लोग अक्सर अपने घर के दरवाजे पर ऐसी डोर बेल लगवाते हैं, जिसकी आवाज मधुर होने के साथ घर में मौजूद लोगों को भी आसानी से सुनाई दे जाए।पर क्या पर जानते हैं आपकी डोर बेल आपके घर में क्लेश का कारण भी बन सकती है।जी हां सुनकर भले ही हैरानी हो लेकिन यह बात एकदम सच है। दरअसल डोर बेल लगाते समय वास्तुशास्त्र का बहुत ध्यान रखना चाहिए।वास्तुदोष होने पर ये आपके घर की शांति और खुशहाली तक को छीन सकता है।आइए जानते हैं वास्तु के अनुसार डोर बेल से जुड़ी कई अहम बातें। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के बाहर डोर
Author: admin
इस खास व्यक्ति से अपनी शादी की सरप्राइज पार्टी को पाकर इमोशनल हुईं प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी के लिए फैन्स काफी एक्साइटेड हैं। दोनों की शादी की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। वहीं इनकी शादी से पहले ‘स्काय इज पिंक’ के सोनाली बोस और निर्माता सिद्धार्थ रॉय कपूर ने प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस को एक सरप्राइज पार्टी दी है। इस सरप्राइज पार्टी की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। आपको बता दें कि बॉलीवुड की देसा गर्ल प्रियंका चोपड़ा अपनी शादी की तैयारियों के बीच अभी दिल्ली में ‘स्काय इज पिंक’की शूटिंग में बिजी है। फिल्म ‘स्काय इज पिंक’ की शूटिंग के अंतिम दिन डायरेक्टर सोनाली बोस
2 दिन के लिए भारत लौटे थे इरफान खान
बॉलीवुड एक्टर इरफान इन दिनों अपनी बीमारी के इलाज के लिए लंदन में हैं। लंदन में वह न्यूरो एंडोक्राइन ट्यूमर का इलाज करा रहे हैं। इरफान को लेकर यह कहा जा रहा था कि वह दिवाली मनाने भारत लौटेंगे, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ।अब इरफान खान से जुड़ी एक जानकारी सामने आई है। कहा जा रहा है कि इरफान 2 दिन के लिए भारत आए थे। यही नहीं रिपोर्ट्स में यह भी बताया है कि इरफान भारत आने के बाद सीधे नासिक के त्र्यंबकेश्वर शिव मंदिर में गए और वहां पर उन्होंने पूजा और हवन भी किया। वेबसाइट स्पॉटबॉय के अनुसार
हिज्बुल कमांडर के लिए सेना के अधिकारियों की जासूसी करती हैं 3 लड़कियां
सेना से भागकर आतंकी संगठन हिज्बुल मुजाहिद्दीन की कमान संभालने वाले आतंकी जहूर ठोकर के गिरोह में तीन लड़कियां सुरक्षाबलों के अधिकारियों और जवानों की जासूसी करती हैं। तीनों जहूर के गुर्गों की दोस्त हैं। यह खुलासा हाल ही में एयरपोर्ट से गिरफ्तार किए गए अंसार उल हक ने पूछताछ में किया। 30 आतंकी 70 व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े : जम्मू-कश्मीर पुलिस की एक टीम भी दिल्ली पहुंच गई है, जो आतंकी अंसार उल हक से पूछताछ कर रही है। पुलिस पूछताछ में आरोपी अंसार ने सनसनीखेज खुलासा किया है कि उसका सरगना जहूर ठोकर है, जिसके नेटवर्क में करीब 30 आतंकी
मां-बाप के सामने भीड़ ने खंभे से बांधकर ली युवक की जान
राजधानी दिल्ली के मोहन गार्डन इलाके में शनिवार तड़के भीड़ ने चोरी के शक में एक युवक को उसके माता-पिता के सामने ही पीट-पीटकर मार डाला। मृतक की पहचान 25 वर्षीय अविनाश के रूप में हुई है। अविनाश के साथ भीड़ ने सूरज और मुन्नीपाल नाम के युवकों की भी चोरी के शक में पिटाई की, जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस मामला दर्ज कर इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से भीड़ में शामिल लोगों की पहचान करने में जुटी है। पुलिस के अनुसार, अविनाश परिवार के साथ मोहन गार्डन एक साल से किराए पर रह रहा
आखिर क्यों जरूरी है जीवन बीमा
वैश्विक पुनर्बीमा कंपनी स्विस रे की 2015 की एक रिपोर्ट के मुताबिक जितनी बीमा सुरक्षा हमारे पास होती है और जितनी होनी चाहिए उसमें बहुत फर्क होता है। रिपोर्ट में कहा गया कि यह फर्क 92 फीसदी तक होता है जिसका अर्थ है कि बीमा 10 फीसदी से भी कम भारतीय जनता की वित्तीय सुरक्षा की जरूरतें पूरी करता है। दूसरे शब्दों में भारत में जीवन बीमा सुरक्षा पर यदि 100 रुपये खर्च किये जाने हैं तो उसमें से सिर्फ 7.8 रुपया ही खर्च हो रहा है जिससे जीवन की अनिश्चितताओं के प्रति हमारे परिवार की वित्तीय सुरक्षा में 92.2
शेयर बाजार में मजबूत शुरुआत, 70 के स्तर पर फिर से आया रुपया
सोमवार को महीने के आखिरी कारोबारी हफ्ते के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार में मजबूत शुरुआत देखने को मिली। सेंसेक्स 150 अंक से ज्यादा उछला, वहीं निफ्टी भी 10600 के करीब पहुंच गया। रुपये में मजबूती से तेल कंपनियों के स्टॉक्स में भी तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स 156 अंकों की तेजी के साथ 35,137 के स्तर पर और निफ्टी 51 अंकों के उछाल के साथ 10,578 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। क्रूड की कीमतों में पिछले हफ्ते बड़ी गिरावट के बाद सोमवार को भारतीय शेयर बाजारों की अच्छी शुरुआत हुई। पीएसयू बैंक, एफएमसीजी, ऑटो, कैपिटल गुड्स, कंज्यूमर
इंडिगो के वेब चेक-इन पर सरकार लेगी फैसला
लो कॉस्ट एयरलाइन कंपनी इंडिगो द्वारा वेब चेक-इन पर अतिरिक्त शुल्क लगाने के फैसले पर सरकार जल्द फैसला लेगी। नागर विमानन मंत्रालय ने सोमवार को जारी किए एक वक्तव्य में कहा है कि वो इस पूरे मामले पर रिव्यू कर रही है कि क्या कंपनी ऐसा कर सकती है या फिर नहीं। एयरपोर्ट पर भीड़ बढ़ने का अंदेशा इंडिगो ने रविवार को घोषणा की थी कि वो एयरपोर्ट पर वेब चेक-इन सुविधा का इस्तेमाल करने वाले यात्रियों को 200 रुपये से लेकर के 800 रुपये अतिरिक्त चुकाने होंगे। एयरलाइन के इस कदम से देश भर के सभी एयरपोर्ट पर यात्रियों
बुधनी में शिवराज को तगड़ी टक्कर देने के कोशिश
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने गृह जिले सीहोर की प्रतिष्ठित बुधनी विधानसभा सीट से लगातार चौथी जीत हासिल करने के लिए चुनाव मैदान में हैं, तो वहीं उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं युवा नेता अरुण यादव उन्हें तगड़ी टक्कर देने की भरपूर कोशिश में जुटे हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता चौहान बुधनी में नामांकनपत्र दाखिल करने के बाद प्रचार अभियान की कमान पत्नी श्रीमती साधना सिंह, पुत्र कार्तिकेय और अपने समर्थकों को देकर राज्य के अन्य क्षेत्रों में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में सभाएं लेने में व्यस्त हैं। चौहान का कहना है कि
सत्ता के लालच में राजनीति को निचले स्तर पर ले आई कांग्रेस स्मृति ईरानी बोलीं
केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के माता-पिता पर कांग्रेस पर अमर्यादित टिप्पणी पर पलटवार करते हुए कहा कि सत्ता के लोभ में कांग्रेस पार्टी इस हद तक नीचे गिर चुकी है कि प्रधानमंत्री के माता-पिता का अपमान करने से भी नहीं चूक रही। वार्ता के अनुसार, ईरानी ने सुवासरा विधानसभा के शामगढ़ में प्रत्याशी राधेश्याम पाटीदार, नीमच विधानसभा के जीरन में प्रत्याशी दिलीप सिंह परिहार एवं जावद विधानसभा के सिंगोली में प्रत्याशी ओमप्रकाश सखलेचा के समर्थन में जनसभाओं को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) को विजयी बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि एक तरफ कांग्रेस
