएल राहुल और मुरली विजय पहले टेस्ट में भारत के लिये पारी की शुरूआत करेंगे। बीसीसीआई ने पृथ्वी शॉ के विकल्प की घोषणा नहीं की है। बीसीसीआई ने एक बयान में कहा, ‘सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को क्रिकेट आस्ट्रेलिया एकादश के खिलाफ अभ्यास मैच के दौरान सीमा पर कैच लपकते हुए
पहले से अधिक यूके का वीजा ले रहे हैं भारतीय
यूके में ब्रेग्जिट के तहत हो रहे बदलावों का असर दिखने लगा है। यूके में कई लोग यूरोपीय संघ के देशों में शामिल होने के लिए यह देश छोड़ रहे हैं, लेकिन वहां का वीजा लेने वाले भारतीयों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। इनमें पेशेवर, विजिटर, छात्र-छात्राएं एवं परिवारजन अधिक हैं। सितंबर 2021 तक यूके का वीजा पाने वालों में 41,224 (10 फीसदी) की बढ़ोतरी हुई है और यह आंकड़ा 4,68,923 तक पहुंच गया है। भारतीयों के साथ अगर चीनीयों को जोड़कर देखा जाए तो यूके में एक साल में वीजा पाने वाले लगभग आधे यानी 47 फीसदी
चीन के हांगकांग में टूरिस्ट बस और टैक्सी में भिड़ंत
चीन के हॉन्ग कॉन्ग प्रांत में शुक्रवार तड़के पर्यटक बस एवं कार के बीच टक्कर होने से लगभग पांच लोगों की मौत हो गई और 30 से अधिक घायल हो गए। एक पर्यटक बस लगभग पांच बजे यहां के त्सिंग यी द्वीप में सड़क पर एक टैक्सी से टकरा गई। सरकार की प्रेस सेवा ने शिन्हुआ को बताया कि इस घटना में तीन लोगों की मौत होई और दो अन्य व्यक्ति की मौत अस्पताल ले जाते वक्त हो गई। घटना स्थल पर 10 एंबुलेंस ने पीड़ितों को बचाया एवं घायलों को आसपास के चार अस्पताल में भतीर् करवाया। घटना में कुल 34 लोग
निशाने पर होती थी नाबालिग लड़कियां
गुरुग्राम में पकड़े गए सीरियल किलर से जो खुलासे हो रहे हैं वह बेहद सनसनीखेज है। पुलिस ने बताया कि 23 वर्षीय आरोपी सीरियल किलर सुनील कुमार की पुलिस रिमांड गुरूवार को एक दिन के लिए बढ़ाई गई है। हर बार इसके निशाने पर नाबालिग लड़कियां होती थी और यह जोश के लिए ड्रग्स लेता था। सुनील कुमार पर गुरूग्राम, ग्वालियर और झांसी की कम से कम 15 नाबालिग लड़कियों के साथ बलात्कार और उसकी हत्या का आरोप है। उसे 9 दिन की गुरुग्राम पुलिस हिरासत के बाद कोर्ट में पेश किया गया था। पुलिस ने बताया कि ब्रिस्टल चौक
पूर्व कोयला सचिव एचसी गुप्ता समेत पांच दोषी करार
साल 2012 में पश्चिम बंगाल कोयला खदान आवंटन मामले में बरती गई अनियमितताओं को लेकर पूर्व केन्द्रीय कोयला सचिव एचसी गुप्ता समेत पांच को दोषी करार दिया है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, दिल्ली के स्पेशल कोर्ट ने इन सभी को दोषी माना है। केन्द्रीय जांच एजेंसी (सीबीआई) जिसे इस घोटाले की जांच की जिम्मेदारी दी गई थी, वह इस केस को बंद करना चाहती थी। लेकिन, स्पेशल जज भरत पराशर ने साल 2016 में केन्द्रीय एजेंसी की क्लोजर रिपोर्ट को खारिज कर दिया। इसके साथ ही, सेवा निवृत्त आईएएस ऑफिसर समेत पाचों अभियुक्तों को ट्रायल का सामना करने को
मैं जानता था कि दीपिका ही बनेंगी मेरे बच्चों की मां’
इटली में शादी रचाने के बाद (Deepika padukone)और (Ranveer singh)अपने पोस्ट वेडिंग फंक्शन्स में व्यस्त हैं। दीपवीर (DeepVeer wedding Mumbai Reception) ने मुबंई में दूसरा पार्टी दिया। इससे पहले एक रिसेप्शन दीपिका के होमटाउन बेंगलुरु में हो चुका है। मुंबई रिसेप्शन से दीपिका और रणवीर की तस्वीरें सामने आ चुकी हैं, जिसमें दोनों शाही जोड़े की तरह नजर आए। इसी बीच बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह का शादी के बाद पहला इंटरव्यू सामने आया है। इस इंटरव्यू में रणवीर दीपिका के लिए काफी खास हो सकता है। आपको बता दें कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह पिछले 6 साल से एक साथ थे। वह
प्रियंका की शादी में मोबाइल फोन्स हुए बैन
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी को अब बस 2 दिन ही बचे हैं। दोनों की शादी की रस्में 28 नवंबर से शुरू हो चुकी हैं। फैन्स भी इस शादी को लेकर काफी एक्साइटेड हैं, लेकिन इसी बीच फैन्स के लिए एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। दरअसल, बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के मुताबिक, दीपिका रणवीर की तरह प्रियंका-निक की शादी में भी मोबाइल फोन का इस्तेमाल पर बैन लगाया गया है। प्रियंका-निक की शादी में शामिल होंगे ‘द रॉक’ खबर है की हॉलीवुड सुपरस्टार ड्वेन जॉनसन उर्फ द रॉक प्रियंका और निक की शादी में शामिल होने
भारत ने छोड़ी टोकियो ओलंपिक क्वालिफायर की मेजबानी
ओलंपिक क्वालिफायर की मेजबानी के लिए देशों में होड़ लगी रहती है, लेकिन इंडियन वेटलिफ्टिंग फेडरेशन ने हाथ में आई टोकियो ओलंपिक क्वालिफायर एशियाई वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप की मेजबानी आम चुनाव के चलते छोड़ दी है। यह चैंपियनशिप अगले वर्ष मार्च और अप्रैल माह में होनी थी। ए ग्रुप के इस ओलंपिक क्वालिफायर में एशिया के नामी विश्वस्तरीय लिफ्टरों को खेलना था, लेकिन फेडरेशन ने एशियाई वेटलिफ्टिंग फेडरेशन को तर्क दिया कि अप्रैल में देश में आम चुनाव संभव हैं। ऐसे में इस चैंपियनशिप का आयोजन संभव नहीं होगा। आईडब्लूएलएफ की ओर से मेजबानी से हाथ खीचते ही चीन ने इस
