शादी का झांसा देकर छात्रा से दो वर्ष तक दुष्कर्म के आरोप में चौबेपुर निवासी अरविंद यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। अरविंद विवाहित है। इसके लिए पीड़िता ने एसएसपी से गुहार लगाई थी। तहरीर के अनुसार देवरिया के सलेमपुर क्षेत्र की रहने वाली छात्रा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए पहड़िया क्षेत्र में किराए के मकान में रहती थी। इस दौरान उसकी मुलाकात अरविंद से हुई। अरविंद ने शादी का झांसा देकर उससे शारीरिक सम्बन्ध बनाया। जब वह गर्भवती हो गई तो जबरन गर्भपात भी करा दिया। इसी बीच छात्रा को अरविंद के शादीशुदा होने की जानकारी हुई
Author: admin
सभी एमपी सांसद निधि का ब्योरा सार्वजनिक करें
केंद्रीय सूचना आयोग ने सभी सांसदों से कहा है कि एमपी लैड फंड (सांसद निधि) के तहत खर्च राशि की जानकारी अपने वेबपेज पर सार्वजनिक करें। साथ ही संसद से सिफारिश की है कि फंड के इस्तेमाल में पारदर्शिता लाने के लिए उचित कानूनी ढांचा बनाया जाए। आयोग ने यह आदेश उन दो अपीलों पर जारी किया जिसमें याचिकाकर्ता ने सांसदों द्वारा एमपी लैड फंड के तहत किए गए कामों की जानकारी मांगी थी। यह अर्जियां यह कह कर निस्तारित कर दी गई थी कि फंड का संसदीय क्षेत्रवार हिसाब नहीं रखा जाता। एमपी लैड फंड के लिए कार्यक्रम क्रियान्वयन
बिजली कटौती पर नहीं मिल रहा हर्जाना
दिल्ली में बत्ती गुल होने पर बिजली कंपनियों से हर्जाना वसूलने की योजना पांच महीने बाद भी लागू नहीं हो सकी है। यह हाल तब है जब दिल्ली सरकार और उपराज्यपाल इस योजना को मंजूरी दे चुके हैं। दिल्ली सरकार ने इससे संबंधित कानून बनाने के लिए दिल्ली विद्युत विनियामक आयोग (डीईआरसी) को पत्र लिखा है। सूत्रों के अनुसार, डीईआरसी के पास मामला अटका हुआ है। अघोषित कटौती से राहत दिलाने को फैसला लिया था बिजली जाने पर कंपनियों पर शिकंजा कसने के लिए सरकार ने यह व्यवस्था लागू करने के आदेश दिए थे। आदेशों के मुताबिक, 50 घरों की बत्ती गुल
JNU के लापता छात्र की क्लोजर रिपोर्ट दाखिल करने की अनुमति
दिल्ली उच्च न्यायालय ने जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के छात्र नजीब अहमद के लापता होने के मामले में सीबीआई को क्लोजर रिपोर्ट दाखिल करने की अनुमति सोमवार को दे दी।न्यायमूर्ति एस. मुरलीधर और न्यायमूर्ति विनोद गोयल की पीठ ने कहा कि अहमद की मां निचली अदालत में अपनी बात रख सकती हैं, जहां रिपोर्ट दायर की गई है। गौरतलब है कि अहमद की मां ने उच्च न्यायालय में अर्जी देकर अनुरोध किया था कि उनके बेटे का पता लगाने के लिए अदालत पुलिस को निर्देश दे। पीठ ने यह भी कहा कि यदि अहमद की मां को मामले पर स्थिति रिपोर्ट
आतंकवाद के खिलाफ कदम उठाने को कहा
डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी के साथ इस हफ्ते हुई बैठक में इस साल की शुरूआत से सुरक्षा सहायता रोकने और आतंकवादियों के खिलाफ नये सिरे से प्रभावी अभियान के महत्व पर चर्चा की। यह जानकारी व्हाइट हाउस ने दी है। कुरैशी ने दो अक्टूबर को वॉशिंगटन में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन बोल्टन और विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ के साथ मुलाकात की थी। व्हाइट हाउस में संवाददाता सम्मेलन में बोल्टन ने बैठकों को उपयोगी बताया। पाकिस्तान को सहायता रोके जाने और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में इस्लामाबाद की ओर से उठाए गए कदमों के
बेटी जन्मी तो जच्चा-बच्चा को अस्पताल में छोड़ गया परिवार
हमारे समाज में आज भी ऐसे कुछ लोग हैं जो बेटियों को बोझ मानते हैं। हाल ही में मेरठ में नवजात बेटियों से मुंह मोड़कर और उन्हें बेसहारा छोड़कर चले जाने के कई मामले सामने आए। कहीं फूल सी बिटिया को अस्पताल के गेट पर छोड़ गए तो कहीं कपड़े में लपेटकर कूड़े के ढेर में फेंक दिया। समाज की इस भयावह तस्वीर को उजागर करता और रूह को झकझोर देने वाला एक और ऐसा ही मामला गुरुवार को सामने आया। अस्पताल में मां ने बेटी को जन्म दिया तो पिता उस मासूम को गार्ड की गोद में थमाकर फरार
बागपत में क्रैश हुआ वायुसेना का विमान
यूपी के बागपत में शुक्रवार की सुबह वायुसेना का एक विमान क्रैश हो गया। विमान में दो पायलट सवार थे। हालांकि दोनों पायलट सुरक्षित हैं। कैश होने से पहले ही दोनों पायलेट ने पैराशूट खोल दिया दिया था। वायुसेना का यह विमान गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस से उड़ान भरी थी। लेकिन बागपत के पास पहुंचे ही विमान में कुछ टेक्निकल दिक्कत आ गई और विमान क्रैश हो गया। विमान बागपत के रंछाड गांव के एक खेत में जाकर क्रैश हुआ है। बताया जा रहा है कि ये प्लेन एयरफोर्स डे की तैयारी में जुटा था। हादसे के बाद वायुसेना ने
माता-पिता अपने बच्चों को पोलियो की खुराक जरूर पिलाएं
उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और तेलंगाना में पोलियो की खुराक के कुछ बैच में संक्रमण पाये जाने की खबरों की पृष्ठभूमि में सरकार ने सभी अभिभावकों से अनुरोध किया कि वह अपने बच्चों को पोलियों की दवा जरूर पिलाएं। आधिकारिक बयान के अनुसार, स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन के साथ मिलकर सरकार ने यह सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाया है कि बच्चों को दिए जाने वाले सभी टीके सुरक्षित और प्रभावी हों। उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और तेलंगाना में पोलियो की खुराक के कुछ बैच में पोलियो विषाणु टाइप2 का संक्रमण मिलने के बाद उपजी चिंताओं के
अभी लोकसभा चुनाव हुए तो फिर एनडीए की सरकार
देश में अगर अभी चुनाव होते हैं तो एनडीए एक बार फिर सत्ता में वापसी करती हुई दिखाई दे रही है। सर्वे में एनडीए को 276 सीटें मिलने की संभावना बन रही है। यह लोकसभा में बहुमत की स्थिति होगी। मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस को कुल 80 सीटें मिलने का अनुमान एबीपी न्यूज और सी वोटर के सर्वे में लगाया गया है। इसी तरह यूपीए के खाते में कुल 112 सीटें जाती दिख रही हैं। अन्य दलों को 155 सीटें मिलने का अनुमान है। महागठबंधन बना तो यूपी में भाजपा को मुश्किल अगर उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा और कांग्रेस का
चुनाव आयोग दिव्यांग वोटर्स को देगा खास सौगात
चुनाव आयोग ने ‘एक भी मतदाता छूटने न पाए’ के अपने संकल्प के तहत राज्यों की चुनाव मशीनरी को दिव्यांग मतदाताओं की आवाजाही का प्रबंध करने का आदेश दिया है। इसके साथ ही आयोग ने मतदान के दिन चुनावी प्रक्रिया में सभी की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए कहा है। सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों को जारी आदेश में चुनाव आयोग ने दिव्यांगों को उनके घरों से मतदाता केंद्रों तक लाने और उन्हें वापस उनके घर पहुंचाने के आदेश दिए। आदेश की प्रति गुरुवार को मीडिया के साथ भी साझा की गई। आयोग के दिशा-निर्देश
