छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के तहत 72 विधानसभा सीटों पर मंगलवार सुबह 8 बजे मतदान शुरू हो गया। राज्य में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के अधिकारियों ने मंगलवार को यहां बताया कि सुबह आठ बजे राज्य के 19 जिलों की 72 विधानसभा सीटों में मतदान प्रारंभ हो गया। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दूसरे फेज में सुबह 10 बजे तक 12.54% वोटिंग हुई है। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जेसीसी) अध्यक्ष अजीत जोगी और उनके बेटे अमित जोगी ने पेंड्रा में मतदान किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से वोट डालने की अपील की। उन्होंने ट्वीट किया कि छत्तीसगढ़
Author: admin
पीएम मोदी की वोटर्स से अपील
छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिये मतदान से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को लोगों से बड़ी संख्या में घरों से निकलकर अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने की अपील की। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया है, ‘छत्तीसगढ़ में आज दूसरे और अंतिम चरण का मतदान है। सभी मतदाताओं से मेरा निवेदन है कि वे पूरे उत्साह के साथ भारी संख्या में मतदान कर लोकतंत्र के महापर्व को सफल बनाएं।’ मतदान के दिन प्रधानमंत्री अक्सर ट्वीट कर मतदाताओं से बड़ी संख्या में अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने की अपील करते हैं। छत्तीसगढ़ में पहले चरण का चुनाव 12
आराध्या के बर्थडे पर पहुंचे अबराम को आया गुस्सा
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के छोटे बेटे अबराम अब बड़े होते जा रहे हैं। वैसे तो नॉर्मली अबराम जब अपने पापा के साथ होते हैं तो कैमरे को देख नॉर्मल होते हैं, लेकिन हाल ही में उन्हें फोटोग्राफर्स पर गुस्सा आ गया। दरअसल, अबराम का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दिखाया गया है कि अबराम, अमिताभ बच्चन की नातिन आराध्या बच्चन का बर्थडे सेलिब्रेट करके घर से बाहर आए तो मीडिया फोटोग्राफर्स ने उनकी तस्वीरें लेनी शुरू कर दी। इतने सारे लोगों को देखकर शायद अबराम डर गए और उन्होंने अपना चेहरा छिपाना शुरू कर दिया। लेकिन फिर जब अबराम
दीपिका पादुकोण की नई फोटो, सास-ससुर और ननद के साथ आईं नजर
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी की कई फोटोज अब तक वायरल हो चुकी हैं। लेकिन जो नई फोटो सामने आई हैं उसे देखकर आप भी खुश हो जाएंगे। दरअसल, इस फोटो में दीपिका पहली बार अपने ससुराल वालों के साथ नजर आ रही हैं। जी हां, इस फोटो में रणवीर की पूरी फैमिली नजर आ रही है। दीपिका के बगल में रणवीर की मां अंजू, उनके साइड में बहन रितिका और सबसे कोने में पिता जगजीत भवनानी नजर आ रहे हैं। इस फोटो में सभी बेहद खुश लग रहे हैं। ये फोटो तेजी से वायरल हो रही है।
इस सवाल का जवाब देकर सुष्मिता ने ऐश्वर्या को हराकर जीता था
18 साल की उम्र में मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने वालीं सुष्मिता सेन का आज बर्थडे है। आज उनके बर्थडे के खास मौके पर बताते हैं उनके बारे में कुछ दिलचस्प बातें। 21 मई 1994 में बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने मिस यूनिवर्स का ताज पहना था। बता दें कि मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने से पहले सुष्मिता ‘मिस इंडिया प्रतियोगिता’ में ऐश्वर्या राय बच्चन को भी हरा चुकी हैं। मिस यूनिवर्स की प्रतियोगिता के दौरान एक जवाब से बाजी मार ली थी। सुष्मिता का मुकाबला ऐश्वर्या राय बच्चन से था। इस दौरान सवाल पूछा गया कि यदि आप किसी
आरबीआई की अहम बैठक से पहले जेटली ने दी चेतावनी
बढ़ते एनपीए और छोटे उद्योगों को कर्ज देने के मुद्दे पर केंद्र सरकार के साथ चल रहे टकराव के बीच रिजर्व बैंक (आरबीआई) की अहम बैठक से पहले दो केंद्रीय मंत्रियों ने को चेतावनी जारी करते हुए कहा कि क्रेडिट सप्लाई को न रोंके। वित्त मंत्री अरुण जेटली और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने आरबीआई के खिलाफ कई मुद्दों पर अपनी राय दी। मुंबई में हुए एक समारोह के दौरान जेटली ने कहा कि तेज ग्रोथ के लिए सिस्टम में पर्याप्त लिक्विडिटी जरूरी है। वित्त मंत्री ने ये भी कहा कि अगर क्रेडिट पर्याप्त भी है तो सभी सेक्टर की सेहत
मार्च 2020 तक 13.83 लाख नौकरियां देगी केवीआईसी
खादी विकास और ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) प्रधानमंत्री के इम्प्लायमेंट जेनरेशन प्रोग्राम (पीएमईजीपी) समेत विभिन्न योजनाओं के तहत मार्च 2020 तक 13.83 लाख करोड़ नौकरियों को सृजित करने की योजना बना रहा है। एमएसएमई मंत्रालय के समक्ष दायर केवीआईसी के विजन डाक्यूमेंट के मुताबिक नवंबर 2021 से मार्च 2020 तक पीएमईजीपी के तहत 11.3 लाख से अधिक नौकरियों को सृजित किया जाएगा। इस अवधि में अन्य 48,222 नौकरियां खादी द्वारा व 24,000 नौकरियां सोलर वस्त्र द्वारा सृजित की जाएगी। केवीआईसी के चेयरमैन विनय कुमार सक्सेना ने बताया कि पिछले चार वर्षों में मंत्रालय द्वारा समय पर मंजूरी देने के लिए धन्यवाद
आरबीआई की बैठक से पहले शेयर बाजार में मजबूती
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की जरूरी बैठक से पहले शेयर बाजार में मजबूती देखने को मिली। सेंसेक्स और निफ्टी तेजी के साथ खुले। सेंसेक्स 162 अंक की तेजी के साथ 35,619 के स्तर पर और निफ्टी 34 अंक के उछाल के साथ 10,716 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। दिग्गज शेयरों में यस बैंक, आयशर मोटर्स, हिंडाल्को, महिंद्रा एंड महिंद्रा, इंफोसिस, हीरो मोटो और रिलायंस इंडस्ट्रीज 4-1 फीसदी तक उछले हैं। मिडकैप शेयरों में ओबेरॉय रियल्टी, एनबीसीसी, सन टीवी, कंटेनर कॉर्प और मैक्स फाइनेंशियल 5-2 फीसदी तक चढ़े हैं। स्मॉलकैप शेयरों में सीमैक, टाटा इन्वेस्टमेंट, आधुनिक इंडस्ट्रीज, 8के माइल्स
भाजपा ने जारी की पांचवी सूची, सचिन पायलट के सामने यूनुस खान को टिकट
भारतीय जनता पार्टी ने टोंक विधानसभा सीट पर अपने प्रत्याशी को बदलते हुए वहां से यूनुस खान को मैदान में उतारा है। इस सीट पर खान का मुकाबला कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट से होगा। भाजपा ने सोमवार को जारी प्रत्याशियों की अपनी अंतिम सूची में यूनुस खान का नाम टोंक सीट से शामिल किया। पार्टी ने इससे पहले यहां से मौजूदा विधायक अजित सिंह मेहता को उम्मीदवार बनाने की घोषणा की थी। लेकिन कांग्रेस ने जब मुस्लिम बहुल टोंक सीट से पायलट को उतारने की घोषणा की तो यह अटकलें लगाई जा रही थीं कि भाजपा यहां अपने प्रत्याशी
जनता बोली- कोटा की पब्लिक का मूड बिगड़ा हुआ है
राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश में सियासी सरगर्मी तेज है, नेताओं का प्रचार और जोड़ पकड़ रहा है। यहां 7 दिसंबर को वोट डाले जाएंगे। अमर उजाला डॉट कॉम आपको बता रहा है राज्य के जमीनी हालात और उन विषयों के बारे में जो इस बार चुनावी मुद्दे हैं। इसी के मद्देनजर अमर उजाला का चुनाव रथ पहुंचा कोटा। संवाददाता अभिलाषा ने लोगों से बात कर यहां हालात का जायजा लिया। उन्होंने जानने की कोशिश की कि आखिर यहां की जनता क्या चाहती है? उनके चुने हुए नेता उनकी उम्मीदों पर कितने खरे उतरे हैं? साथ ही यह भी
