डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- मैं प्रधानमंत्री मोदी का बहुत सम्मान करता हूं

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपनी दोस्ती की गर्माहट को जाहिर किया है। व्हाइट हाउस में दिवाली जश्न के दौरान उन्होंने कहा,‘ ‘मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सम्मान करता हूं। वह मेरे अच्छे दोस्त हैं।’ ट्रंप ने अमेरिका में भारत के राजदूत नवतेज सिंह सरना से भारत और मोदी के प्रति अपने लगाव और अपनी भावनाएं प्रकट कीं। ट्रंप ने कहा, ‘मैं जल्द उनसे बातचीत करूंगा। शुक्रिया।’ इसके जवाब में सरना ने  कहा, ‘वह भी आपसे मिलना चाहते हैं।’ ट्रंप और मोदी के बीच काफी अच्छी दोस्ती भी है। ट्रंप ने

Read More

ट्रंप प्रशासन ने CNN रिपोर्टर के प्रेस पास को रद्द करने के फैसले का बचाव किया

ट्रंप प्रशासन ने सीएनएन के एक रिपोर्टर के प्रेस पास को निलंबित करने के निर्णय का बुधवार को अदालत में बचाव किया और दलील दी कि किसी भी पत्रकार को संविधान के प्रथम संशोधन के तहत व्हाइट हाउस में प्रवेश का अधिकार नहीं है। सीएनएन ने डोनाल्ड ट्रंप और उनके कई वरिष्ठ सहयोगियों के खिलाफ एक मुकदमा दायर किया है जिसमें नेटवर्क के संवाददाता जिम अकोस्टा के व्हाइट हाउस के प्रेस पास की तत्काल बहाली की मांग की गई है जो अमेरिका के राष्ट्रपति के साथ तीखी बहस के बाद निलंबित कर दिया गया था। विधि मंत्रालय ने बुधवार को अदालत

Read More

संसदीय पैनल ने कहा- चीन और रूस के खिलाफ युद्ध में हार सकता है अमेरिका

अमेरिका के संसदीय पैनल ने बुधवार को जारी अपनी एक रिपोर्ट में चेताया है कि अमेरिका राष्ट्रीय सुरक्षा और सैन्य संकटों का सामना कर रहा है, और वह रूस तथा चीन के खिलाफ होने वाले युद्ध में हार सकता है। कांग्रेस ने राष्ट्रीय रक्षा रणनीति आयोग को यह जिम्मेदारी दी है कि वह राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की राष्ट्रीय रक्षा रणनीति (एनडीएस) का अध्ययन करे। गौरतलब है कि ट्रंप की यह नीति मॉस्को और बीजिंग के साथ शक्ति पाने की नई होड़ को रेखांकित करती है। डेमोक्रेटिक और रिपब्लिक पार्टी के दर्जनों पूर्व अधिकारियों के इस पैनल ने पाया कि एक

Read More

पुडुच्चेरी और तमिलनाडु में ‘गाजा’ चक्रवात आज दे सकता है

चक्रवाती तूफान ‘गाजा’ गुरूवार की रात कडलूर एवं पांबन के बीच पड़ोसी राज्य तमिलनाडु के तट पर दस्तक दे सकता है। मौसम विभाग ने बताया कि इसकी वजह से तमिलनाडु और पुडुच्चेरी में भारी बारिश हो सकती है। जिसके बाद प्रशासन ने इस पर सतर्कता बरतते हुए इस इलाके में स्कूल और कॉलेज को बंद रखा है। कुडलोर के कलेक्टर थिरू. वी. अंबुसेल्वन और आपदा प्रबंधन इंचार्ज गगनदीप सिंह बेदी ने समीक्षा बैठक की। गाजा चक्रवात के चलते आज दोपहर बाद तक पंबन और कुडलोर में भारी बारिश का अंदेशा है। इस बीच, पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने विभागों के अधिकारियों

Read More

गर्लफ्रेंड के खर्च ने दो युवक को बनाया चोर,

राजधानी दिल्ली के संगम विहार थाना पुलिस ने दो ऐसे चोरों को गिरफ्तार किया है, जो अपनी गर्लफ्रेंड का खर्च उठाने के लिए चोर बन गए। आरोपियों ने चोरी की इतनी वारदातों को अंजाम दिया कि समान को रखने के लिए एक फ्लैट किराए पर लेना पड़ा। पुलिस उपायुक्त विजय कुमार ने बताया कि आरोपियों की पहचान 26 वर्षीय मोहन और 24 वर्षीय विवेक गुप्ता के रूप में हुई है। दोनों संगम विहार के रहने वाले हैं और दोस्त है। दरअसल, संगम विहार इलाके में लगातार घरों में चोरी हो रही थी। कई शिकायतों के बाद संगम विहार एसएचओ योगेश

Read More

सबरीमाला पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश की समीक्षा के लिए आज बुलाई गई सर्वदलीय बैठक

सबरीमाला पर मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद कि उनकी तरफ से सितंबर महीने में सभी आयुवर्ग की महिलाओं के मंदिर प्रवेश के फैसले पर एक बार फिर से विचार किया जाएगा, ये खबर विरोध कर रहे लोगों के लिए खुशी बनकर आई। लेकिन, जब सुप्रीम कोर्ट ने अपने उस फैसले पर रोक से इनकार किया तो एक बार फिर से सभी ने चुप्पी साध ली। अब केरल सरकार, प्रदर्शन कर रहे श्रद्धालू और राजनीतिक दलों ने इस बात को माना है कि सुप्रीम कोर्ट की तरफ से अपने पहले के आदेश पर फिर से विचार करने

Read More

राम मंदिर निर्माण के लिए संघ ने संभाली कमान

राम मंदिर निर्माण के लिए संघ ने कमान संभाल ली है। नौ दिसंबर को दिल्ली में होने वाली विहिप की रैली की तैयारियों के लिए आज (गुरुवार को) मेरठ के माधवकुंज में संघ की अहम बैठक आयोजित की गई है। इसमें विहिप और संघ के अहम पदाधिकारियों के साथ ही संघ से जुड़े 15 संगठनों के करीब एक हजार पदाधिकारी पूरी कार्ययोजना तैयार करेंगे। भाजपा के क्षेत्रीय पदाधिकारियों के साथ प्रदेश सरकार के मंत्री भी इस बैठक में शामिल होंगे। आरएसएस के क्षेत्रीय प्रचारक आलोक इस बैठक को संबोधित करेंगे। राम मंदिर निर्माण को लेकर अब माहौल गरमाने लगा है।

Read More

नोटबंदी से बर्बाद हुए 5 लुटेरे,

8 नवंबर 2016 को हुई नोटबंदी से देश को फायदा हुआ या नुकसान ? इस पर आए दिन आप टीवी चैनल्स और सोशल मीडिया पर बहस देखते रहते हैं। लेकिन इस तमिलनाडु में कुछ ऐसा हुए जिसे जानकर आप सोच में पड़ जाएंगे। यहां के 5 डकैतों को नोटबंदी पे बर्बाद कर दिया। अब वे पांचों जेल की हवा खा रहे हैं। मामला तमिलनाडु में सलेम-चेन्नई एक्सप्रेस ट्रेन की छत काटकर 5.8 करोड़ लूट का है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सीबीसीआईडी ने बताया कि एच मोहर सिंह, रूसी पर्दी, महेश पर्दी , कालिया उर्फ कृष्णा और बिल्टिया कुल पांच लोगों

Read More

500 करोड़ की संपत्ति के साथ कांग्रेस उम्मीदवार सबसे अमीर

मद्देनजर किए गए एक अध्ययन में पाया गया कि जो विधायक फिर से चुनाव लड़ रहे हैं उन्होंने अपनी संपत्ति में औसत 1.37 करोड़ रुपये या गत चुनाव जीतने से लेकर अब तक पांच वर्षों में 13 फीसदी की वृद्धि दिखाई है। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) ने छत्तीसगढ़ में फिर से चुनाव लड़ रहे 69 विधायकों के चुनावी हलफनामे का हवाला देते हुए कहा कि उनकी घोषित आय में 2013 की 10.92 करोड़ रुपये की तुलना में 12.29 करोड़ रू की वृद्धि हुई। अंबिकापुर निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस के टी एस बाबा ने सबसे ज्यादा (500 करोड़ से अधिक) संपत्ति

Read More

कांग्रेस की BJP की इन 30 सीटों पर हैं खास नजर

मेभाजपा और कांग्रेस की नजरें कम अंतर से हार-जीत वाली सीटों पर टिकी हैं। भाजपा और कांग्रेस इन सीटों पर खासा ध्यान दे रहीं हैं। इसके साथ ही बीजेपी के पास ऐसी 30 सीटें हैं, जिसपर कांग्रेस को पिछले चुनाव में महज 2500 वोटों से भी कम अंतर से हार मिली थी। वहीं, कांग्रेस भ्रष्टाचार, बेरोजारी और किसानों के मुद्दे पर सरकार को घेरने के साथ चुनावी रणनीति को भी अमलीजामा पहनाने में जुटी है। दरअसल, मध्य प्रदेश में पिछले 10 वर्षों में कांग्रेस के वोट प्रतिशत में वृद्धि हुई है, पर उसकी सीट की संख्या घटी हैं। वहीं भाजपा

Read More

Scroll Up