डोनाल्ड ट्रंप के यात्रा बैन को कोर्ट ने रखा बरकरार,

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से कुछ देशों पर लगाए गए यात्रा प्रतिबंध को आज जायज ठहराया। कोर्ट ने उन दावों को भी खारिज कर दिया जिसमें इसे मुस्लिमों के साथ भेदभाव बताया गया था। यात्रा प्रतिबंध के दायरे में आने वाले अधिकतर मुस्लिम देश हैं। अदालत द्वारा चार जजों के मुकाबले पांच जजों के बहुमत वाला यह फैसला ट्रंप प्रशासन की किसी नीति पर पहला ठोस फैसला है। मुख्य न्यायाधीश जॉन रॉबर्ट्स ने बहुमत का फैसला लिखा जिसमें चार अन्य न्यायाधीशों की सहमति भी शामिल थी। रॉबर्ट्स ने लिखा कि राष्ट्रपति के पास आव्रजन के

Read More

सभी देश ईरान से तेल आयात बंद करें,

अमेरिका ने मंगलवार को दुनिया के तमाम देशों से कहा कि वे ईरान से कच्चे तेल का आयात बंद कर दें। उसने आगाह किया कि अगर वे 4 नवंबर तक ईरानी कच्चे तेल की खरीद बंद नहीं करते हैं तो उन्हें नए सिरे से अमेरिकी आर्थिक प्रतिबंधों का सामना करना पड़ेगा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारी विरोध के बावजूद पिछले महीने ईरान परमाणु समझौते से अमेरिका के अलग होने की घोषणा की थी। उनके इस कदम से परमाणु समझौते के तहत ईरान के ऊर्जा क्षेत्र पर पाबंदियों में जो रियायत दी गई थी, वे रियायत की अवधि खत्म होने

Read More

बारिश के बाद लोगों को गर्मी से मिली राहत

राजधानी दिल्ली और एनसीआर के कई हिस्सों में बुधवार की सुबह बारिश के बाद यहां के लोगों को तपती गर्मी से राहत मिली है। दिल्ली के अलावा नोएडा और फरीदाबाद में भी बारिश हुई है। नोएडा में काफी तेज़ बारिश हुई है। इससे पहले, मौसम विभाग की ओर से बुधवार को बारिश का अनुमान लगाया था।  मंगलवार को भी राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के बाद दिल्लीवालों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली थी और अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। दिल्ली एनसीआर के लोग अब इस बारिश के बाद भीषण गर्मी से राहत

Read More

अवधी और भोजपुरी जैसी बोलियों में समझाएंगे हिन्दी के पाठ

बरखा कै दिन रहा, चारिव कैती पानी बरसत रहा….बरसात के दिना हते, गेरऊं पानी बरस रओ तो… यानी बरसात का दिन था, चारों ओर पानी बरस रहा था। अर्थ एक, लेकिन बोली-भाषा अलग। बच्चों के लिए समझना आसान हो, इसके लिए सरकारी स्कूलों में अलग-अलग क्षेत्रों में वहां की देसज बोली-भाषा में हिंदी पढ़ाई जाएगी। एनसीईआरटी ने इसकी तैयारी कर ली है। अपनी बोली में बच्चे ज्यादा बेहतर तरीके से सीख पाते हैं। इसलिए कक्षा एक और दो की हिन्दी की किताब ‘कलरव’ को अवधी… बुंदेलखण्डी, ब्रज, भोजपुरी जैसी बोलियों में अनुवाद किया जा रहा है। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं

Read More

उत्तर प्रदेश में सीएम योगी के नेतृत्व में 2019 का लोस

भाजपा उत्तर प्रदेश में 2019 का लोकसभा चुनाव मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में ही लड़ेगी। साथ ही भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कुंभ आयोजन के जरिये देश में हिंदुत्व के एजेंडे को धार देंगे। इसमें संघ के सभी अनुसांगिक संगठनों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जाएगी। इसकी रूपरेखा मंगलवार को विश्व संवाद केंद्र में आयोजित भाजपा और संघ की समन्वय बैठक में बनाई गई। इस बैठक में संघ के दत्ताजी होसबोले, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय, संगठन मंत्री सुनील बंसल के साथ ही पार्टी और संघ के तमाम पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Read More

आपराधिक मामलों के लिए बनेगी स्पेशल कोर्ट

मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने आज सुबह कैबिनेट की बैठक बुलाई है। उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार कैबिनेट बैठक में सांसदों और विधायकों के आपराधिक मामलों की जल्द सुनवाई के लिए इलाहाबाद में स्पेशल कोर्ट्स की स्थापना का फैसला किया जाएगा। लोहिया संस्थान बनेगा विश्वविद्यालय : कैबिनेट बैठक में लंबे समय से लंबित लखनऊ स्थित डा.राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान को विश्वविद्यालय का दर्जा देने के संबंध में फैसला किया जाएगा। इस फैसले के बाद लोहिया संस्थान स्वयं मेडिकल डिग्री देने में सक्षम हो जाएगा। पिछड़ों के लिए ट्रेनिंग योजना : कैबिनेट में पिछड़ा वर्ग के व्यक्तियों की प्रशिक्षण योजना

Read More

बेरुखी धीमी कर रही अंग प्रत्यारोपण की रफ्तार

वर्ष 2014 में देश में 25 हृदय प्रत्यारोपण हुए थे। पिछले वर्ष यह आंकड़ा बढ़कर 339 हो गया। चार साल में हृदय प्रत्यारोपण में 13 गुना से अधिक इजाफा काफी अच्छा आंकड़ा है, लेकिन यह इससे भी अच्छा हो सकता था। दरअसल वर्ष 2017 में 905 मस्तिष्क-मृत व्यक्तियों के 905 हृदय, प्रत्यारोपण के लिए उपलब्ध थे, लेकिन कई राज्यों में अंग पुनरुद्धार और प्रत्यारोपण की सुविधा नहीं होने के कारण उनका उपयोग नहीं हो सका। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, भारत में हर साल ढाई लाख से अधिक लोगों की मौत अंग नाकाम होने की वजह से होती है।

Read More

सुरक्षा के कड़े इंतजाम के बीच अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था रवाना

जम्मू बेस कैम्प से अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था बुधवार की सुबह रवाना कर दिया गया। जम्मू कश्मीर के चीफ सेक्रेटरी बीवीआर सुब्रमण्यम, जम्मू कश्मीर राज्यपाल सलाहकार बी.बी. व्यास और विजय कुमार ने हरी झंडी दिखाई। जम्मू कश्मीर राज्यपाल के सलाहकर विजय कुमार ने कहा- “अमरनाथ यात्रा काफी महत्वपूर्ण है। आम लोग, सभी सुरक्षा एजेंसियों और डेवलपमेंट एजेंसियों के सहयोग से हमने ये सारी तैयारियां की है और यात्रियों का ध्यान रखते हुए उसे बेहतर करने की कोशिशें की गई है। इसके साथ ही, ट्रैफिक को सामान्य बनाने सुनिश्चित करने का प्रयास किया गया है।” अमरनाथ यात्रा को लेकर सुरक्षा के कड़े

Read More

41 बीजेपी सांसद करते हैं फॉलो

दो अलग धर्म के जोड़े की शादी के पासपोर्ट विवाद में सुषमा स्वराज के पड़ने के बाद रविवार को विदेश मंत्री ट्विटर पर ट्रोल हो गईं। सुषमा के खिलाफ जो ट्विटर पर जो अपशब्द लिखे गये थे उनमें कुछ को उन्होंने खुद ही रि-ट्वीट भी किया है। हमारे सहयोगी अखबार हिन्दुस्तान टाइम्स के विश्लेषण में यह पता चला कि जिन ट्विटर एकाउंट्स से सुषमा स्वराज को ट्रोल किया गया था उनके 41 बीजेपी सांसद फॉलोअर्स है। उनमें कुछ केन्द्रीय मंत्री और कुछ लोकसभा का सांसद है जो उन ट्रोल करनेवाले ट्वीटर होल्डर में से कम से कम एक को फॉलो करते हैं।

Read More

ज्यादा नमक खाने से हो सकती है मृत्यु

ब्रिघम और महिला अस्पताल द्वारा प्रकाशित किए गए एक शोध में खुलासा हुआ है कि आहार में नमक (सोडियम) का ज्यादा सेवन करने से मृत्यु का खतरा बढ़ सकता है। शोधकर्ता नैंसी कुक ने कहा कि शरीर में सोडियम की मात्रा मापना काफी कठिन है। क्योंकि यह छिपा हुआ होता है और आपको पता नहीं लग पाता कि आप इसका कितना सेवन कर रहे हैं। जिससे इसके अत्यधिक सेवन की संभावना बढ़ जाती है। शोधकर्ताओं का कहना है कि, हालांकि शरीर में सोडियम मापने के कई तरीके हैं, लेकिन यूरीन (पेशाब) के नमूने का अध्ययन करना सबसे सही तरीका है।

Read More

Scroll Up