अवैध आप्रवासन पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ‘जीरो टौलरेंस’ नीति के विरोध में सिनेट ऑफिस पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे करीब 600 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर लिया गया। प्रदर्शनकारियों में अधिकांश महिलायें शामिल थीं जो सफेद कपड़े पहने हुए थीं। प्रदर्शनकारी हार्ट सीनेट कायार्लय भवन के संगमरमर के फर्श खुद को धातु जैसा रजत कंबल में लपेटकर पर बैठे हुए थे। अमेरिकी आप्रवासन अधिकारियों द्वारा अपने परिवारों से अलग प्रवासी बच्चों को भी ऐसे ही कंबल दिए गए थे। प्रदर्शनकारी ‘ज़ोर से कहो, स्पष्ट कहो, आप्रवासियों का स्वागत है’ जैसे नारे लगा रहे थे। इमारत के उपर
Author: admin
जुलाई की शुरुआत में ही बंद हो जाएंगी सभी हेलीकॉप्टर सेवाएं
करीब दो महीने तीर्थयात्रियों को हेली सेवा से वंचित रहना पड़ेगा। बरसात को देखते हुए केदारघाटी से हेली सेवाएं वापस लौट रही हैं। जुलाई महीना शुरू होते ही सभी हेली कंपनियां महानगरों की ओर लौट जाएंगी। अब तक चार हेली सेवाएं बंद हो चुकी हैं। इस बार केदारनाथ धाम की यात्रा शुरू होने के करीब 5 दिन बाद पवनहंस, पिनैकल, हैरिटेज, आर्यन, ऐरो क्राप्ट, यूटी एयर, ग्लोबल वैक्ट्रा, हिमालय हेली, ट्रांस भारत आदि कंपनियों ने केदारनाथ के लिए हेलीकॉप्टर सेवा शुरू की। दो महीने के दौरान हेली सेवाओं ने केदारनाथ के लिए 12249 उड़ानें भरी। इनसे 67928 तीर्थयात्री केदारनाथ पहुंचे,
पुलिस मुठभेड़ में दो बांग्लादेशी डकैत घायल
क्राइम ब्रांच और महानगर व गाजीपुर पुलिस की शुक्रवार सुबह बदमाशों से मुठभेड़ हुई। इसमें दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। इनके दो साथी मौके से भाग निकले। मुठभेड़ पेपर मिल कॉलोनी मैं बंधे और जुगाली क्रासिंग के पास हुई. एसएसपी दीपक कुमार ने बताया कि दोनों बदमाश बांग्लादेश के रहने वाले है। इनके पास से वहां के पहचान पत्र और मुद्रा मिली है। एक की पहचान शफीकुल पता- बोड़ोपोरी, थाना मोडलगंज, बांग्लादेश के रूप मे हुई है। दूसरे की पहचान नही हो सकी है। पुलिस का दावा है कि यह लोग डकैती डालने के इरादे से रात
खुले में शौच से इनकार किया तो पति ने हाथ-दांत तोड़ डाले
खुले में शौच से इनकार करने और घर में शौचालय बनाने की मांग पर महिला ममता देवी के पति ने उसके हाथ और दांत तोड़ डाले। महिला का ससुराल धनरूआ थाने के देवधा गांव में है। पति मंटू पासवान की प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने घरेलू हिंसा के तहत थाने में शिकायत दर्ज कराई है। इस बाबत धनरूआ थाने से महिला के पति को नोटिस भेजा गया। ममता देवी ने बताया कि पति तमिलनाडु में मजदूरी करता है। वह ससुराल में सास-सास और जेठ-जेठानी के साथ रहती है। चार साल पहले उसकी शादी मंटू पासवान से हुई। पति छह
कांग्रेस ने प्रवक्ता पद के दावेदारों की परीक्षा
प्रदेश कांग्रेस दफ्तर का नजारा गुरुवार को किसी परीक्षा केन्द्र जैसा था। सुबह से करीब साढ़े पांच दर्जन परीक्षार्थी वहां जमा थे। दरअसल, प्रवक्ता पद पर चयन के लिए पार्टी ने बाकायदा लिखित और मौखिक परीक्षा आयोजित की थी। कांग्रेस दफ्तर में दिन भर चली इस कवायद का मकसद मीडिया विभाग का गठन करना है। कर्नाटक, मध्य प्रदेश और गुजरात में इसी आधार पर मीडिया विभाग का गठन हुआ है। अपराह्न 3:30 बजे राष्ट्रीय प्रवक्ता के आने के साथ लिखित परीक्षा का पर्चा बंटा। यूपी में कितने जिले, ब्लाक और मण्डल हैं। 2004 और 2009 में पार्टी को कितनी सीटें
बिहार में एनडीए एकजुट, सभी मिलकर चुनाव लड़ेंगे
एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर टकराव और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राजद सुप्रीमो लालू यादव से बात करने को लेकर मचे हंगामे के बीच केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने मोर्चा संभाला है। पासवान ने दावा किया कि एनडीए में सबकुछ ठीक है। कोई कहीं नहीं जाएगा। एनडीए एकजुट होकर लोकसभा चुनाव लड़ेगा। रामविलास पासवान ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भाजपा नेताओं से बात की है। उन्होंने दावा किया कि नीतीश कुमार ने सिर्फ स्वास्थ्य जानने के लिए लालू को फोन किया था। इससे राजनीतिक चश्मे से नहीं देखना चाहिए। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार
देश के वो 10 शहर जो हैं महिलाओं के लिए सबसे ज्यादा असुरक्षित
लगातार बढ़ते अपराध के चलते महिलाओं की सुरक्षा आज बड़ी चिंता का विषय हो गया है। हालांकि, इस दिशा में कई प्रयास भी किए गए हैं लेकिन वो सारे नाकाफी ही दिखाई दे रहे हैं। नेशनल क्राइम रिकॉर्ड्स ब्यूरो (एनसीआरबी) की 2016 की रिपोर्ट के मुताबिक आइये जानते हैं वो दस शहर जो महिलाओं के लिए सबसे ज्यादा असुरक्षित माने गए हैं (हालांकि, इसमें किसी को रैंक नहीं दिया गया है) – मध्य प्रदेश की राजधानी जिसे सिटी ऑफ लेक के नाम भी जाना जाता है। यह महिलाओं के खिलाफ होनेवाले सबसे ज्यादा अपराध के चुनिंदा 10 शहरों में शामिल
कुपवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर
जम्मू-कश्मीर में सीमावर्ती कुपवाड़ा जिले के जंगलों में शुक्रवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी ढेर हो गया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सुबह सुरक्षा बलों के गश्ती दल पर आतंकवादियों ने गोलीबारी की। सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई मे गोलियां चलायी। गोलीबारी में एक आतंकवादी मारा गया। समीप के शिविरों से अतिरिक्त सुरक्षा बल के जवान मौके पर पहुंचे और घेराव एवं तलाशी अभियान शुरू कर दिया। विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है। शोपियां में आतंकियों ने सेना की गाड़ी पर फेंका ग्रेनेड शोपियां के अहगाम में सेना की पेट्रोलिंग पार्टी पर आतंकियों ने ग्रेनेड से
बालो को झड़ने से रोकता है प्याज
सब्जी और सलाद का स्वाद बढ़ाने वाले प्याज गुणों की खान है। खाने का स्वाद बढ़ाने के अलावा यह सेहत और सुंदरता दोनों को दुरुस्त रखने में भी मदद करता है। हालांकि कुछ लोगों को इसकी गंध अच्छी नहीं लगती है। मगर इसके गुणों को जानने के बाद लोग इसे खाने से रोक नहीं पाते हैं। सेहत की बात करें तो इसमें एंटी-इंफ्लेमेट्री गुणों के अलावा एंटी-एलर्जिक, एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-कार्सिनोजेनिक गुण भी होते हैं। इससे कई तरह की बीमारियां दूर होती हैं इसलिए ये भी कहा जाता है कि प्याज खाने से इंसान की उम्र बढ़ती है। प्याज समय से
जीएसटी के एक साल पूरा होने पर सरकार दे सकती है तोहफा,
जीएसटी के एक साल पूरे होने पर सरकार सीमेंट सहित कई उत्पादों पर जीएसटी घटाकर लोगों को तोहफा दे सकती है। जीएसटी काउंसिल की 21 जुलाई को बैठक होनी है। इस बैठक में सरकार सीमेंट, पेंट, डिजिटल कैमरा और सिनेमा के टिकट पर लगने वाली जीएसटी की दरों में कटौती का ऐलान कर सकती है। वित्त मंत्रालय ने इन वस्तुओं पर जीएसटी घटाकर 18 फीसदी करने का प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। अभी इनपर 28 फीसदी की दर से जीएसटी लगता है। वित्त मंत्रालय के अधिकारियों के मुताबिक इस बैठक में जीएसटी के रिटर्न की प्रक्रिया को आसान बनाने
