अगर आप गर्मियों और म़ॉनसून में छुट्टी पर जाने की सोच रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। गोएयर 1299 रुपए में हवाई सफर का मौका दे रहा है। इसमें सभी कर जुड़े होंगे। इस दौरान आप 24 जून से 30 सितंबर के बीच कभी भी यात्रा कर सकेंगें। यह सेल सोमवार मध्यरात्रि से शुरू हुई है। क्या हैं नियम व शर्तें गो एयर नेटवर्क की सभी फ्लाइट्स पर यह ऑफर लागू होगा। टिकट बुकिंग पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर होगी। ग्रुप बुकिंग पर ऑफर लागू नहीं होगा। अलग-अलग रूट पर अलग-अलग किराया होगा। ऑफर प्राइस सिर्फ एक तरफ
Author: admin
अपना वादा पूरा करने के बाद कप्तान का इमोशनल मेसेज
चार टीमों के बीच मुंबई में जारी इंटरकॉन्टिनेंटल कप के फाइनल में भारत की जगह पक्की हो चुकी है। भारत ने अपने दोनों शुरुआती मैच जीतकर फाइनल में स्थान पक्का किया। भारत ने सोमवार को केन्या को 3-0 से हराया, इससे पहले भारत ने चाइनीज ताइपे को 5-0 से हराया था। पहला मैच जीतने के बाद कप्तान सुनील छेत्री ने भारतीय फैन्स से अपील की थी कि वो भारत को खेलता देखने के लिए स्टेडियम तक आएं। छेत्री ने सोशल मीडिया के जरिए वीडियो शेयर कर लोगों से अपील की थी, जो काफी वायरल हो गया था। भारतीय क्रिकेट टीम
रमजान के समय अकरम के साथ ऐसा कर पछताए वकार यूनिस
इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज 1-1 से ड्रॉ पर खत्म हुई। पाकिस्तान को लीड्स में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था। इसी मैच के दौरान पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और मौजूदा कमेंटेटर वसीम अकरम का जन्मदिन पड़ा था। 3 जून को अकरम के जन्मदिन के मौके पर कमेंटेटर रमीज राजा और वकार यूनिस ने मिलकर उनका केक कटवाया था। रमजान के महीने में केक काटने के लिए बाद में वकार यूनिस को माफी भी मांगनी पड़ी। दरअसल अकरम के केक काटने की तस्वीरें जब वायरल होने लगीं, तो लोगों
दुल्हन चाही पाकिस्तान से-2′ में दिखा राहुल देव का खतरनाक अवतार
भोजपुरी फिल्म ‘दुल्हन चाही पाकिस्तान से-2’ का पहला पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म के निर्माता-निर्देशक और संगीतकार हैं राजकुमार आर पांडेय। फिल्म के पहले पोस्टर को सोशल मीडिया के सभी प्लेटफॉर्म पर लॉन्च कर दिया गया है। पोस्टर को लोगों का अच्छा रिसपॉन्स मिल रहा है। पोस्टर में आप देखेंगे कि बॉलीवुड के विलेन राहुल देव भी नजर आ रहे हैं, जो कि फिल्म में एकदम खतरनाक अवतार में दिख रहे हैं। वहीं दर्शकों के फेवरेट एक्टर प्रदीप पांडेय चिंटू भी इसमें नजर आ रहे हैं। वहीं, गुंजन कपूर मुख्य किरदार में नजर आ रहे हैं, जो कि
क्या सच में ऐश्वर्या की फीस में हुई कटौती,
ऐश्वर्या राय बच्चन की फिल्म ‘फन्ने खां’ काफी दिनों से चर्चा में है और अब जो खबर आ रही है उसे जानकर तो ऐश के फैन्स भी चौंक जाएंगे। दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ऐश से रिक्वेस्ट की गई है कि वो इस फिल्म के लिए अपनी फीस थोड़ी कम कर दें। रिपोर्ट्स के मुताबिक ऐसा करने का कारण है फिल्म के प्रोड्यूसर्स का बदलना। हालांकि अभी तक इस बारे में कोई ऑफिशयल स्टेटमेंट नहीं आया है। ना ही ऐश ने अभी तक इस बारे में कोई कमेंट किया है। इसके साथ ही ये भी अभी तक नहीं पता चला कि
ट्रंप-किम की ऐतिहासिक बैठकः
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 12 जून को सिंगापुर में मिलेंगे। उनके मिलने की व्यवस्था सिंगापुर के रिसॉर्ट में की गई है। इसके एक दिन का किराया 4 लाख रुपये से भी ज्यादा है। दोनों के नेताओं की बैठक के लिए व्हाइट हाउस ने एक वक्त भी मुकर्रर किया है, जो स्थानीय समयानुसार सुबह नौ बजे का है। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव सारा सैंडर्स ने नियमित संवाददाता सम्मेलन में आज यह जानकारी देते हुए कहा, ”मैं आपको बता दूं कि राष्ट्रपति अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा टीम से उत्तर कोरिया पर नियमित रूप से जानकारी प्राप्त कर रहे हैं और पहली बैठक
चुनाव से पहले इमरान खान की पूर्व पत्नी रेहम खान की किताब लीक
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर और तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के अध्यक्ष इमरान खान की पूर्व पत्नी रेहम खान की किताब के कुछ अंश किताब लीक हो गए हैं जिन्हें लेकर बवाल खड़ा हो गया है। रेहम की किताब के जो अंश लीक हुए हैं उसमें इमरान खान के ऊपर कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं। जिसके बाद पाकिस्तान में बवाल मच गया है। पार्टी के कुछ नेताओं ने ट्विटर के जरिए रेहम पर इमरान को बदनाम करने का आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि रेहम आगामी चुनाव से पहले इमरान की चरित्र खराब करना चाहती हैं। ये सब उनको बदनाम करने
कटोरिया में तीन सगी बहनों की गला रेतकर हत्या
कटोरिया थाना क्षेत्र के करडा गांव में परमेश्वर यादव की तीन पुत्री अभी कुमारी अनिता कुमारी एवं प्रियंका प्रियंका कुमारी की हत्या गला काटकर कर दी गई गई है हत्या के बाद तीनों युवती की लाश कमरे में बंद कर हत्यारा भाग निकला मृतक व्यक्ति की मां बाहर सोई थी. पिता कोलकाता में है घटना की जानकारी परिजनों को सुबह होगी कटोरिया पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है कि
जहरीले पानी ने यूपी के इस गांव को बना दिया दिव्यांग,
आजादी की लड़ाई में जिस गांव में फारवर्ड ब्लाक की स्थापना करके नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने युवाओं में जोश भरा था, अाज उसी गांव के लोग तिल तिलकर मरने को मजबूर हैं। ढाई सौ की आबादी वाले इस गांव में डेढ सौ दिव्यांग हैं। गांव में फ्लोराइड युक्त जहरीला पानी इस कदर काल बन चुका है कि अब तक दो दर्जन लोगों की समय से पहले मौत हो चुकी है। जो बचे हैं वह भी चलने-फिरने में लाचार हैं। जिला मुख्यालय से 30 किलोमीटर दूर हसनगंज तहसील के मकुर गांव के मार्क्स नगर कस्बे के लोगों की जिंदगी प्रशासनिक
विश्व पयार्वरण दिवस 2021
देश की राजधानी दिल्ली और आर्थिक राजधानी मुंबई समेत आठ शहर ऐसे हैं, जो ठहरते-थमते नहीं है। लेकिन प्लास्टिक का कचरा इनकी रफ्तार के आड़े आया है। देश की अर्थव्यवस्था की दशा-दिशा तय करने वाले ये शहर मामूली बारिश भी सहने की स्थिति में नहीं है। कुछ ही मिनटों में गली-मोहल्ले डूब जाते हैं और जनजीवन ठप हो जाता है। बड़े शहरों की धमनियों में लगातार फंसते और बढ़ते प्लास्टिक कचरे को नहीं निकाला गया, तो आने वाले समय में संकट और गहरा सकता है। चारों ओर बिखरी पॉलीथीन के चलते ड्रेनेज सिस्टम ध्वस्त होता जा रहा है और जरा-सी
