दो महीने से इस एक्टर ने नहीं खाया खाना

टीवी सीरियल ‘साम दाम दंड भेद’ के लीड एक्टर भानु उदय अपनी एक्टिंग के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं। सिर्फ इतना ही नहीं उन्हें अपने काम से इतना प्यार है कि उन्होंने अपनी एक्टिंग के लिए खाना-पीना भी छोड़ दिया है। आपको बता दें कि उदय पिछले तीन महीने से लिक्विड डाइट पर हैं यानि वह कुछ भी खा नहीं रहे हैं और सिर्फ जूस, पानी और बाकी लिक्विड चीजों पर निर्भर हैं। सोमवार से शनिवार तक चलने वाले एपीसोड को पूरा करने के लिए आपको 12 घंटे या कभी-कभार 14 घंटे भी काम करना पड़ता

Read More

जाह्नवी के शौक हैं इतने महंगे

जाह्नवी कपूर जून में अपनी आने वाली फिल्म ‘धड़क’ से डेब्यू करने जा रही हैं। फिल्म की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है। अभी फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन का काम जारी है। हाल ही में जाह्नवी कपूर को बोनी कपूर के साथ अपने सौतेले भाई अर्जुन कपूर के घर के बाहर स्पॉट की गईं। इस दौरान जाह्नवी कपूर पिंक टी-शर्ट और ब्लैक कलर के शूज पहने नजर आ रही हैं। जाह्नवी के इस पूरे अटायर के प्राइज जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। जी हां, फिल्म रिलीज से पहले ही जाह्नवी 1.50 लाख रुपये के अटायर में नजर आईं। जाह्नवी की पिंक

Read More

शरीर में संक्रमण का पता लगाएगा स्मार्टफोन रीडर

वैज्ञानिकों ने एक किफायती और छोटा सा स्मार्ट फोन रीडर विकसित करने का दावा किया है जो बैक्टीरिया और वायरस से होने वाले संक्रमण का पता लगाने में मदद करेगा। यह स्मार्टफोन रीडर चिकित्सकीय प्रयोगशालाओं में होने वाले संक्रमण का भी पता लगा सकता है। वैज्ञानिकों का दावा है कि इस स्मार्टफोन रीडर से नतीजे जल्दी मिलते हैं। यह खासतौर पर ऐसे इलाकों में कारगर हो सकता है जहां संसाधनों की कमी है या ऐसे क्षेत्र जो जहां उपकरणों की पहुंच नहीं है। यह अध्ययन अमेरिका की वाशिंगटन स्टेट यूनिवर्सिटी में किया गया। अध्ययन के दौरान विशेषज्ञों ने पाया कि

Read More

ईरान में मिली ममी

ईरान में एक ममी मिली है, जिसके पूर्व तानाशाह के होने के कयास लगाए जा रहे हैं। यह ममी ईरान की राजधानी तेहरान के दक्षिणी हिस्से में मिली है। विशेषज्ञों का कहना है कि यह ईरान के आखिरी शाह के पिता रज़ा शाह पहलवी की हो सकती है। स्थानीय और अंतरराष्ट्रीय मीडिया में आ रही खबरों के मुताबिक शाहर-ए रे में रजा शाह पहलवी के मकबरे का क्षेत्रफल बढ़ाने के दौरान यह ममी मिली है। उनके पोते और विपक्षी नेता माने जाने वाले रजा पहलवी ने कहा है कि मुमकिन है कि यह ममी रज़ा शाह से संबंध रखती हो।

Read More

सुप्रीम कोर्ट ने कहा-हमारी असल चिंता निष्पक्ष सुनवाई को लेकर

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि उसकी असल चिंता कठुआ मामले के मुकदमे की निष्पक्ष सुनवाई को लेकर है। शीर्ष कोर्ट ने साथ ही संकेत दिया कि यदि उसे जरा भी ऐसी संभावना लगी कि निष्पक्ष सुनवाई संभव नहीं है तो इस मामले को कठुआ से बाहर स्थानांतरित कर दिया जाएगा। चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा, जस्टिस एएम खानविलकर और जस्टिस धनंजय वाई चन्द्रचूड़ की तीन सदस्यीय खंडपीठ ने कहा कि मुकदमे की सुनवाई आरोपियों के लिये ही नहीं बल्कि पीड़ित परिवार के लिये भी निष्प्क्ष होनी चाहिए। साथ ही उनके वकीलों की भी सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए। कोर्ट इस मामले

Read More

घायल बच्चों के लिए खाली कराया गया 100 किमी ट्रैफिक

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में दुदुई रेलवे स्टेशन के पास गुरुवार सुबह मानव रहित क्रासिंग पर स्कूली बच्चों से भरी वैन पैसेंजर ट्रेन से टकरा गई। इस हादसे में 13 बच्चों की मौत हो गई जबकि आठ अन्य घायल हो गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटनास्थल का दौरा किया और दोषियों पर कार्रवाई करने की बात कही। सीएम ने मृत बच्चों के परिजनों को दो-दो लाख रूपये की सहायता देने की घोषणा की है। हादसे में घायल बच्चों को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। बच्चों को घटनास्थल से गोरखपुर लाने के लिए 100 किमी ट्रैफिक खाली कराया गया।

Read More

वॉटसन ने यादगार शतक मारकर चुकता किया अपना ‘पुराना हिसाब’!

चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज शेन वॉटसन ने गुरुवार को पुणे में अपने बल्ले से रन बरसाते हुए दिखा दिया कि क्यों वो आज भी आईपीएल के सबसे पसंदीदा खिलाड़ियों में से एक हैं। शेन वॉटसन ने शानदार शतक ठोकर IPL 2021 का दूसरा शतक मारा और टीम को 64 रनों से जीत दिलाई। एक दिन पहले क्रिस गेल ने भी विस्फोटक सैंचुरी मारी थी और इस सीजन का पहला शतक सैंकड़ा अपने नाम किया था। यूं तो वॉटसन ने कई यादगार पारियां खेली हैं लेकिन उनके ये इनिंग खास इसलिए है क्योंकि उन्होंने राजस्थान के खिलाफ ऐसा किया। राजस्थान

Read More

टीम को मिली जीत, लेकिन कप्तान धौनी को सता रहा है ये डर

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें सीजन में प्वॉइंट टेबल पर इस समय टॉप पर विराजमान चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) ने शुक्रवार को राजस्थान रॉयल्स को एकतरफा मुकाबले में 64 रनों से हरा दिया। कप्तान महेंद्र सिंह धौनी इस जीत से तो काफी खुश नजर आए, लेकिन उनका एक डर भी सामने आया। मैच के बाद धौनी ने साथी खिलाड़ियों कुछ अपील भी की। इस सीजन की शुरुआत से ही सीएसके खिलाड़ियों की फिटनेस और चोट को लेकर परेशान है। मैच के बाद धौनी की सबसे बड़ी फिकर सामने आई। उन्होंने मैच के बाद कहा, ‘ये हमारे लिए बड़ा मैच था,

Read More

एक साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या, रो पड़े देखने वाले

मध्यप्रदेश के इंदौर में एक साल से भी कम्र उम्र की बच्ची की रेप के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बच्ची का खून से लथपत शव शुक्रवार को स्थानीय पुलिस ने बरामद किया। बच्ची की हत्या जिस तरह हैवानियत के साथ की गई उससे लोग हैरान हैं। मासूम के साथ हुई दरिंदगी की तस्वीर जिसने भी देखी उसके आंसू छलक पड़े। घटना इंदौर के एमजी रोड थाने की है। पुलिस को किसी ने सूचना दी थी कि करीब एक साल की बच्ची का खून से लथपत शव पड़ा है जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद

Read More

भारत में इस दिन हो सकता है लॉन्च, 39,999 रुपये होगी कीमत!

OnePlus 6 स्मार्टफोन के भारत में लॉन्चिंग को लेकर जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि OnePlus 6 को भारत में मई के मध्य में लॉन्च किया जा सकता है। रिपोर्ट के अनुसार, वनप्लस 6 18 मई को लॉन्च किया जा सकता है। वहीं, इसकी कीमत 39,999 रुपये हो सकती है। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो OnePlus 6 की शुरुआत 34000 रुपये से होगी। यह कीमत 64 जीबी स्मार्टफोन की होगी। इसके अलावा OnePlus 6 (128 GB) 39,000 रुपये के आसपास मिल सकता है। OnePlus 6 में स्नैपड्रैगन 845 चिप का इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा

Read More

Scroll Up