भारतीय तीरंदाज दीपिका कुमारी ने खराब फॉर्म से उबरकर रविवार को विश्व कप (तीसरा चरण) में महिला रिकर्व में स्वर्ण पदक जीता। दीपिका ने फाइनल में जर्मनी की मिशेली क्रोपेन को 7-3 से हराया और इस तरह से छह साल बाद विश्व कप में स्वर्ण पदक जीता। विश्व कप फाइनल में चार बार की रजत पदक विजेता (2011, 2012, 2013 और 2015) ने इस जीत से तुर्की के सैमसन में होने वाले तीरंदाजी विश्व कप फाइनल के लिए क्वॉलिफाई कर लिया है। सीजन के आखिरी टूर्नामेंट में वो सातवीं बार देश का प्रतिनिधित्व करेंगी। दीपिका ने इससे पहले अंताल्या में 2012 में खिताबी जीत हासिल की
Author: admin
हॉ़की टीम को बधाई देते हुए तेंदुलकर से हुआ ब्लंडर,
भगवान से भी गलती हो सकती है, तो इंसान क्या चीज है? ये कहावत टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर पर फिलहाल बिल्कुल सटीक बैठती नजर आ रही है। तेंदुलकर को फैन्स ने क्रिकेट में भगवान का दर्जा दिया है। तेंदुलकर ने रविवार को भारतीय हॉकी टीम की जीत के बाद एक ट्वीट किया और उस ट्वीट में एक ब्लंडर कर बैठे। दरअसल रविवार को भारतीय हॉकी टीम ने चैम्पियंस ट्रॉफी में अर्जेंटीना को 2-1 से हराया। भारत की ओर से मनदीप सिंह ने भारत के लिए दूसरा गोल करके जीत में बड़ा योगदान दिया। तेंदुलकर ने मैच के बाद
‘लस्ट स्टोरी’ के इस अश्लील सीन पर बजा लता मंगेशकर का गाना
हाल ही में रिलीज हुई फिल्म लस्ट स्टोरी को दर्शकों का अच्छा रिसपॉन्स मिल रहा है। फिल्म में चार अलग-अलग कहानी दिखाई गई हैं। इसमें दो एक्ट्रेस कियारा आडवाणी और नेहा धूपिया को अश्लील हरकतें करते दिखाया गाया दिखाया गया है। हालांकि, फिल्म में दर्शकों को पसंद आ रही है, लेकिन कुछ सीन को लेकर बवाल मचा हुआ है। दरअसल, कियारा आडवाणी के एक अश्लील सीन के दौरान बैकग्राउंड में लता मंगेशकर का ‘कभी खुशी कभी गम’ का टाइटल सॉन्ग गाना बजता है, जिसे लता मंगेशकर ने गाया था। ऐसे आपत्तिजनक सीन में लता मंगेशकर का गाना डालने पर उनके
‘गोल्ड’ का ट्रेलर हुआ रिलीज,
अक्षय कुमार की मच अवेटेड फिल्म ‘गोल्ड’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म के ट्रेलर में अक्षय काफी दमदार लुक में नजर आ रहे हैं। टीवी एक्ट्रेस मौनी रॉय ‘गोल्ड’ से बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं और ट्रेलर में ही मौनी की एक्टिंग फैन्स का दिल जीत लिया है। इस फिल्म में अक्षय जुनूनी बंगाली देशभक्त के तौर पर सभी को उत्साहित करने का काम कर रहे हैं। फिल्म के ट्रेलर में काफी दमदार डायलॉग्स हैं जो लोगों में देशभक्ति का जोश भरने के लिए काफी हैं। अक्षय कुमार ने अपनी इस फिल्म का ट्रेलर
पाकिस्तान नहीं लौटेंगे नवाज शरीफ
पाकिस्तान के अपदस्थ प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने लंदन के एक अस्पताल में कृत्रिम श्वसन प्रणाली पर रखी गईं अपनी पत्नी को छोड़कर भ्रष्टाचार के आरोप का सामना करने पाकिस्तान लौटने की संभावना खारिज कर दी। पूर्व प्रधानमंत्री नवाज की 68 वर्षीय पत्नी कुलसुम गले के कैंसर से पीड़ित हैं। पिछले साल से लंदन के एक अस्पताल में हैं, जहां उनका इलाज चल रहा है। 14 जून को कुलसुम को दिल का दौरा पड़ने के बाद आईसीयू में रखा गया है। नवाज ने अस्पताल के बाहर संवाददाताओं से कहा कि जब कुलसुम वेंटिलेटर पर हो, तो ऐसी हालत में वह पाकिस्तान
नाइजीरिया: किसानों व चरवाहों के बीच झड़प में 86 मरे,
नाइजीरिया में किसानों और चरवाहों के बीच हुई हिंसक झड़प में 86 लोगों की मौत हो गई। यह झड़प गुरुवार को उस समय शुरू हुई थी, जब जनजातीय बेरोम किसानों ने फुलानी चरवाहों पर हमला किया था, जिसमें पांच चरवाहों की मौत हो गई थी। इसके बाद चरवाहों ने शनिवार को जवाबी हमला किया, जिसमें बड़े पैमाने पर लोगों की मौत हुई। इस क्षेत्र में जनजातीय समूहों के बीच हिंसा का लंबा-चौड़ा इतिहास रहा है। देश के तीन हिस्सों में कर्फ्यू लगा दिया गया है। पुलिस आयुक्त अंडी एडी ने कहा कि इस खूनी झड़प के बाद पता चला कि
एससी-एसटी उद्यमियों को सहारा देगी सरकार
प्रदेश में एससी-एसटी उद्यमियों को केंद्र सरकार हर संभव सहारा देगी। दलितों का आर्थिक उत्थान कर उन्हें रोजगार देने वाला बनाना हमारा लक्ष्य है। ये बात शनिवार को दून पहुंचे केंद्रीय सूक्ष्य, लघु एवं मध्यम उद्यम(एमएसएमई) राज्यमंत्री गिरिराज सिंह ने कही। वे ओएनजीसी ऑडिटोरियम में आयोजित एससी-एसटी हब स्टेट कांक्लेव में भाग लेने आए थे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार एससी-एसटी को स्वावलंबी बनाने के लिए एमएसएमई के तहत नई खरीद योजना शुरू की है। जिसमें केंद्र सरकार के विभाग और केंद्रीय पीएसयू आदि को अपनी कुल खरीद का 4 प्रतिशत एससी-एसटी उद्यमियों से खरीदना होगा। इसके लिए एससी-एसटी उद्यमी
यूपी पुलिस के एक सिपाही ने छुट्टी के लिए बताई ऐसी वजह,
यूपी पुलिस के एक सिपाही ने 30 दिनों की छुट्टी की अर्जी के लिए ऐसी वजह लिखी जिससे जानकर हर कोई हैरान है। मामल उत्तर प्रदेश के महोबा जिले का है जहां कोतवाली थाने में तैनात सोम सिंह ने छुट्टी की वजह परिवार बढ़ाना बताया है। सोम सिंह का यह लेटर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है औज लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। चौंका देने वाली बात तो ये है कि थानेदार ने सिपाही को 30 दिन की बजाय 45 दिनों की छुट्टी दे दी। लेकिन सोशल मीडिया पर मजाक उड़ने के बाद अब थानेदार ने
एनकाउंटर में LeT कमांडर सहित दो आतंकी ढेर, एक ने किया सरेंडर
दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम जिले में रविवार को सुरक्षा बलों के साथ हुए मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादी मारे गए। इसके साथ ही एक आतंकी ने सरेंडर भी किया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ रविवार दोपहर कुलगाम के एक गांव में उस समय शुरू हुई जब जम्मू-कश्मीर पुलिस, सीआरपीएफ और सेना 28 जून से शुरू हो रही अमरनाथ यात्रा से पहले एक राष्ट्रीय राजमार्ग को सुरक्षित बनाने के लिए अभियान चला रही थी। एनकाउंटर के दौरान फायरिंग में एक नागरिक की भी मौत हो गई। जम्मू-कश्मीर पुलिस के डीजीपी शेष पॉल वैद्य ने ट्वीट करके
पाकिस्तान के आदेश पर की गई शुजात बुखारी की हत्या
राइजिंग कश्मीर के संपादक शुजात बुखारी हत्याकांड में जल्द ही पुलिस बड़ा खुलासा कर सकती है। इस केस में जम्मू कश्मीर पुलिस विभाग को कुछ ऐसे सुराग़ हाथ लगे हैं जिसके बाद ऐसी उम्मीद की जा रही है कि सच्चाई सामने आ जाएगी। सीनियर पुलिस सूत्रों ने बताया कि जून के आखिर तक शुजात बुखारी मामले में बड़ा खुलासा हो सकता है। बुखारी केस में हो सकता है बड़ा खुलासा जांच से सीधे जुड़े हुए अधिकारी ने बताया कि सीमा पार से आए आदेश के बाद आतंकियों ने बुखारी की हत्या की थी। इस बात की ज्यादा संभावना है कि
