देखिए कौन पहुंचा जोधपुर, क्या हो पाएगी सलमान खान से मुलाकात!

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें सीजन के आगाज में कुछ ही समय बचा है। किंग्स इलेवन पंजाब की को-ओनर प्रीति जिंटा अपनी फ्रेंचाइजी टीम के प्रमोशन में बहुत व्यस्त चल रही हैं, लेकिन सलमान खान की सजा के बाद वो उनसे मिलने जोधपुर पहुंच गईं। काला हिरण शिकार मामले में सलमान खान को जोधपुर सेशन कोर्ट ने गुरुवार को पांच साल की सजा सुनाई थी। इसके बाद शुक्रवार को उनकी जमानत पर फैसला भी शनिवार तक के लिए टाल दिया गया। इस बीच प्रीति जिंटा अपने व्यस्त कार्यक्रम को छोड़ जोधपुर पहुंच गईं। सलमान जेल में हैं, जबकि उनकी

Read More

अरब में 35 वर्ष बाद खुलेंगे सिनेमा हॉल

सउदी अरब ने देश में सिनेमा की वापसी के लिए दुनिया की सबसे बड़ी सिनेमा श्रृंखला एएमसी से करार किया है। इसी कड़ी में वहां 35 वर्ष बाद 18 अप्रैल को पहला सिनेमा स्क्रीन खोला जाएगा। करार के मुताबिक अगले पांच सालों में देश के लगभग 15 शहरों में 40 सिनेमा स्क्रीन खोले जाएंगे।सउदी गजट ने गुरुवार को बताया कि संस्कृति और सूचना मंत्रालय ने बुधवार को अमेरिका की एएमसी को पहला थिएटर खोलने का अनुमति पत्र जारी कर दिया। पहला थिएटर राष्ट्रीय राजधानी रियाद में खोला जाएगा। सउदी के प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान द्वारा साल 2030 तक सामाजिक और आर्थिक सुधार

Read More

लाहौर हाईकोर्ट ने सरकार से कहा-मत करो हाफिज सईद का उत्पीड़न

पाकिस्तान में लाहौर हाईकोर्ट ने सरकार को निर्देश दिया कि वह प्रतिबंधित जमात-उद-दावा प्रमुख और मुंबई हमले (2008) के मुख्य आरोपी हाफिज सईद का ‘उत्पीड़न’ न करे और उसे ‘सामाजिक कल्याणकारी कार्य’ जारी रखने की अनुमति दे। समाचार पत्र डॉन के अनुसार आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक ने एक याचिका दायर की थी जिसके अनुसार पाकिस्तानी सरकार, भारत और अमेरिका के दबाव में आकर उसकी पाटीर् की सामाजिक कल्याणकारी गतिविधियों में दखलंदाजी कर रही है। याचिका में कहा गया है कि किसी पार्टी या संगठन को समाज कल्याणकारी कार्य करने से वंचित करना संविधान के खिलाफ है। अधिवक्ता ए.के. डोगर

Read More

महिला ने कैंसर के नाम पर ऐंठे 1 करोड़ 13 लाख रुपए

भारतीय मूल की एक दक्षिण अफ्रीकी महिला पर चोरी छिपाने के लिये कैंसर का नाटक करके अपने नियोक्ता के साथ करीब एक करोड़ 13 लाख रुपये का गबन करने का आरोप लगाया गया है। विंद्रा जयकरण छोटेलाल मूडले ने हमदर्दी जुटाने के लिये अपने बाल मुंडवा लिये और भौंहे तथा पलकें भी साफ कर दी। उसने अपने नियोक्ता स्कूल को फर्जी दस्तावेज देकर 20 लाख से ज्यादा रैंड चुराये। उसने फर्जी कंपनी बनाकर उन सेवाओं के लिये कंपनी को बिल थमाये जो दी ही नहीं गई थी। पकड़ी जाने पर उसने ठीकरा अपने बेटे के सिर भी फोड़ना चाहा। उसे

Read More

रिपोर्टिंग के दौरान लड़के ने रिपोर्टर को किया Kiss

महिलाओं के साथ उत्पीड़न होने की खबरें आती रहती हैं। इससे पत्रकार महिलाएं भी अछूती नहीं रही हैं। ऐसा ही एक मामला ब्राजील से देखने को मिला है, जहां एक महिला पत्रकार से कैमरे पर ही बदसलूकी की गई। लाइव रिपोर्टिंग के दौरान महिला को जबरन गाल पर किस किया गया। जिसके बाद महिला डर जाती हैं। महिला पत्रकार ने गुस्से में ऐसी घटनाओं के खिलाफ सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड करके कैंपेन शुरू किया है। जिसमें बारी-बारी से महिला पत्रकार कैंपेन के स्लोगन #letherwork को कहते दिखाई दे रही हैं और काम पर महिलाओं के साथ हो रहे

Read More

पुलिस वैन से कुचलकर महिला की मौत पर बवाल

बिहार के गोपालगंज जिले के महम्मदपुर थाने की पुलिस की गाड़ी से कुचलकर शुक्रवार सुबह एक महिला की मौत हो गई। दुर्घटना महम्मदपुर मोड़ के पास हुई। महिला की मौत के बाद ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर महम्मदपुर-मलमलिया सड़क को जाम कर दिया। ग्रामीण मृतका के परिजनों को मुआवजा देने व दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस की जिस गाड़ी से कुचलकर महिला की मौत हुई है, उसके अंदर शराब की बोतल और एक जिंदा मुर्गा भी पाया गया है। लोगों का कहना है कि घटना के वक्त गाड़ी में सवार

Read More

दरोगा ने महिला अधिकारी को धोखे में रखकर की सगाई

इलाहाबाद में तैनात एक दरोगा अपने तलाकशुदा होने की बात छुपाकर तेलीबाग में रहने वाली एक महिला अधिकारी से शादी रचाने की फिराक में था। वरीक्षा, सगाई और तिलक की रस्म भी पूरी हो चुकी थी। लेकिन, शादी से 20 दिन पहले ही लड़की के सामने उसकी पोल खुल गई। पता चला कि दरोगा न सिर्फ तलाकशुदा है बल्कि एक बेटी का पिता भी है। युवती ने उसकी पूर्व पत्नी से संपर्क किया तो दरोगा का एक और घिनौना चेहरा सामने आया। पता चला कि पहली पत्नी से तलाक के बाद भी वह डरा-धमका कर उसके साथ संबंध बनाता रहता

Read More

जमशेदपुर में ज्यादा खपत

अब ज्यादा बिजली खपत करने पर बिजली महंगी मिलेगी। टाटा स्टील लिमिटेड ने बिजली के फिक्सड चार्ज में घरेलू उपभोक्ताओं के लिए पांच गुना बढ़ोतरी का प्रस्ताव दिया है। कंपनी ने 13 रुपये से फिक्सड चार्ज बढ़ाकर 65 रुपये, जबकि एचटी लाइन में 320 से बढ़ाकर 385 रुपये करने का प्रस्ताव दिया है। वहीं, मीटर चार्ज को 20 से बढ़ाकर 25 रुपये करने की मांग की है। साथ ही एनर्जी चार्ज के तहत 400 यूनिट से अधिक की खपत पर प्रति यूनिट 45 पैसे बढ़ोतरी का प्रस्ताव दिया गया है। मंगलवार को झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग द्वारा इस संबंध

Read More

फूड प्वॉइजनिंग के चलते स्टेप बाय स्टेप स्कूल के 30 छात्र बीमार

नोएडा के सेक्टर 132 में स्थित स्टेप बाय स्टेप स्कूल में गुरुवार को संदेहजनक स्थिति में फूड प्वॉइजनिंग के चलते एक-एक कर 30 छात्रों की तबियत बिगड़ गई। छात्रों को इलाज के लिए तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी बीएन सिंह ने इस मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। पुलिस ने इस संबंध में स्कूल प्रबंधन के खिलाफ एफआई आर दर्ज कर ली है। डीएम बीएन सिंह ने कहा कि हमने सिटी मजिस्ट्रेट, सर्कल ऑफिसर और खाद्य सुरक्षा अधिकारी को जांच के लिए भेज दिया है। हमें

Read More

वीडियोकॉन कर्ज विवाद

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने गुरुवार को कहा कि 2012 में वीडियोकॉन समूह को 3,250 करोड़ रुपये का कर्ज देने के मामले में उसने आईसीआईसीआई बैंक की सीईओ और एमडी चंदा कोचर के देवर राजीव कोचर से पूछताछ की है।  सीबीआई के एक अधिकारी ने बताया कि मामले में कुछ स्पष्टीकरण के लिए हमने राजीव कोचर को पूछताछ के लिए बुलाया था। एजेंसी ने वीडियोकॉन समूह के अधिकारी और चंदा कोचर के पति दीपक कोचर और अन्य के खिलाफ एक प्रारंभिक जांच (पीआई) दर्ज की है। यह जांच इसलिए हो रही है कि क्या 2012 में आईसीआईसीआई द्वारा वीडियोकॉन समूह

Read More

Scroll Up