भोजपुरी स्टार आम्रपाली दुबेृ, दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ और रवि किशन जैसे स्टार्स को किसी परिचय की जरूरत नहीं है। तीनों ही भोजपुरी इंडस्ट्री में काफी जाना-पहचाना चेहरा हैं। रवि किशन कई हिन्दी फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं। सोशल मीडिया पर इन तीनों का साथ में मस्ती करते हुए एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इसमें तीनों साथ में पूल में नजर आ रहे हैं। बता दें कि ये वीडियो वैसे एक साल पुराना है, लेकिन एक बार फिर फैंस इसे सोशल मीडिया पर पसंद कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो प्रियंका
Author: admin
सिंगापुर में मुलाकात के बाद किम जोंग को व्हाइट हाउस बुला सकते हैं
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन के बीच 12 जून को सिंगपुर में मुलाकात होने वाली है। मुलाकात से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने बयान दिया है कि वो किम को व्हाइट हाउस आने का भी न्योता दे सकते हैं। ट्रंप ने कहा कि अगर सिंगापुर में 12 जून को होने वाली बैठक अच्छी रही तो वह उत्तर कोरिया के शासक किम जोंग उन को व्हाइट हाउस आने का न्योता दे सकते हैं। सिंगापुर में 12 जून को होने वाली बैठक के संबंध में जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे के साथ चर्चा करने के बाद
ग्वाटेमाला ज्वालामुखी ब्लास्ट में अब तक 109 लोगों की मौत,
ग्वाटेमाला के फुगो ज्वालामुखी में भीषण विस्फोट होने के बाद मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ता ही जा रहा है। ज्वालामुखा विस्फोट होने से मरने वालों की संख्या अब बढ़कर 109 हो गई है और करीब 200 लोगों के लापता होने की सूचना है। राहत एवं बचाव कर्मियों ने ज्वालामुखी उद्गार की चपेट में आये गांवों में अब तलाशी अभियान बंद कर दिया है। अभियान बंद होने के बाद स्थानीय लोग अपने प्रियजनों को स्वयं खोजने पर विवश हैं। राष्ट्रीय आपदा एजेंसी कोनरेड का कहना है कि खराब मौसम और ज्वालामुखी उद्गार के बाद निकले मलबे के अभी भी गर्म होने
पीएम SC/ST कानून पर अध्यादेश लाने को सहमत
लोजपा प्रमुख व केन्द्रीय मंत्री राम विलास पासवान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उनके आग्रह पर अनुसूचित जाति/जनजाति कानून को लेकर अध्यादेश लाने पर सहमति दे दी है। उन्होंने खुद पीएम से मिलकर कानून को सख्ती से लागू करने के लिए अध्यादेश लाने का आग्रह किया था। इस कानून को लागू करवाने की पहल भी उन्होंने ने ही की थी। पासवान गुरुवार को पार्टी कार्यालय में उनसे मिलने आए अनुसूचित जाति, जनजाति अधिकारी-कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल से बात कर रहे थे। संघ के नेताओं ने पदोन्नति में आरक्षण देने के उच्चतम न्यायालय के आदेश पर उन्हें बधाई देते
UP:केजीएमयू में छात्रों-कर्मचारियों की लड़ाई में बुझे तीन घरों के चिराग,
केजीएमयू में एमबीबीएस छात्र व कर्मचारियों की मामूली कहासुनी में गुरुवार को तीन घरों के चिराग बुझ गए। झगड़ा बढ़ने के बाद कर्मचारियों ने ट्रॉमा सेंटर में कामकाज ठप करा दिया। इलाज की आस में आए तीन मरीजों की मौत हो गई। ऑक्सीजन न मिलने से 13 महीने के बच्ची की सांसें थम गई। कर्मचारियों ने ओपीडी बंद करा दी। मरीजों को भगा दिया गया। मामूली कहासुनी से बढ़ा विवाद मंगलवार को पीआरओ कार्यालय के काउंटर छह पर तैनात कर्मचारियों की एमबीबीएस छात्रों से कहासुनी हो गई थी। बुधवार को 50 से ज्यादा छात्रों ने काउंटर पर हमला बोल दिया
प्रणब मुखर्जी के भाषण ने भारत के गौरवशाली इतिहास की याद दिलाई
आरएसएस ने कहा है कि संघ मुख्यालय में पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने अपने भाषण में देश के गौरवशाली इतिहास की याद दिलाई। उन्होंने समावेशी, बहुलतावाद एवं विविधता में एकता को ‘भारत की आत्मा’ बताया। आरएसएस के प्रचार प्रमुख (आधिकारिक प्रवक्ता) अरुण कुमार ने बताया, ”मुखर्जी के भाषण ने राष्ट्र के गौरवशाली इतिहास की याद दिलायी। देश की 5,000 साल पुरानी सांस्कृतिक विरासत की याद दिलायी। हमारी राज्य प्रणाली भले ही बदल सकती है लेकिन हमारे मूल्य वही रहेंगे। उन्होंने समावेशी , बहुलवाद और विविधता में एकता को भारत की आत्मा बताया। उन्होंने कहा, ”कार्यक्रम में शामिल होने और संवाद
प्रणब मुखर्जी ने की हेडगेवार की तारीफ
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ तृतीय वर्ष ओटीसी (ऑफिसर्स ट्रेनिंग कैंप) के समापन पर आज गुरुवार को पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने स्वयंसेवकों को संबोधित किया। संघ के भारी उत्साह और कांग्रेस के अंदर खलबली के बीच प्रणब ने अपना भाषण जारी रखा। संघ के कार्यक्रम में शामिल होने से पहले पूर्व राष्ट्रपति संघ के संस्थापक हेडगेवार के घर पहुंचे। यहां उन्होंने विजिटर बुक में हेडगेवार को भारत मां का महान सपूत लिखा। उन्होंने लिखा कि मैं यहां भारत माता के महान सूपत को सम्मान और आदर देने के लिए आया हूं। आइए आपको बताते हैं प्रणब मुखर्जी की वो मुख्य बातें जो उन्होंने आरएसएस के मंच से कहीं…
West Bengal 12th Result 2021 जारी,
WBCHSE Result 2021, West Bengal HS Result 2021- वेस्ट बंगाल काउंसिल ऑफ हायर सेकेंड्री एजुकेशन (WBCHSE) ने शुक्रवार सुबह 10:30 बजे बारहवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम की घोषणा कर दी। रिजल्ट wbbse.org व wbresults.nic.in देखे जा सकते हैं। WB HS Result 2021 का आयोजन 27 मार्च से 11 अप्रैल के बीच किया गया था। WBBSE Madhyamik result 2021 (10th class) की घोषणा 6 जून को की गई। यूं चेक करें WBCHSE Results 2021 Step 1: wbbse.org या wbresults.nic.in पर लॉग इन करें। Step 2: WBCHSE Results 2021 या West Bengal Higher Secondary Result 2021 के लिंक पर क्लिक करें। Step 3: अपना रोल
सरकार का लक्ष्य, सभी को मिले किफायती स्वास्थ्य सुविधाएं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज स्वास्थ्य योजना के लाभार्थियों को संबोधित किया। स्वास्थ्य योजना के लाभार्थियों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि हमारी लगातार कोशिश प्रत्येक भारतीय के लिए किफायती स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित करने की है। हमने एक व्यक्ति के स्वास्थ्य से जुड़े सभी पहलुओं पर मिशन मोड में काम किया है। हर एक का स्वास्थ्य सुविधा तक पहुंच हो, ऐसी व्यवस्था हमने बनाई है। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि हमारा लक्ष्य 2025 तक भारत से क्षय रोग को पूरी तरह समाप्त करना है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पीएम मोदी ने कहा कि दवाओं तक पहुंच
कैदी पर फायरिंग मामले में एक और गिरफ्तार
राजधानी दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट परिसर में फायरिंग की घटना में कथित तौर पर शामिल 32 साल के एक शख्स को मंगलवार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि सुमन दास नाम के आरोपी को बाहरी दिल्ली में मंगोलपुरी फ्लाईओवर के पास के एक पार्क से दो जून को गिरफ्तार किया गया। दिनेश कराला नाम का एक विचाराधीन कैदी पिछले सप्ताह तीस हजारी कोर्ट परिसर में जब पुलिस वैन में बैठा था, उस वक्त एक किशोर से उसे गोली मार दी थी। आरोपी किशोर संभवत: टिल्लू ताजपुरिया गिरोह का सदस्य था। पुलिस ने बताया कि घटना
