वस्तु एवं सेवा कर (GST) के एक साल पूरा होने के मौके पर आइरिस बिजनेस सर्विसेज लिमिटेड ने मंगलवार को जीएसटी बिल और दस्तावेजों को स्कैन करने वाला देश का पहला एप ‘आइरिस पेरिडॉट’ लॉन्च किया। यह एप पलक झपकते ही जीएसटीआईएन आईडी की सत्यता को जांचता है और करदाता के रिटर्न फाइलिंग अनुपालन की स्थिति बता देता है। बीएसई में सूचीबद्ध आइरिस बिजनेस सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड देश की अग्रणी जीएसटी सुविधा प्रदाता कंपनियों में से है। भारत की कई बड़ी कंपनियां अपनी जीएसटी फाइलिंग की जरूरतों के लिए आइरिस के प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करती हैं। जीएसटी को एक परिवर्तनकारी
Author: admin
शेयर-संपत्ति से कमाई का ब्योरा
चालू वित्तीय वर्ष के लिए आयकर रिटर्न दाखिल करने का यह आखिरी महीना चल रहा है। आईटीआर फॉर्म में अपने वेतन और कमाई का पूरा विवरण देने के अलावा किसी भी तरह के कैपिटल गेन से हुई आय या नुकसान का ब्योरा देना भी जरूरी है। दरअसल, वेतनभोगी आयकरदाता अपना आईटीआर भरते समय कंपनी या संस्था की ओर से मिले फॉर्म-16 की जानकारियों को भरना ही पर्याप्त मान लेते हैं, जो सही नहीं है। इसमें आपको किसी भी तरह के कैपिटल गेन से होने वाली कमाई या नुकसान का ब्योरा भी देना होगा। कैपिटल गेन से मतलब है जमीन या
सक्सेस मंत्र:
बहुत समय पहले की बात है। गौतम बुद्ध एक गांव में लोगों को उपदेश देने के लिए जा रहे थे। उनके साथ उनके कुछ अनुयायी भी थे। वे गांव पहुंचने वाले ही थे कि तभी उन्हें रास्ते में कई जगह गड्ढे खुदे मिले। ये देखकर गौतम बुद्ध के अनुयायी काफी आश्चर्यचकित हो गए। तभी उनके एक अनुयायी ने गौतम बुद्ध से सवाल पूछा। अनुयायी ने कहा कि इतने सारे गड्ढे क्यों खुदे हुए हैं। आखिर ऐसी किसी को क्या जरूरत पड़ गई कि कुछ ही दूरी के अंतराल में इतने सारे गड्ढे खोद डाले। यह सुनकर गौतम बुद्ध ने बड़ी धैर्यतापूर्वक
FIFA World Cup 2021 इंग्लैंड vs क्रोएशिया
रूस में जारी फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल में फ्रांस पहुंच चुका है और 15 जुलाई को खिताब के लिए उसका मुकाबला किस टीम के साथ होगा, इसका फैसला आज हो जाएगा। इंग्लैंड और क्रोएशिया दूसरे सेमीफाइनल में आमने-सामने होंगे, वर्ल्ड कप में ये पहला मौका है जब ये दोनों टीमें आमने-सामने हैं। वहीं इंटरनेशनल लेवल पर दोनों टीमें सात बार एक दूसरे के खिलाफ खेल चुकी हैं। इंग्लैंड और क्रोएशिया के बीच सात मुकाबलों में इंग्लैंड ने चार में जीत दर्ज की है, जबकि क्रोएशिया के हाथ दो जीत लगी हैं। उनके बीच पहला मुकाबला 1996 में खेला गया था जो गोल रहित ड्रॉ रहा था।
विराट को इस नंबर पर बैटिंग करते देखना चाहते हैं गांगुली
टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तान में शुमार रहे सौरव गांगुली ने मौजूदा कप्तान विराट कोहली को बैटिंग पोजिशन को लेकर सुझाव दिया है। गांगुली का मानना है कि अगर विराट नंबर चार पर बल्लेबाजी करने उतरेंगे तो टीम का बैटिंग लाइन-अप और भी मजबूत होगा। भारत और इंग्लैंड के बीच गुरुवार से तीन मैचों की वनडे सीरीज शुरू होनी है। पहला मैच नॉटिंघम में खेला जाना है। जुलाई-अगस्त, 2017 में श्रीलंका के दौरे के बाद से भारत ने महत्वपूर्ण चौथे नंबर पर छह अलग-अलग बल्लेबाजों को उतारा है, जिनमें केएल राहुल, केदार जाधव, मनीष पांडे, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक और अजिंक्य रहाणे
गोविंदा से अनबन पर भांजे कृष्णा ने दिया ये रिएक्शन
कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक और मामा गोविंदा के बीच विवाद सुलझलने का नाम ही नहीं ले रहा है। दोनों के बीच चल रहा आपसी विवाद अब मीडिया में खूब चर्चा में हैं। मामा-भांजे के फैंस ये जानना चाह रहे हैं कि आखिर गोविंदा और कृष्णा के बीच इसकी शुरुआत कहां से हुई। बीते दिनों खबर थी कि कृष्णा ने अपनी पत्नी कश्मीरा से मामा गोविंदा और मामी सुनीता से माफी मांगने की बात कही थी, लेकिन कश्मीरा इस बात के लिए बिल्कुल राजी नहीं हुई। दरअसल, विवाद कश्मीरा के किए गए ट्वीट के बाद शुरू हुआ था, जिसके बाद से मामा-भांजे
पिछले 3 दशक की सबसे बड़ी प्राकृतिक आपदा,
जापान में बीते दिनों से लगातार हो रही बारिश के बाद आई भीषण बाढ़ में मरने वालों की संख्या 179 पर पहुंच गई है। सरकार के शीर्ष प्रवक्ता ने आज ये आंकड़े सामने रखे। मूसलाधार बारिश के चलते आई बाढ़ और भूस्खलन की घटनाओं के बाद तलाश और बचाव अभियान जारी हैं। स्थानीय मीडिया का कहना है कि बड़ी संख्या में लोग अब भी लापता हैं। जापान में पिछले तीन दशकों में मौसम के कारण आई यह सबसे बड़ी आपदा है।
नोबल प्राइज विनर लियू शियाओबो की विधवा जर्मनी पहुंचीं
नोबेल पुरस्कार से सम्मानित चीन के असंतुष्ट कार्यकर्ता लियू शियाओबो की विधवा लियू शिया जर्मनी पहुंच गई हैं। चीन में कई साल तक नजरबंद रखे जाने के बाद उन्हें रिहा कर दिया गया है। लियू शियाओबो को जब वर्ष 2010 का नोबेल शांति पुरस्कार मिला था, तब से 57 वर्षीय कवयित्री को नजरबंद रखा गया है जबकि उन पर कोई आरोप नहीं हैं। उन्हें किसी तरह की गतिविधि करने को लेकर मनाही थी और कई कठोर प्रतिबंध लगाये गये थे। चीन से बाहर जाने की अनुमति मिलने के बाद लियू ने हेलसिंकी होते हुए बर्लिन के लिये उड़ान भरी थी।
काठगोदाम से देहरादून तक चलेगी जनशताब्दी ट्रेन
काठगोदाम रेलवे स्टेशन से देहरादून तक जनशताब्दी ट्रेन चलाने के लिए रेलवे ने तैयारी शुरू कर दी है। मामले में उच्च स्तरीय बैठक के बाद ट्रेन का संचालन करने के लिए अधिकारियों ने खाका तक खींच दिया है। हालांकि विभागीय अधिकारी मामले में खुलकर बोलने से बच रहे हैं। काठगोदाम और राजधानी देहरादून के बीच एकमात्र ट्रेन काठगोदाम-देहरादून एक्सप्रेस चलती है। यह ट्रेन शाम 7.45 बजे चलकर सुबह 4.20 बजे दून स्टेशन पर यात्रियों को छोड़ती है। अब सुबह के समय दून और काठगोदाम के बीच एक और ट्रेन चलाने की तैयारी रेलवे ने कर ली है। यह ट्रेन सुबह
कई राज्यों में अभी जारी रहेगी उमस भरी गर्मी
उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में उमस भरी गर्मी से जूझ रहे राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी और दक्षिणी उत्तर प्रदेश को अभी भी बारिश के लिये कम से कम दो दिन तक इंतजार करना होगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक इन इलाकों में 12 जुलाई से पहले बारिश के आसार नहीं हैं। वहीं उत्तरी राजस्थान और दक्षिणी हरियाणा में आज तेज गर्मी का दौर जारी रहा। दिल्ली में कल पारा 40 डिग्री सेल्सियस के स्तर को पार करने के बाद आज अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की कमी जरूर दर्ज की गयी लेकिन बादल छाये रहने के कारण
