प्रिंस हेरी-मेगन की शादी

ब्रिटेन के प्रिंस हैरी और अमेरिकी अदाकारा मेगन मर्केल की शाही शादी को अमेरिका में 2 करोड़ 90 लाख से अधिक लोगों ने टीवी पर देखा। निल्सन द्वारा जारी की गई रेटिंग में यह जानकारी दी गई। शनिवार को हुई इस शाही शादी के समारोह को लगभग 2 करोड़ 92 लाख लोगों ने टीवी पर लाइव देखा। दर्शकों की संख्या के मामले में इस विवाह समारोह ने साल 2011 में प्रिंस विलियम और केट मेडिलटन की शाही शादी देखे जाने का रिकॉर्ड तोड़ दिया जिसे 2 करोड़ 28 लाख लोगों ने देखा था। हैरी और मेगन, विंडसर कैसल के सेंट

Read More

अमेरिकी चुनावों में रूसी हस्तक्षेप की जांच एक सितंबर तक होगी खत्म

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के वकील रूडी गिउलियानी का कहना है कि वर्ष 2016 में हुये राष्ट्रपति चुनावों में रूसी हस्तक्षेप संबंधी जांच एक सितंबर तक समाप्त होगी। गिउलियानी ने एक अमेरिकी अखबार से कहा कि जांच की अगुआई कर रहे विशेष अधिवक्ता रॉबर्ट मुलर के कार्यालय ने करीब दो सप्ताह पहले इस समय सीमा के बारे में बताया था। ट्रंप इस जांच को अपने प्रशासन पर एक धब्बा बताते हैं और चाहते हैं कि यह जल्द से जल्द खत्म हो जाए। नवंबर में होने वाले मध्यावधि चुनावों पर जांच के संभावित प्रभावों का हवाला देते हुए गिउलियानी ने कहा, ‘आप 2016

Read More

सोनिया-राहुल से मुलाकात से पहले बोले कुमारस्वामी-

karnatka मुख्यमंत्री बनने जा रहे जेडीएस नेता कुमारस्वामी ने रविवार को इन खबरों को खारिज किया कि उनकी पार्टी अपनी गठबंधन सहयोगी कांग्रेस के साथ 30-30 महीने के लिए सत्ता साझा करने के फॉर्मूले पर काम कर रही है। उन्होंने मीडिया से कहा, ‘इस तरह की कोई बात नहीं हुई है।’ कुमारस्वामी से कांग्रेस के साथ 30-30 महीने के लिए सत्ता साझा करने के फॉर्मूले से संबंधित खबरों के बारे में पूछा गया। बता दें, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में  बताया गया था कि दोनों दल बारी-बारी से सरकार का नेतृत्व करने के फॉर्मूले पर बात कर रहे हैं। साल 2006

Read More

शपथग्रहण से पहले आज सोनिया-राहुल से मिलेंगे कुमारस्वामी

जेडीएस नेता और कर्नाटक के भावी मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से पहले सरकार गठन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा के लिए आज कांग्रेस नेताओं सोनिया गांधी और राहुल गांधी से दिल्ली में मुलाकात करेंगे। कुमारस्वामी ने स्पष्ट किया कि मंत्रिपद आवंटन को लेकर अभी तक कोई चर्चा नहीं हुई है। उन्होंने दोनों पार्टियों के बीच 30-30 महीने सत्ता साझा करने के फार्मूले की खबरों को फर्जी  करार दिया। उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि मैं नई दिल्ली जा रहा हूं, मैं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी से मुलाकात

Read More

उत्तराखंड पुलिस का कारनामा

उत्तराखंड पुलिस दल ने दुनिया के सबसे ऊंचे पर्वत शिखर माउंट एवरेस्ट पर आज यानि रविवार को आरोहण कर लिया। देश के किसी भी राज्य की पुलिस द्वारा एवरेस्ट फतह करने वाला यह पहला दल है। प्रदेश के पुलिस महानिदेशक अनिल रतूडी ने यहां बताया कि उत्तराखंड पुलिस के इस पांच सदस्यीय दल ने आज सुबह लगभग साढे सात बजे विश्व की सबसे ऊंची चोटी पर अपने कदम रखते हुए सफलता का परचम फहरा दिया। इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए रतूडी ने कहा कि देश के किसी भी राज्य की पुलिस द्वारा हासिल की गयी यह पहली कामयाबी

Read More

एक हफ्ते पहले आएगा मानसून, झमाझम बरसेंगे बादल

उत्तराखंड में इस बार मानसून समय से एक सप्ताह पहले पहुंचने के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिकों को इस बार मानसून के दौरान सामान्य से करीब 100 मिलीमीटर अधिक बारिश होने की उम्मीद है। पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि उत्तराखंड में मानसून पहुंचने की सामान्य तिथि 22 जून है। इस बार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 15 जून से 17 जून के बीच मानसून उत्तराखंड पहुंच सकता है। डॉ. सिंह ने बताया कि उत्तराखंड में आमतौर पर सालभर में औसत 1230 मिलीमीटर बारिश दर्ज की जाती है, इसमें मानसून के दौरान ही करीब 930 मिलीमीटर

Read More

अरवल में बैंक आफ बड़ोदा के मैनेजर की गोली मारकर हत्या

अरवल के बैंक आफ बड़ोदा शाखा में  मैनेजर के पद पर तैनात आलोक चंद्रा की सोमवार की सुबह अपराधियों ने जहानाबाद अरवल मार्ग पर निहालपुर छिलका के पास गोली मारकर हत्या कर दी। अपराधियों ने उन्हें तीन गोलियां मारी ,जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई ।मृतक नवादा जिले के वारसलीगंज थाने के कुटरी गांव के रहने वाले थे। बताया गया है कि मृतक जहानाबाद से बैंक की ड्यूटी को लेकर सोमवार की सुबह अपनी बुलेट मोटरसाइकिल से अरवल जा रहे थे ।इसी दौरान अरवल की ओर से एक अपाची बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने निहालपुर छिलका के

Read More

केरल में 12 लोगों की जान ले चुका खतरनाक वायरस निपाह

केरल के कोझिकोडे जिले में निपाह वायरस के संक्रमण से मरने वालों की संख्या 10 हो गई है। इस बीमारी से अभी 12 लोग गंभीर रूप से बीमार हैं। पुणे के नेशनल वर्गोलॉजी इंस्टीट्यूट ने स्पष्ट किया है कि केरल के कोझिकोडे में संदिग्ध बीमारी से पीड़ित लोग निपाह वायरस से संक्रमित हैं। ऐसा पहली बार देखने को मिला है जब इस बीमारी से मरने वालों की संख्या इतनी ज्यादा है। रिसर्च वैज्ञानिकों ने बताया है कि यह वायरस खासकर जमगादड़, सुअर और अन्य जानवरों के माध्यम से फैलता है। निपाह वायरस के संक्रमण पर काबू पाने के लिए भारत

Read More

HBSE 10th Result 2021:

HBSE 10th Result 2021: हरियाणा स्कूली शिक्षा बोर्ड (एचबीएसई) की 10वीं (हरियाणा बोर्ड मैट्रिक) के परीक्षा परिणाम आज घोषित किए जाएंगे। बोर्ड के अध्यक्ष डॉ जगबीर सिंह ने बताया कि परिणाम की घोषणा दोपहर तीन बजे के आसपास की जा सकती है। हरियाणा बोर्ड 10वीं के विद्यार्थी अपना रिजल्ट bseh.org.in पर लॉग इन चेक कर सकेंगे। हरियाणा बोर्ड की दसवीं कक्षा की परीक्षा 8 मार्च से 30 मार्च तक हुई थी। परीक्षा में 3,83,499 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। वर्ष 2017 में 318,000 विद्यार्थियों ने एग्जाम दिया था। इनमें से 50.49 प्रतिशत ही पास हो पाए थे। यानी करीब आधे स्टूडेंट्स फेल

Read More

Chrome ब्राउजर URL से खत्म करेगा सिक्योर फीचर

इंटरनेट की दुनिया में ना जाने कितनी वेबसाइट हैं जो असुरक्षित हैं और वे आपके जरूरी डाटा पर सेंध लगा सकती हैं। इससे बचाने के लिए क्रोम ब्राउजर यूआरएल के शुरुआत में HTTPS लगाकर देता था और यह फीचर खत्म होने जा रहा है। लेकिन आपको घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि क्रोम इसकी जगह दूसरा फीचर लेकर आ रहा है। क्रोम ब्राउजर ने असुरक्षित वेबसाइट से बचाने के लिए नया फीचर देने का वादा किया है। गूगल क्रोम की सिक्योरिटी प्रोडक्ट मैनेजर एमिली चेस्टर के मुताबिक गूगल क्रोम का अपडेट वर्जन क्रोम 69 है। इसमें यूआरएल बार के पास लिखा आना वाला HTTPS

Read More

Scroll Up