देश के सात राज्यों में आए तूफान और बारिश की वजह से अब तक 83 लोगों की मौत हो गई। राजस्थान के कुछ हिस्सों में कल रात आई तेज आंधी में 27 लोगों की मौत हो गई और लगभग 100 लोग घायल हो गये। वहीं उत्तर प्रदेश में अब तक 42 लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा आंध्र प्रदेश में मूसलाधार बारिश और आंधी की वजह से 14 लोगों की जान चली गई और पांच लोग लापता हो गए। उधर पश्चिम बंगाल में बिजली और दीवार गिरने की दो अलग-अलग घटनाओं में चार लोगों की मौत हो गई,
Author: admin
हॉटलाइन स्थापित करेंगी दोनों देशों की सेनाएं
भारत और चीन की सेनाएं पीएम मोदी और राष्ट्रपति शी चिनफिंग के बीच वुहान में अनौपचारिक बैठक के बाद अपने मुख्यालयों के बीच हॉटलाइन स्थापित करने जा रही है। चीन के आधिकारिक मीडिया ने आज यह जानकारी दी। मोदी ने भारत-चीन संबंध को मजबूत करने के लिए दो दिवसीय अभूतपूर्व शिखर वार्ता में पिछले सप्ताह शी से मुलाकात की थी। सरकारी दैनिक अखबार ग्लोबल टाइम्स ने कहा, ”दोनों देशों के नेता अपने-अपने सैन्य मुख्यालयों के बीच एक हॉटलाइन बनाने पर कथित तौर पर सहमत हो गए हैं। इस हॉटलाइन को विश्वास पैदा करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा
पति के पासपोर्ट पर मैनचेस्टर से दिल्ली आ गई पत्नी
दिल्ली एयरपोर्ट पर एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जिसमें पता चला है कि एक महिला अपने पति के पासपोर्ट पर मैनचेस्टर से दिल्ली तक आ गई। महिला का नाम गीता मोढा है जो बिजनेस ट्रिप पर दिल्ली आई थी और वह ग्रेटर मैनचेस्टर में अलंकार हाउस नाम से ब्राइडल शॉप चलाती हैं। गीता के एक परिवार वाले ने बताया कि, वह गलती से 23 अप्रैल को अपने पति दिलीप का पासपोर्ट ले गई थी। लेकिन चौंकाने वाली बात ये है कि मैनचेस्टर एयरपोर्ट पर चेक-इन या विमान में घुसते हुए भी एयरलाइन इस गलती को नहीं पकड़ पाई।
मुनस्यारी में आईटीबीपी की बस खाई में गिरी
उत्तराखंड में चीन की सीमा से लगे पिथौरागढ़ जिले में हादसा हुआ है। थल-मुनस्यारी मार्ग पर बनिक के पास आईटीबीपी की बस गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में दो आईटीबीपी जवानों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को मुनस्यारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक मुनस्यारी से पिथौरागढ़ जा रही आईटीबीपी की बस बनिक के पास गहरी खाई में जा गिरी। जिससे बस में सवार 4 में से 2 की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को मुनस्यारी अस्पताल
शोले के गीत पर जमकर थिरके कटिहार के एसपी साहब
बिहार में प्रशासनिक फेर बदल के बाद,लगातार हर जिला में अधिकारियो के विदाई समारोह आयोजन का दौर जारी है। इस कड़ी में कटिहार पुलिस एसोसिएशन के तरफ से पुलिस कप्तान डॉ. सिद्धार्थ और जिला अधिकारी मिथलेश मिश्रा के साथ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी लालबाबू यादव को भव्य तरीके से विदाई दी गई। विदाई समारोह का खास आकर्षण निवर्तमान पुलिस कप्तान डॉ.सिद्धार्थ मोहन और जिला अधिकारी मिथलेश मिश्रा द्वारा एक दूसरे के लिए गुण-गुनाए गए दोस्ती के नगमे थे। विदाई समारोह को आकर्षक करने के लिए जहा पटाको के गूंज रही,वही कटिहार के साथ-साथ लगातार कई जिलों में एस.पी रहने के बाद
पत्रकार जे डे मर्डर केस में छोटा राजन दोषी करार
मुंबई के एक उपनगर में पत्रकार ज्योतिर्मय डे की हत्या मामले में अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन को दोषी करार दिया गया है। वहीं इस मामले में पत्रकार जिगना वोरा और पॉलसन को बरी कर दिया गया है। पत्रकार जे डे की हत्या 11 जून 2011 को मुंबई में हुई थी। आपको बता दें कि पिछले सात साल से ये मामला चल रहा था। इस मामले का दोषी माफिया डॉन छोटा राजन दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद है। मकोका की विशेष अदालत ने इस मामले की अंतिम सुनवाई इस साल फरवरी में शुरू की थी। सुनवाई के बाद अतिरिक्त सत्र
चार राज्यों की पुलिस के बीच इंटर-स्टेट क्राइम कंट्रोल मीटिंग शुरू
हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश पुलिस के उच्च अधिकारियों के बीच इंटर-स्टेट क्राइम कंट्रोल की मीटिंग बुधवार को गुरुग्राम के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में शुरू हो गई है। बैठक की अध्यक्षता हरियाणा के एडीजीपी लॉ एंड ऑर्डर अकील मोहम्मद कर रहे हैं। बैठक सुबह 11 बजे शुरू हुई। बैठक में अपराध पर अंकुश लगाने और उत्तरी राज्यों के अंतरराज्यीय सीमावर्ती क्षेत्रों में पुलिस व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए रणनीति तैयार करने पर चर्चा होगी। इसके साथ ही पुलिस व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए इन राज्यों में अपनाई गई अच्छी कार्यप्रणाली को साझा किया जाएगा। बैठक में हरियाणा के आईजी
चुनावी समर में आज से हुंकार भरेंगे पीएम मोदी
कर्नाटक में विधानसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। चुनाव जीतने को लेकर अब सभी पार्टियों ने कमर कस ली है। आज (मंगलवार) 1 मई से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कर्नाटक के रण में उतरेंगे। पीएम मोदी आज यहां तीन रैलियों को संबोधित करने वाले हैं। कृष्ण मठ का करेंगे दौरा पीएम मोदी आज चामराजनगर जिले के सांथेमरहल्ली और बेलगावी के उडुपी और चिक्कोडी में रैलियों को संबोधित करेंगे। उडुपी रैली से पहले मोदी कृष्ण मठ का दौरा करेंगे और मठाचार्य से मुलाकात करेंगे। बता दें कि 12 मई को कर्नाटक में विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव से
शेयर बाजार में छाई बहार
बंबई शेयर बाजार में आज लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में भी तेजी बनी रही। सेंसेक्स 191 अंक चढ़कर 35,000 अंक के पार निकलकर 35,160 अंक पर पहुंच गया। यह इसका करीब तीन महीने का उच्चस्तर है। कंपनियों के उत्साहवर्धक तिमाही नतीजों से बाजार की धारणा मजबूत हुई है। रिजर्व बैंक द्वारा बाह्य वाणिज्यिक कर्ज ( ईसीबी ) नीति को उदार करने और कुछ अन्य सकारात्मक कारकों से नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 10,700 अंक के स्तर को पार कर गया। ये रहे तेजी के कारण केंद्रीय बैंक ने शुक्रवार को ईसीबी नीति को सरल करते हुए इसमें और क्षेत्रों को
मांग कमजोर होने से नीचे आए सोने-चांदी के दाम
वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख तथा स्थानीय जौहरियों की हल्की मांग से राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने का भाव आज 120 रुपये की गिरावट के साथ 32,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। औद्योगिक इकाइयों तथा सिक्का विनिर्माताओं की कम मांग से चांदी की कीमत भी 150 रुपये की गिरावट के साथ 40,300 रुपये किलो पहुंच गयी। कारोबारियों के अनुसार कुछ मुद्राओं की तुलना में डालर के मजबूत होने के साथ सुरक्षित निवेश के रूप में सोने की मांग घटने से वैश्विक स्तर पर कमजोर रुख देखने को मिला। साथ ही घरेलू हाजिर बाजारों में स्थानीय आभूषण निर्माताओं
