ट्रंप अब अमेरिकी प्रौद्योगिकी में चीन के निवेश पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी में :

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निशाने पर अब चीन की प्रौद्योगिकी कंपनियों का निवेश है। मीडिया की खबरों में कहा गया है कि राष्ट्रपति टूंप जल्द अमेरिका की प्रौद्योगिकियों में चीन के निवेश के खिलाफ नए उपायों की घोषणा कर सकते हैं। माना जा रहा है कि इस कदम से दुनिया की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच व्यापार युद्ध और तेज हो जाएगा। खबरों के अनुसार , यह भी अमेरिका द्वारा चीन के 50 अरब डॉलर मूल्य के सामान पर शुल्क लगाने के कदम जैसा होगा। अमेरिका का कहना है कि चीन के अनुचित व्यापार व्यवहार को रोकने के

Read More

मैट्रिक परीक्षा रिजल्ट 2021:

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (bseb) के मैट्रिक का रिजल्ट आज शाम 4:30 बजे जारी किया जाएगा। रिजल्ट शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा जारी करेंगे। परीक्षाफल समिति की वेबसाइट www.biharboardonline.in, biharboard.online एवं biharboardonline.bihar.gov.in पर जारी किया जाएगा। बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट से जुड़ी सबसे तेज अपडेट आप हमारी वेबसाइट लाइव हिन्दुस्तान डॉट कॉम के ‘बोर्ड रिजल्ट्स‘ पेज और ‘करियर’ पेज से प्राप्त कर सकते हैं। बिहार बोर्ड की ओर से सूचना दी गई कि दिनांक 26.06.2021 को अपराह्न 04:30 बजे समिति सभागार में वार्षिक माध्यमिक परीक्षा, 2021 के परीक्षाफल को जारी किया जाएगा। परीक्षाफल की घोषणा शिक्षा विभाग के मंत्री कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा द्वारा की जाएगी। इस अवसर

Read More

अनोखी शादी: 34 इंच के दूल्हे ने 33 इंच की दुल्हन की भरी मांग,

कहते हैं कि जोड़ियां ऊपर से बनकर आती हैं। भगवान हर जोड़ी के लिए सब कुछ पहले से ही तय कर देता है। ऐसा ही नजारा सोमवार को रानीबाग क्षेत्र के प्रज्ञानगर कॉलोनी में देखने को मिला। 34 इंच के दूल्हे ने 33 इंच की दुल्हन की मांग भरी। शादी देखने के लिए लोगों का तांता लगा रहा। खजनी थानाक्षेत्र के विशुनपुरा गांव के रहने वाले विश्वनाथ पाठक के बेटे सुनील पाठक की लंबाई जन्म के बाद कुछ समय तक बढ़ी लेकिन एक अवस्था के बाद उनकी लंबाई रुक गयी। सुनील ने अपनी लम्बाई को लेकर कभी हार नहीं मानी।

Read More

राम मंदिर पर फैसले में देरी हुई तो आंदोलन संभव

विश्व हिंदू परिषद ने अयोध्या में शीघ्र भव्य राम मंदिर के लिए अपनी प्रतिबद्धता जताते हुए कहा है कि अगर सुप्रीम कोर्ट का फैसला जल्द नहीं आया तो वह संतों के साथ आगे की कार्ययोजना तय करेगी, जिसमें आंदोलन भी शामिल है। विहिप की प्रबंध समिति के दो दिन की बैठक में रोहिंग्या मुसलमानों को देश की सुरक्षा के लिए खतरा बताते हुए उन्हें वापस भेजने और सीमा सील करने की भी मांग की है। विहिप के नए कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि सर्वोच्च अदालत राम जन्मभूमि मामले में जल्द फैसला देगा और इस

Read More

उबर में यात्रा के दौरान में महिला पत्रकार पर हमला,

मुंबई के लोअर परेल में एक साझा उबर कैब में सवार एक महिला पत्रकार ने अपने एक महिला सहयात्री पर ‘रंगभेदी टिप्पणी’ और हमला करने का आरोप लगाया। महिला पत्रकार ने कई ट्वीट और फेसबुक पर पोस्ट किया है जिसमें उसने कहा है कि एक अन्य महिला ने उबर की सवारी के लिए ‘सबसे अधिक भुगतान करने के बावजूद उसे आखिर में छोड़ने की शिकायत की। पुलिस ने महिला पत्रकार की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। पत्रकार ने कहा कि जब उसने मामले में हस्तक्षेप का प्रयास किया तो उसे रंगरूप को लेकर रंगभेदी टिप्पणी की गयी और

Read More

ऑपरेशन ऑल आउट का हिस्सा नहीं होगी एनएसजी

राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) की कश्मीर में तैनाती सिर्फ विशेष अभियानों के लिए होगी। जिसमें वह पुलिस और अर्धसैनिक बलों की मदद करेगी। सेना के ऑपरेशनों खासकर ऑपरेशन ऑल आउट में एनएसजी की सीधे कोई भूमिका नहीं होगी। गृह मंत्रालय के सूत्रों ने इस बात की पुष्टि की है। कश्मीर में आतंकी गतिविधियां पहले की तुलना में काफी बढ़ गई हैं। जिसके मद्देनजर हाल में श्रीनगर में एनएसजी की एक बड़ी यूनिट भेजी गई है। तब से यह अटकलें रही थी कि सेना के साथ मिलकर एनएससी आतंकियों का सफाया करेगी। लेकिन एनएसजी की भूमिका वहां अभी सीमित रखी गई

Read More

मानसून की बारिश से फर्नीचर को बचाने के लिए हो जाएं तैयार

जैसे-जैसे मानसून दस्तक देने की ओर बढ़ रहा है वैसे-वैसे आपके लिए अपने फर्नीचर को बरसात के मौसम से बचाने के लिए तैयार रखना जरूरी हो गया है। विशेषज्ञों के अनुसार अतिरिक्त गर्म चीजों को सीधे सतह पर रखने से बचें। ठोस लकड़ी के फर्नीचर पर मोम, वार्निश या किसी अन्य सुरक्षात्मक और सजावट कोटिंग लगाएं। सराफ फर्नीचर के सीईओ व संस्थापक रघुनंदन सराफ और बोनिटो डिजाइन के सीईओ व संस्थापक समीर ए.एम ने फर्नीचर को बरसात के मौसम में सुरक्षित रखने के लिए कुछ सुझाव दिए हैं। – फर्नीचर को सांस लेने दें, उसे खुला रखें ताकि वह सूख जाए और ज्यादा से

Read More

आइडिया-वोडाफोन विलय में हो सकती है देरी,

देश की दो बड़ी दूरसंचार कंपनियां वोडाफोन इंडिया और आइडिया सेल्यूलर का विलय सौदा पूरा होने में देरी हो सकती है। ऐसा इसलिए कि दूरसंचार विभाग वोडाफोन से करीब 4,700 करोड़ रुपये की नई मांग करने पर विचार कर रहा है। मामले से जुड़े एक सूत्र ने यह जानकारी दी। दोनों कंपनियों का विलय सौदा 30 जून तक पूरा होने की उम्मीद की जा रही थी लेकिन दूरसंचार विभाग के ताजा कदम की वजह से इसमें देरी हो सकती है। आइडिया के साथ विलय से पहले वोडाफोन इंडिया से बकाया राशि चुकाने को कहा जाएगा। एक आधिकारिक सूत्र ने कहा,

Read More

ई-कॉमर्स का बाजार पांच साल में पहुंचेगा 52 अरब डॉलर

देश में ऑनलाइन खुदरा कारोबार (ई-कॉमर्स) का राजस्व अगले पांच वर्षों में दोगुना बढ़ जाएगा। डिजिटल और विपणन कंपनी ‘एडमिटेड’ ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि देश में ई-कॉमर्स का बाजार सालाना काफी तेजी से बढ़ रहा है। रिपोर्ट में बताया गया है कि वर्ष 2017 में कुल जनसंख्या के करीब 37% लोग इंटरनेट का इस्तेमाल करते थे, इनमें से 14% नियमित रूप से ऑनलाइन खरीदारी कर रहे थे। जनसंख्या में इंटरनेट उपयोक्ताओं की यह भागीदारी वर्ष 2021 तक बढ़कर 45 प्रतिशत होने की उम्मीद है। इसी तरह ऑनलाइन खरीदारों की संख्या भी करीब 90 फीसदी तक बढ़ने की

Read More

उन्नति के रास्ते पर ले जाएंगी आपके घर की सीढ़ियां

घर की सीढ़ियां हमारी सफलता की सीढ़ियां भी बन सकती हैं। वास्तु शास्त्र में बताए गए नियमानुसार अगर इन्हें बनाया जाए तो परिवार उन्नति के मार्ग पर आगे बढ़ सकता है। घर में सीढ़ियों को यदि सही दिशा में न बनाया गया हो तो यह गंभीर वास्तु दोष माना जाता है। घर की सीढ़ियां परिवार में कमाने वाले की आमदनी पर प्रभाव डालती हैं। सीढ़ियों को कभी भी उत्तर दिशा में न बनाएं। सीढ़ियों के लिए उत्तर-पूर्व दिशा भी ठीक नहीं है। दक्षिण-पश्चिम दिशा में सीढ़ियां बना सकते हैं। मकान में सीढ़ी दक्षिण दिशा में होना शुभ माना जाता है।

Read More

Scroll Up