ग्रेटर नोएडा के थाना दादरी क्षेत्र में रहने वाली एक महिला को गुरुवार सुबह दो युवकों ने गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतका की पहचान संध्या के रूप में हुई है। थाना दादरी के प्रभारी निरीक्षक राम सेन सिंह ने बताया कि दादरी कस्बे में संध्या नामक महिला अपने दो बच्चों के साथ रहती थी। दो दिन से उनके घर पर दो लड़के प्लॉट देखने के बहाने आ रहे थे। उनकी गतिविधियों पर संदेह होने पर संध्या
Author: admin
सिग्नेचर ब्रिज पर सेल्फी लेने की लगी होड़,
राजधानी दिल्ली सिग्नेचर ब्रिज पर किन्नरों का एक शर्मसार करने वाला वीडियो सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर वायरल हो रहा है। वीडियो में चार किन्नर कपड़े उतारकर नाचते हुए अश्लील हरकते करते नजर आ रहे हैं। जिसके चलते ब्रिज से गुजरने वाले लोग शर्मसार होते दिख रहे हैं। इसकी जानकारी मिलने के बाद पुलिस वीडियो के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि पुलिस अधिकारियों ने इस वीडियो पर कोई टिप्पणी से इंकार कर दिया। सोशल नेटवर्किंग साइट पर वायरल इस वीडियो को दो दिन पुराना बताया जा रहा है। इसमें चार किन्नर स्कूटी से सिग्नेचर ब्रिच पर पहुंचे थे।
ज्वैलरी शॉप में लूट मामले में 5 बदमाशों के खिलाफ FIR दर्ज
गाजियाबाद जिले के साहिबाबाद थाना क्षेत्र में बुधवार को दिनदहाड़े प्रेम श्री ज्वैलर्स के यहां हुई दो करोड़ रुपये के आभूषण की लूट के मामले में पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर पांच अज्ञात बदमाशों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी सिटी श्लोक कुमार ने बताया कि मामले के जल्द खुलासे के लिए एल्फा, बीटा, गामा के साथ-साथ क्राइम ब्रांच व थाने की टीम को लगाया गया है। एसपी सिटी ने बताया कि शोरूम के अलावा आस-पास के इलाके में भी सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। न्यूज एजेंसी भाषा के अनुसार, उन्होंने बताया कि
जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम परिसर में एथलीट ने किया सुसाइड
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले 18 साल के एथलीट पालिंदर चौधरी ने राजधानी के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में कथित तौर पर पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली जिसके बाद भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) ने विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। मंगलवार शाम जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम की एथलेटिक्स एकैडमी के छात्रावास के कमरे में चौधरी अपने पंखे से लटकते मिले। साइ की महानिदेशक नीलम कपूर ने कहा, ‘घटना हमारे परिसर में हुई है इसलिए हमने विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। साइ सचिव स्वर्ण सिंह छाबड़ा जांच समिति की अगुआई करेंगे और जांच पूरी करने के लिए एक हफ्ते का
शोएब और अनम ने ऐसे खास मनाया Mummy सानिया का b’day
भारत की स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा आज अपना 32वां जन्मदिन मना रही हैं। सानिया के लिए ये जन्मदिन इसलिए भी बहुत खास है क्योंकि मां बनने के बाद ये उनका पहला जन्मदिन है। सानिया के इस खास दिन का खास सेलिब्रेशन भी हुआ। रात में पति शोएब मलिक और बहन अनम मिर्जा ने मिलकर जमकर मस्ती की और सानिया का केक कटवाया। इस खास मौके पर उनके रिश्तेदार और दोस्त मौजूद नजर आए। सानिया ने 30 अक्टूबर को बेटे को जन्म दिया था। सानिया और शोएब के बेटे का नाम इजहान मिर्जा मलिक है। प्रेगनेंसी के बाद से सानिया
हुंडई कोना इलेक्ट्रिक कार से जुड़ी नई जानकारियां आईं सामने
हुंडई ने गुरुग्राम में आयोजित ब्रिलिएंट किड मोटर शो 2021 में कोना इलेक्ट्रिक को पेश किया है। भारत में यह कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक कार होगी। इसे 2019 के बीच में लॉन्च किया जा सकता है। इसकी कीमत 25 लाख रूपए के आसपास हो सकती है। कीमत के हिसाब से देखा जाए तो यह कई एंट्री-लेवल लग्ज़री कारों से महंगी होगी। चर्चाएं हैं कि कंपनी आने वाले समय में अफॉर्डेबल इलेक्ट्रिक कार का विकल्प भी लाएगी। हालांकि 2020 से पहले अफॉर्डेबल वर्जन के आने की उम्मीद नहीं है। के मुताबिक, कुछ समय पहले तक कोना इलेक्ट्रिक की भारत में लॉन्चिंग
अब सोना-चांदी बेचने के लिए ज्वैलर्स को होगी हॉलमार्क की जरूरत
केंद्र सरकार सोने-चांदी के आभूषणों पर हॉलमार्क अनिवार्य करने की तैयारी कर रही है। केंद्रीय खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री रामविलास पासवान ने गुरुवार को कहा कि इसके लिए सभी बुनियादी ढांचा तैयार कर लिया गया है। केंद्रीय मंत्री ने यह बात राजधानी में अंतरराष्ट्रीय मानक और चौथी औद्योगिक क्रांति विषय पर आयोजित एक कार्यक्रम में कही। सोने-चांदी के आभूषणों के लिए हॉलमार्क अनिवार्य करने के बाद देश में ज्वैलर्स को हॉलमार्क आभूषण बेचना अनिवार्य होगा। हॉलमार्किंग आभूषण बेचने के लिए ज्वैलर्स को भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) में भी अपना पंजीकरण कराना होगा। ताकि, बीआईएस सोने और चांदी के
शादी के बाद नई दुल्हन दीपिका पादुकोण के लिए सजा रणवीर सिंह का घर
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने 14 नवंबर को कोंकणी रीति रिवाज से और 15 नवंबर को सिंधी रीति रिवाज से शादी कर ली है। दोनों की शादी के बाद रणवीर का घर बहुत ही खूबसूरती से सजा रखा है। दरअसल, रणवीर के घर की वीडियोज सामने आई हैं जिसमें रणवीर का घर लाइट्स से सजा हुआ है। रणवीर का घर सजने के बाद ऐसा कहा जा रहा है कि दीपिका का वेलक्म करने के लिए घर में ग्रैंड त्यारियां की जा रही है।
गिले शिकवे भुलाकर एक साथ आए अजय-करण,
करण जौहर का शो कॉफी विद करण में इस बार अजय देवगन और काजोल बतौर गेस्ट आने वाले हैं। करण जौहर ने दोनों के साथ अपनी फोटो शेयर करते हुए लिखा, कॉफी विद टैलेंटेड हसबैंड-वाइफ अजय देवगन और काजोल। बता दें कि कुछ समय पहले तक काजोल के साथ करण के मनमुटाव की कई खबरें आई थीं। रिपोर्ट्स की मानें तो जब करण की फिल्म ऐ दिल है मुश्किल और अजय की फिल्म शिवाय रिलीज हुई थी। तब करण को लेकर कमाल आर खान ने ये बात बोली थी कि करण ने उन्हें पैसे दिए हैं कि वो फिल्म को
दो साल की बच्ची के इर्दगिर्द घूमती फिल्म पीहू 16 नवंबर को रिलीज हुई। विनोद कापड़ी द्वारा निर्देशित इस फिल्म की कहानी काफी शानदार है और उससे भी लाजवाब है छोटी सी बच्ची की एक्टिंग। फिल्म पूरी तरह से इस छोटी सी बच्ची के इर्द गिर्द घूमती है और ये देखना दिलचस्प है कि फिल्म के निर्देशक इन सभी परिस्थितियों में दर्शकों को बांधे रख पाते हैं या नहीं। छोटी से बच्ची मायरा विश्कर्मा बेहतरीन है। उसकी मासूमियत फिल्म की जान है। सिर्फ डायरेक्टर ही नहीं बल्कि एक टाइम पर लगता है मानो खुद पिहू ही उस कैमरा को गाइड कर रही
