डायबिटीज से फेफड़े की बीमारी होने का खतरा ज्यादा

डायबिटीज रहित लोगों की तुलना में टाइप-2 डायबिटीज वाले लोगों में रिस्ट्रिक्टिव फेफड़े की बीमारी (आरएलडी) विकसित होने का जोखिम ज्यादा होता है। आरएलडी की पहचान सांस फूलने से की जाती है। जर्मनी के हेडेलबर्ग अस्पताल विश्वविद्यालय के स्टीफन कोफ ने कहा कि तेजी से सांस फूलना, आरएलडी व फेफड़ों की विसंगतियां टाइप-2 मधुमेह से जुड़ी हैं। जानवरों पर किए गए पहले के निष्कर्षों में भी रिस्ट्रिक्टिव फेफड़े की बीमारी व डायबिटीज के बीच संबंध का पता चला था। विश्वविद्यालय के प्रोफेसर पीटर पी. नवरोथ ने कहा कि हमे संदेह है कि फेफड़े की बीमारी टाइप-2 डायबिटीज का देर से

Read More

ईरान से तेल आयात पर राष्ट्र हित में काम करेंगे

अमेरिकी प्रतिबंधों को ध्यान में रखते हुए ईरान से तेल आयात को लेकर चिंताओं के बीच भारत ने गुरुवार को कहा कि राष्ट्रहित में जो भी जरूरत होगा, उसे किया जाएगा। ईरान के उप राजदूत मसूद रेजवानियन राहागी ने मंगलवार को कहा था कि अमेरिकी प्रतिबंधों के मद्देनजर अगर भारत ईरानी तेल के आयात में कटौती करता है तो भारत विशेष लाभ   को खो देगा। राहागी के बयान पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि उनके बयान को गलत तरीके से उद्धृत किया गया और ईरानी पक्ष ने इस

Read More

पेट्रोल और डीजल कारों पर ज्यादा टैक्स लगाने की तैयारी

देश में इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ावा देने के लिए सरकार पेट्रोल और डीजल कार पर थोड़ा ज्यादा टैक्स लगाने की योजना बना रही है। वित्त मंत्रालय का मानना है कि इस कदम से सरकार पर इलेक्ट्रिक वाहनों की फेम योजना को प्रोत्साहन देने का अतिरिक्त बोझ नहीं पड़ेगा। यह जानकारी वित्त मंत्रालय द्वारा फेम योजना के दूसरे चरण के लिए एक्जिक्यूटिव फाइनेंस कमेटी को भेजे एक मेमोरेंडम से मिली है। इंडस्ट्री के जानकारों के मुताबिक इस कदम से लोग पेट्रोल और डीजल कारों की खरीद कम करेंगे। इस खबर पर सियाम ने कोई टिप्पणी नहीं की है। इलेक्ट्रिक वाहनों के

Read More

Surya grahan 2021: सूर्य ग्रहण आज,

आज लग रहा है इस साल का दूसरा सूर्य ग्रहण। हालांकि ग्रहण भारत में दिखाई नहीं दे रहा है। लेकिन कुछ ज्योतिषियों का मत है कि सूर्य ग्रहण के 12 घंटे पहले सूतक लग जाते हैं और इस दौरान कुछ कामों को करने की मनाही होती है। आज अमावस्या  सुबह 8:17 मिनट तक है। मान्यताओं के अनुसार, सूतक काल में कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है। वहीं कुछ ज्योतिष यह भी कह रहे हैं कि भारत में इस ग्रहण का ज्यादा प्रभाव नहीं मिलेगा, क्योंकि ग्रहण यहां नहीं पड़ रहा है। 13 जुलाई को आषाढ़ अमावस्या पर पूर्वजों की

Read More

कुलदीप यादव के फैन हुए कप्तान विराट भी,

भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के बाद वनडे सीरीज का आगाज भी जीत के साथ किया है। गुरुवार को नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज में खेले गए वनडे मैच में भारत ने आठ विकेट से जीत दर्ज की। जीत से कप्तान विराट कोहली बहुत खुश हैं और जीत के बाद उन्होंने बाएं हाथ के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव की जमकर तारीफ की जिन्होंने अपने करियर की बेस्ट गेंदबाजी की। पहली बार पांच या इससे अधिक विकेट चटकाने वाले कुलदीप (25 रन पर छह विकेट) इंग्लैंड की धरती पर छह विकेट हासिल करने वाले पहले स्पिनर बने, जिससे मेजबान टीम अच्छी शुरुआत के

Read More

क्रोएशियाई कोच ने इंग्लैंड के खिलाफ मैच जीतने के बाद खिलाड़ियों के जज्बे पर कही ये बड़ी बात,

इंग्लैंड को सेमीफाइनल में अतिरिक्त समय में हराने के बाद क्रोएशिया के कोच ज्लाटको डालिच ने कहा है कि फ्रांस के खिलाफ विश्व कप फाइनल में थकान कोई मसला नहीं होगा। क्रोएशिया ने एक गोल से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए 2-1 से जीत दर्ज की। मारियो मेनजुकिच ने 109वें मिनट में विजयी गोल दागा। क्रोएशिया ने पिछले दो सप्ताह में डेनमार्क और मेजबान रूस के खिलाफ भी अतिरिक्त समय और पेनल्टी शूटआउट में जीत दर्ज की थी। डालिच ने कहा, ‘यह शानदार था। अतिरिक्त समय में कोई भी मैदान से बाहर नहीं जाना चाहता था। यह खिलाड़ियों का

Read More

अनुष्का और आयशा के फ्लाइंग किस हुए वायरल,

तीन मैचों की सीरीज के पहले वनडे में भारत ने मेजबान इंग्लैंड को आठ विकेट से हराया। मैच गुरुवार को नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज मैदान पर खेला गया। मैच का लुत्फ उठाने के लिए स्टैंड में कप्तान विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा भी मौजूद थीं। अनुष्का ने मैच का लुत्फ विराट के दोस्त शिखर धवन की पत्नी आयशा धवन के साथ उठाया। अनुष्का और आयशा खुद भी काफी अच्छे दोस्त बन चुके हैं। टीम इंडिया ने जैसे ही इंग्लैंड को आठ विकेट से हराया, ये दोनों खड़े होकर तेज-तेज तालियां बजाने लगीं। इसके बाद दोनों ने मैदान फ्लाइंग किस

Read More

न्यूयॉर्क के इस आलिशान बंगले में रहती हैं देसी गर्ल प्रियंका,

बॉलीवुड में देसी गर्ल की इमेज बना चुकी प्रियंका चोपड़ा इन दिनों इंडिया में कम और न्यूयॉर्क में ज्यादा नजर आती हैं। हॉलीवुड में भी अपनी एक्टिंग के झंडे गाढ़ चुकी प्रियंका न्यूयॉर्क में भी एक बंगला खरीद चुकी हैं। उनका ये बंगला इतना आलिशान है कि देखकर आपके भी होश उड़ जाएंगे। इन दिनों अमेरिकन सिंगर निक जोनस के साथ अफेयर को लेकर प्रियंका मीडिया की सुर्खियां बटोर रही हैं। यूएस मीडिया से लेकर इंडियन मीडिया में प्रियंका और निक के अफेयर के खूब चर्चे हैं। लेकिन इन दिनों वो निक की वजह से नहीं बल्कि अपने न्यूयॉर्क वाले

Read More

पहली बार इंसान का 3D रंगीन एक्सरे उतारा

न्यूजीलैंड के वैज्ञानिकों ने पहली बार एक इंसान का 3डी रंगीन एक्स-रे उतारकर दिखाया है। इस इमेजिंग तकनीक से चिकित्सकीय निदान के क्षेत्र में काफी मदद मिलने की उम्मीद है। यूरोप के सीईआरएन भौतिकी प्रयोगशाला ने यह जानकारी दी, जिसने इस तकनीक के विकास में अहम योगदान दिया है। यह नया उपकरण पारंपरिक श्वेत-श्याम एक्सरे तकनीक पर आधारित है, जिसमें शोधकर्ताओं ने कणों की निगरानी करने वाली एक विशेष तकनीक को जोड़ा। यह विशेष तकनीक सीईआरएन के महामशीन (लार्ज हेडेन कोलाइडर) के निए विकसित की गई थी, जिसने 2012 में हिग्स बोसन कण की खोज की थी। सीईआरएन ने एक

Read More

स्विमिंग पूल में महिलाओं को गलत तरीके से छूने लगा डॉक्टर

अपने परिवार के साथ छुट्टियां मनाने के लिए आए एक भारतीय डॉक्टर को होटल के स्वीमिंग पूल में चार महिलाओं से छेड़खानी के आरोप में दो हफ्ते के लिए जेल भेज दिया गया। मीडिया की खबरों के मुताबिक जगदीप सिंह अरोड़ा (46) पर उनमें से दो महिलाओं के साथ छेड़खानी का आरोप लगा है जबकि दो अन्य के आरोपों पर विचार किया गया। अपनी पत्नी और बेटी के साथ छुट्टियां मनाने आया अरोड़ा 28 जून को पूल में चार महिलाओं को गलत तरीके से छूने लगा। पीड़ित महिलाओं में से एक 25 साल की लिथुएनिया की पर्यक  ने बताया कि होटल

Read More

Scroll Up