मंदसौर गैंगरेप ! मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश के मंदसौर में 8 साल की बच्ची से गैंगरेप करने के दूसरे आरोपी आसिफ को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपियों से अभी पूछताछ कर रही है और मामले की परतें खोलने में जुटी है। इधर बच्ची जिस हाल में उसका अंदाजा लगाना मुश्किल है। दरिंदों ने मासूम से ऐसा सुलूक किया है जिसे सुनकर रूह कांप जाए। बच्ची का इलाज कर रहे डॉक्टरों ने बताया बच्ची के शरीर का कोई भी भीतरी अंग ऐसा नहीं बचा जिसमें गंभीर चोंट या जख्म न हो। मंदसौर पुलिस ने शुक्रवार को देर शाम गैंगरेप के दूसरे आरोपी आसिफ

Read More

Jio-Oppo मानसून ऑफर:

जियो लगातार अपने ग्राहकों को लुभाने के बाजार एक के बाद एक शानदार ऑफर्स पेश करा रहा है। इसी कड़ी में एक बार फिर जियो ने अपने यूजर्स के लिए तोहफा पेश किया है। इस नए ऑफर के तहत कंपनी ने चाइनीज मोबाइल निर्माता कंपनी ओप्‍पो के साथ पार्टनरशि‍प की है। इस ऑफर के तहत कंपनी 4900 रुपए तक के फायदे देने वाली है। 28 जून से शुरू हुए इस ऑफर के तहत अगर कोई जि‍यो यूजर ओप्‍पो का फोन खरीदता है, तो उसे 3.2 टीबी 4जी डाटा के साथ 4900 रुपए तक का लाभ दि‍या जाएगा। इस ऑफर का

Read More

प्रसव के दौरान महिलाओं का ख्याल रखेगी नई दवा

काबेर्टोसिन दवा का नया फार्मूला प्रसव के बाद अधिक मात्रा में खून को बहने से रोकने के लिए प्रभावी व सुरक्षित हो सकता है। विशेषज्ञों का मानना है इससे हजारों महिलाओं की जिंदगी बचाई जा सकती है। हाल ही में विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के 10 देशों में हुए नैदानिक परीक्षण में यह बात सामने आई है। इन देशों में भारत भी शामिल है। वर्तमान में डब्ल्यूएचओ बच्चे के जन्म के बाद अत्यधिक रक्तस्राव को रोकने के लिए पहली पसंद के तौर पर ऑक्सीटोसिन की सिफारिश करता है। हालांकि, ऑक्सीटोसिन को दो से आठ डिग्री सेल्सियस पर स्टोर और ट्रांसपोर्ट

Read More

GST के एक सालः एक जुलाई को जीएसटी दिवस के रूप में मनाएगी सरकार,

अप्रत्यक्ष कर के क्षेत्र में ऐतिहासिक सुधार वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) को लागू किए जाने के एक वर्ष पूर्ण के अवसर पर एक जुलाई को ‘जीएसटी दिवस’ मनाया जाएगा। इस दिन यहां एक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसको केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए संबोधित करेंगे जबकि वित्त मंत्री पीयूष गोयल इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। वित्त राज्य मंत्री शिव प्रताप शुक्ला भी इस कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। इस समारोह में वरिष्ठ सरकारी अधिकारी और व्यापार एवं उद्योग जगत के प्रतिनिधि भाग लेंगे। पिछले वर्ष एक जुलाई को जीएसटी को देश में लागू किया गया

Read More

मानसून में नुकसान से बचाएगा कार और घर का बीमा

देश में मानसून की शुरुआत हो चुकी है और कई इलाकों में भारी बारिश व बाढ़ के चलते घर और वाहनों को नुकसान पहुंचा है। ऐसे में अपने वाहन और मकान का बीमा कराकर इन आपदाओं से होने वाले नुकसान की काफी हद तक भरपाई की जा सकती है। पिछले दिनों में मुंबई के वडाला इलाके में भारी बारिश के चलते सोसाइटी की एक बिल्डिंग धराशाई हो गई थी। बताया जा रहा है कि इसमें करीब 15 कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं थी। इस हादसे में कई लोगों को अपना आशियाना भी गंवाना पड़ा था, लेकिन बीमा कवर होने

Read More

आखिरी ग्रुप मैच में बेल्जियम ने इंग्लैंड को 1-0 से हराया

बेल्जियम ने अपने आखिरी ग्रुप मैच में फॉर्म में चल रही इंग्लैंड की टीम को वर्ल्ड कप की पहली हार का स्वाद चखाते हुए 1-0 से मात दी। बेल्जियम इस जीत के साथ ही ग्रुप जी में टॉप पर रही। आपको बता दें कि बेल्जियम और इंग्लैंड पहले ही इस ग्रुप से नॉकआउट स्टेज में जगह बना चुके थे। मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमों का अटैक काफी तेज दिखा। दोनों टीमों ने एक दूसरे के गोल पोस्ट पर जाकर कई मौके बनाए लेकिन कोई गोल नहीं कर सका। इसी के चलते मैच का पहला हाफ बिना गोल के खत्म हो गया। दूसरे

Read More

IND के माथे पर बल डालने के लिए काफी हैं

भारत ने आयरलैंड दौरे की शुरुआत शानदार जीत के साथ की और दूसरे टी20 मुकाबले में भी आयरलैंड पर उसका पलड़ा भारी ही लग रहा है। पहले टी20 मुकाबले में रोहित शर्मा और शिखर धवन ने ज​हां बल्ले से फार्म दिखाया तो गेंदबाजी में कुलदीप यादव ने आयरिश बल्लेबाजों को अपनी फिरकी पर खूब नचाया। लेकिन, टीम इंडिया की असल चुनौती इंग्लैंड दौरे पर होगी। भरत के इंग्लैंड दौरे की शुरुआत 3 जुलाई से टी20 सीरीज के साथ होगी। इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने आॅस्ट्रेलिया के साथ हाल में ही समाप्त हुई वनडे और टी20 में सीरीज में जिस तरह का

Read More

जब प्री-इंगेजमेंट के दौरान श्लोका ने छुए ननद के पैर,

मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की बड़े बेटे आकाश अंबानी अपनी फ्रेंड श्लोका मेहता से शादी करने जा रहे हैं। शादी से पहले 28 जून को अंबानी हाउस एंटिला में उनकी प्री-इंगेजमेंट पार्टी रखी गई। इसमें बॉलीवुड जगत के कई सेलेब्स ने भी शिरकत की। शाहरुख खान से लेकर आलिया भट्ट और प्रियंका से लेकर निक जोन्स तक पार्टी में शरीक हुए। प्री-इंगेजमेंट फंक्शन पूरे रीति रिवाज के साथ मनाया गया। इसमें भाई आकाश और भाभी श्लोका मेहता का वेलकम करने के लिए ननद ईशा अंबानी आगे आईं। इस दौरान उन्होंने दोनों की नजर उतारी और उनके ऊपर जल का

Read More

फिर चला शुभी शर्मा की अदाओं का जादू,

इन दिनों इंटरनेट पर सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं बल्कि भोजपुरी गाने भी खूब धूम मचा रहे हैं। आए दिन कोई न कोई नया भोजपुरी गाना इंटरनेट पर रिकॉर्ड तोड़ देता है। अब एक और गाना इस लिस्ट में शामिल हो गया है। भोजपुरी सिंगर बबलू भइया का एक गाना ‘हिले पटना राजधानी’ काफी पसंद किया जा रहा है। गाने के वीडियो में शुभी शर्मा और राहुल सिंह डांस करते नजर आ रहे हैं। गाने को इसी महीने 8 जून को यू-ट्यूब पर अपलोड किया गया था और एक महीने से पहले ही गाने को 666,816 व्यूज मिल गए। हिले पटना

Read More

अमेरिका के मैरीलैंड में अखबार दफ्तर में गोलीबारी के बाद हिरासत में बंदूकधारी,

वाशिंगटन के पास अमेरिका के ऐतिहासिक शहर एनापोलिस के अख़बार कैपिटल गजेट के दफ्तर में गुरूवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक बंदूकधारी ने खुलेआम फायरिंग कर पांच लोगों को मौत के घाट उतार दिया। हिरासत में हो रही संदिग्ध की पूछताछ को लेकर पुलिस ने बताया है कि वह एक सफेद वयस्क पुरूष है जिससे पास रायफल थी और ऐस लगता है कि उसने अकेले इस वारदात को अंजाम दिया है। अखबार के रिपोर्टर फिल डेविस ने ट्वीट करते हुए कहा- “बंदूकधारी शीशे के दरवाजे से फायरिंग करते हुए ऑफिस में कई कर्मचारियों पर फायर किया है।” डेविस

Read More

Scroll Up