अकौढ़ा खुर्द गांव में घर से बाहर निकल रही 5 साल की मासूम को रास्ते से आ रहे ट्रैक्टर ने कुचल दिया, जिससे बच्ची की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू की लेकिन बच्ची के परिजनों ने यमुनानगर से बच्ची के पिता के आने की बात कहकर पुलिस को शव नही उठाने दे रहे हैं। लक्सर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के अकौढ़ा खुर्द गांव निवासी कुलदीप यमुना नगर में रहकर काम करता है, जबकि उसकी पत्नी और बच्चे गांव में अपने परिवार के साथ रहते हैं।
Author: admin
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार के भागलपुर स्थित घर में चोरी
भागलपुर। विदेश मंत्रालय, भारत सरकार के आधिकारिक प्रवक्ता रवीश कुमार (इंडियन फॉरेन सर्विस) के बरारी इलाके के हाउसिंग बोर्ड स्थित घर में चोरों ने बीती रात ताला तोड़कर चोरी कर ली है। चोरों ने उनके घर के कई कमरों का ताला तोड़कर लाखों के जेवर और नकद की चोरी कर ली है। उनका घर करीब एक माह से बंद पड़ा हुआ था। उनके घर में माता-पिता रहते हैं। घटना की जानकारी होते ही सिटी डीएसपी राजवंश सिंह और बरारी थानेदार मौके पर पहुंच कर जांच की। घटनास्थल पर डॉग स्क्वाड को भी ले जाया गया था। रवीश कुमार इसके पहले
RSS प्रमुख भागवत की मांग
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने गुरुवार को कहा कि देश के रक्षा बलों को सशक्त बनाने और पड़ोसियों के साथ शांति स्थापित करने के बीच संतुलन बनाए रखने की आवश्यकता है। उन्होंने पाकिस्तान का नाम लिए बगैर यह भी कहा कि वहां नई सरकार आ जाने के बावजूद सीमा पर हमले बंद नहीं हुए हैं। इसके अलावा भागवत ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए की कानून बनाने की मांग की। विजयादशमी के अवसर पर अपने संबोधन में भागवत ने यहां कहा कि भारत की विदेश नीति हमेशा शांति, सहिष्णुता और सरकारों से निरपेक्ष मित्रवत
हयात होटल में गुंडागर्दी मामला :
पांच सितारा होटल हयात के गेट पर एक कपल को पिस्तौल की धौंस दिखा फरार हुए बीएसपी के पूर्व सांसद के बेटे आशीष पांडेय अभी तक पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया है। उसकी तलाश में यूपी एसटीफ के साथ जुटी दिल्ली पुलिस की टीम उसके घर, कार्यालय व अन्य ठिकानों सहित 17 जगहों पर दबिश दे चुकी है। आशीष की तलाश में खासतौर से पूर्वी उत्तर प्रदेश के बस्ती, देवरिया, गोंडा और गोरखपुर इलाके के होटलों व गेस्टहाउस में छापेमारी की जा रही है। इसके अलावा सीमावर्ती इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। दरअसल, उसके नेपाल भागने
रेलवे क्रॉसिंग तोड़कर राजधानी एक्सप्रेस से टकराया ट्रक, दो डिब्बे पटरी से उतरे
मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले में गुरुवार सुबह बड़ा हादसा टल गया, जब तेज रफ्तार से जा रहा एक ट्रक रेलवे फाटक तोड़ते हुए दौड़ती त्रिवेंद्रम-निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस से टकरा गया। हादसे में ट्रक ड्राइवर की मौत हो गयी, जबकि रेलगाड़ी के दो डिब्बे पटरी उतर गये। दुर्घटना में सभी रेल यात्री सुरक्षित बताये जा रहे हैं। पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल के एक जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि हादसा दाहोद-रतलाम रेल खंड पर मेघनगर और थांदला रोड स्टेशनों के बीच हुआ। यह स्थान इंदौर से करीब 175 किलोमीटर दूर है। उन्होंने बताया कि तेज रफ्तार से जा रहा ट्रक रेलवे
अभी और बढ़ेगी रामपाल की मुसीबतें,
सतलोक आश्रम के संचालक रामपाल और अन्य आरोपियों की मुसीबतें बढ़ सकती हैं। रामपाल और उसके करीबियों के खिलाफ देशद्रोह समेत कई मामले अभी अदालत में लंबित हैं, जिन पर फैसला आना है। रामपाल के खिलाफ देशद्रोह, सरकारी ड्यूटी में बाधा पहुंचाने, हत्या के दो मामले समेत छह केस दर्ज किए गए थे। सरकारी ड्यूटी में बाधा पहुंचाने के आरोप में रामपाल बरी हो चुका है। देशद्रोह के मामले में कुल 937 आरोपी हैं, जिस पर सुनवाई चल रही है। देशद्रोह का केस नंबर 428 है, जिसकी सुनवाई सीजेएम की कोर्ट में चल रही है। इस मामले की अगली सुनवाई
बढ़ेगी सुरक्षा व्यवस्था अस्पताल में बनेगा पुलिस पोस्ट पटना एम्स विवाद
जेएनयू के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार द्वारा सोमवार की शाम एम्स के डॉक्टरों के साथ दुर्व्यवहार के मामले के बाद सुरक्षा व्यवस्था सख्त करने की तैयारी चल रही है। अब पटना एम्स परिसर में पुलिस पोस्ट की व्यवस्था होगी। इसके लिए जगह का चयन किया जा रहा है। . मंगलवार को एम्स में सभी तरह की स्वास्थ्य सेवाएं सामान्य गति से चलती रही। एम्स के अधीक्षक डॉ. सीएम सिंह ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था पहले से ही थी लेकिन इस तरह की घटना के बाद सुरक्षा गार्डों की संख्या बढ़ाई जाएगी। एम्स सिक्यूरिटी को निर्देश दिया गया है कि ऐसी
ईडी ने मनी लांड्रिंग एक्ट के तहत दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरपुर कांड
मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड मामले में ईडी ने मनी लांड्रिग एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। ईडीसूत्रों के मुताबिक, आरोपी ब्रजेश ठाकुर और उसका स्टाफ सेल्टर होम के नाम पर राज्य सरकार से अवैध तरीके से पैसे लेने में शामिल है। इससे पहले बिहार पुलिस ने ब्रजेश ठाकुर की 2.65 करोड़ की संपत्ति जब्त करने का फैसला किया है। पिछले हफ्ते ही बिहार सरकार ने आरोपी ब्रजेश ठाकुर को मुजफ्फरपुर से भागलपुर जेल शिफ्ट किया है। जबकि उनके अन्य साथी आरोपियों को पटना के बेउर जेल भेज दिया गया। सीबीआई ने राज्य सरकार को पत्र लिखकर सुरक्षा के दृष्टिकोण
जज के बेटे से हुआ था विवाद गुस्से में गनर ने चलाई गोली
गुरुग्राम शूटआउट मामले में पुलिस ने दावा किया है कि जज की पत्नी और बेटे पर हमला करने वाले गनर महिपाल ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। घटना के चार दिन बाद बुधवार को मीडिया के सामने आई पुलिस ने कहा कि गनर महिपाल ने जज की पत्नी व बेटे को तात्कालिक गुस्से की वजह से गोली मारी थी। पुलिस उपायुक्त अपराध सुमित कुमार ने बताया कि गाड़ी छोड़ कर गायब रहने को लेकर गनर और जज के बेटे में विवाद हुआ था। इसके बाद जब जज की पत्नी ने बीच बचाव का प्रयास किया तो गनर ने गोली
हिसार कोर्ट ने रामपाल को हत्या के एक अन्य केस में सुनाई उम्रकैद की सजा
हरियाणा के बरवाला के सतलोक आश्रम प्रकरण में हिसार कोर्ट ने बुधवार को हत्या के एक अन्य मामले में दोषी स्व-घोषित संत रामपाल को उम्र कैद की सजा सुनाई है। रामपाल को एफआईआर नंबर 430 के तहत बुधवार को ये सजा दी गई है। इससे पहले, रामपाल समेत कुल 15 दोषियों को हिसार कोर्ट ने मंगलवार को भी हत्या के मामले में दोषी पाया था और एफआईआर नंबर 429 के तहत उन्हें मौत की सजा दी थी। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एडीजे) डॉक्टर चालिया ने 2014 के हत्या मामले में सतलोक आश्रम के संचालक रामपाल और उनके 14 अनुयायियों को आजीवान कारावास की
