पाकिस्तान सरकार ने गिलगित बाल्टिस्तान क्षेत्र की कानूनी स्थिति की समीक्षा के लिए गुरुवार को एक समिति का गठन किया। भारत इस क्षेत्र को जम्मू कश्मीर का हिस्सा मानता है। विवादित गिलगित-बाल्टिस्तान क्षेत्र को पाकिस्तान अपने पांचवें प्रांत के रूप में घोषित करने की योजना बना रहा है। भारत इसका जोरदार विरोध कर रहा है। इसे उत्तरी क्षेत्र के रूप में भी जाना जाता है। पाकिस्तान सरकार ने 10 सदस्यीय समिति का गठन प्रधान न्यायाधीश साकिब निसार की अध्यक्षता वाली उच्चतम न्यायालय की सात न्यायाधीशों की पीठ के अक्तूबर के निर्देश के मद्देनजर किया है। शीर्ष अदालत ने क्षेत्र की
Author: admin
सूर्य के समीप लगा रही चक्कर, हो सकते हैं और खुलासे
खगोलविज्ञानियों ने सूर्य के निकटतम एकल तारे का चक्कर लगा रहे जमे हुए एक ‘सुपर अर्थ’ का पता लगाया है। उससे पृथ्वी के निकटतम पड़ोसी ग्रहों के बारे में नई जानकारियां सामने आ सकती हैं। ब्रिटेन के क्वीन मैरी लंदन विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों के अनुसार संभवत: चट्टानों वाला यह ग्रह पृथ्वी से भी बड़ा है। उसे बर्नाड्स स्टार बी के नाम से जाना जाता है। वह अपने मेजबान तारे का 233 दिनों में चक्कर लगाता है। विज्ञान पत्रिका ‘जर्नल’ में प्रकाशित अध्ययन के अनुसार यह ग्रह अपने मेजबान तारे से दूर है, जिसे ‘स्नो लाइन’ कहा जाता है। यानी इस
संसद में अंतर्वस्त्र लहराकर महिला सांसद ने जताया विरोध
आयरलैंड में बलात्कार के एक आरोपी की रिहाई के खिलाफ यहां की एक महिला सांसद ने संसद में अंतर्वस्त्र लहराकर विरोध जताया। लोग इस मसले पर सोशल मीडिया पर भी विरोध जता रहे हैं। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, बलात्कार के आरोपी के वकील ने अपने मुवक्किल के बचाव में अदालत के सामने पीड़ित युवती का अंतर्वस्त्र अहम सबूत के तौर पर पेश किया था। वकील ने कहा था कि यह सहमति से यौन संबंध बनाने का मामला था, जिसे बलात्कार बता दिया गया। इसके बाद आरोपी की रिहाई हो गई, जिससे लोगों का गुस्सा भड़क उठा। सोशल मीडिया पर विरोध बढ़ने
कॉल ड्रॉप : जियो ने सभी कंपनियों को पछाड़ा
Jio को छोड़कर अन्य सभी दूरसंचार आपरेटर भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) द्वारा राजमार्गों और रेल मार्गों पर किए गए कॉल ड्रॉप (बात करते करते कॉल कटना) परीक्षण में विफल हो गए हैं। बृहस्पतिवार को एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। न्यूज एजेंसी भाषा के अनुसार, ट्राई ने कहा कि उसके द्वारा नियुक्त एजेंसी ने आठ राजमार्गों तथा तीन रेल मार्गों पर स्वतंत्र कॉल ड्रॉप परीक्षण किया। भारती एयरटेल, वोडाफोन आइडिया और सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल के 3जी और 2जी नेटवर्क चार राजमार्गों और तीन रेल मार्गों पर कॉल ड्रॉप मानक पर विफल रहे। कॉल ड्रॉप में
आज खुलेंगे कपाट, कोच्चि एयरपोर्ट पर फंसी तृप्ति
सबरीमाला मंदिर जाने के लिए शुक्रवार तड़के केरल के कोच्चि पहुंचीं महिला कार्यकर्ता तृप्ति देसाई को हवाई अड्डे पर भारी विरोध प्रदर्शन का सामना करना पड़ा। गुस्से में प्रदर्शनकारियों ने उनका रास्ता रोक दिया। वहीं, निलक्कल, पांबा और सन्नीधनम में धारा 144 को लागू कर दिया गया है। पुणे से सुबह पांच बजे इंडिगो फ्लाइट से पहुंची देसाई को एयरपोर्ट से बाहर जाने की इजाजत नहीं दी गई। सड़कों पर उतरकर प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से कहा कि वे देसाई को वहां से लेकर जाएं नहीं तो पूरे इलाके में तनाव बढ़ जाएगा। हालांकि, पुलिस ने देसाई को एक होटल में
120 किलोमीटर की रफ्तार के साथ भीषण चक्रवातीय तूफान गाजा पहुंचा
भीषण चक्रवातीय तूफान ‘गज शुक्रवार की सुबह नागपट्टिनम और वेदारण्यम के बीच तमिलनाडु तट से गुजरा। उस वक्त हवा की रफ्तार करीब 120 किलो मीटर प्रतिघंटा थी। तमिलनाडु राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार, निचले इलाकों से 76,290 लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है। इन सभी को नागपट्टिनम, पुदुकोट्टई, रामनाथपुरम और तिरूवरूर सहित छह जिलों में स्थापित 300 से ज्यादा राहत शिविरों में रखा गया है। नागपट्टिनम के शिक्षण संस्थानों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। गाजा चक्रवात के चलते तमिलनाडु के कुडलोर जिले में दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक घायल हुआ है। राज्य के
मैरीकोम-सरिता को पहले दौर में मिली बाई
पांच बार की विश्व चैंपियन मुक्केबाज मैरीकोम की निगाह रिकॉर्ड छठे खिताब पर है। बृहस्पतिवार से दिल्ली के केडी जाधव स्टेडियम में शुरू होने वाली विश्व महिला चैंपियनशिप के पहले दौर में मैरीकोम और सरिता देवी (60 किग्रा) को बाई मिली है। मैरीकोम (48 किग्रा) अपने अभियान की शुरुआत कजाखस्तान और यूएसए की मुक्केबाज के बीच होने वाले मुकाबले की विजेता के खिलाफ रविवार को करेंगी। बुधवार को चैंपियनशिप का उद्घाटन हुआ और ड्रॉ भी निकाले गए। भारत दूसरी बार इस चैंपियनशिप की मेजबानी कर रहा है। भारत की पिंकी रानी (51), सोनिया (57), लवलिना (69), स्वीटी बूरा (75 किग्रा)
अमन सिंह व शुभम चौधरी के शतक से ओलंपिक रजिस्टर सेमीफाइनल में
कानपुर साउथ मैदान में चल रही 12 वीं स्व. आरके देवी स्मारक क्रिकेट प्रतियोगिता के तीसरे क्वार्टर फाइनल में अमन सिंह व शुभम चौधरी के शतक से ओलंपिक रजिस्टर टीम ने सेमीफाइनल में जगह बना ली। टॉस जीतकर पहले खेलते हुए ओलंपिक रजिस्टर ने निर्धारित 40 ओवर में 5 विकेट के नुकसान में 314 रन बनाए। जिसमें अमन सिंह ने 130 गेंदों में 8 छक्के , 18 चौकों की मदद से 164 रन बनाए। शुभम चौधरी ने 83 गेंदों में 11 चौके व 3 छक्कों की मदद से 102 रनों की पारी खेली। जवाब में उतरी भरत क्लब की टीम
रोमांटिक पत्नी से लेकर सुपर मॉम भी हैं ये टेनिस खिलाड़ी
भारतीय टेनिस सनसनी सानिया मिर्जा आज अपना 32वां जन्मदिन मना रही हैं। 15 नवंबर 1986 को मुंबई में जन्मी सानिया ने टेनिस की दुनिया में भारत को अलग पहचान दिलाई। उन्होंने अपने करियर में कई ग्रैंडस्लैम खिताब जीते। बता दें कि सानिया का जन्म जरूर मुंबई में हुआ, लेकिन उनका बचपन हैदराबाद में बीता, जहां से उन्होंने टेनिस खेलने की शुरुआत भी की। भारतीय टेनिस सनसनी सानिया मिर्जा आज अपना 32वां जन्मदिन मना रही हैं। 15 नवंबर 1986 को मुंबई में जन्मी सानिया ने टेनिस की दुनिया में भारत को अलग पहचान दिलाई। उन्होंने अपने करियर में कई ग्रैंडस्लैम खिताब
भाजपा की दूसरी लिस्ट, 14 विधायकों और 3 मंत्रियों के टिकट कटे
राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने 31 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इसमें 14 विधायकों और तीन मंत्रियों के टिकट काटे गए हैं। इस लिस्ट में कई नए चेहरे भी शामिल हैं। कांग्रेस से आए नेताओं को भी टिकट से नवाजा गया है। इस संबंध में आज दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की चुनाव आयोग समिति की बैठक हुई थी जिसके बाद 31 नामों पर मुहर लगी। इन मंत्रियों के टिकट कटे बाबूलाल वर्मा राजकुमार रिनवां धनसिंह रावत इन विधायकों के टिकट कटे ज्ञानदेव आहूजा लक्ष्मीनारायण बैरवा छोटू सिंह शिमला बावरी किशन कड़वा गीता
