xiaomi लॉन्च करेगी सेल्फी फोन Redmi Y2

चीनी कंपनी शाओमी भारत में आज अपना नया स्मार्टफोन  xiaomi Redmi Y2 लॉन्च कर सकती है। दरअसल, आज कंपनी भारत में अपना एक कार्यक्रम आयोजित कर रही है जिसमें इस फोन के लॉन्च होने की उम्मीद है। टेक जगत के मुताबिक कंपनी रेडमी एस2 को Xiaomi Redmi Y2 नाम से लॉन्च कर सकती है।  रेडमी एस2 पहले ही चीन में लॉन्च हो चुका है। इसकी कीमत 10000 रुपये से शुरू होगी। स्पेसिफिकेशन की बात करें तो शाओमी रेडमी एस2 में 5.99 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रेजोल्यूशन 720×1440 पिक्सल है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। कंपनी ने इसमें

Read More

पर्याप्त नींद लेने से कम होता है डिमेंशिया का खतरा

पर्याप्त नींद लेने से डिमेंशिया का खतरा कम हो सकता है, यह बात एक शोध में सामने आई है। शोध के मुताबिक कम सोने से डिमेंशिया और अकाल मृत्यु होने की संभावना बढ़ जाती है। यह शोध जापान में 10 साल तक किया गया था, जिसमें 60 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को शामिल किया गया। 1517 लोगों पर किये गए इस शोध में 294 लोग डिमेंशिया का शिकार पाए गए और 282 लोगों की अचानक मौत हो गई। शोध में बताया गया कि नींद पूरी करने से मानसिक तनाव भी कम होता है। वहीं शोध में यह भी

Read More

आर्थिक वृद्धि की उम्मीद से बाजार की गिरावट पर लगा ब्रेक

बंबई शेयर बाजार (बीएसई) में पिछले तीन कारोबारी सत्रों से जारी गिरावट बुधवार को थम गई। बीएसई का सेंसेक्स 276 अंक की बढ़त के साथ 35,179 पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 91 अंक की तेजी के साथ 10,685 अंक पर बंद हुआ। रिजर्व बैंक की ओर से आर्थिक वृद्धि के तेज होने के अनुमान से बाजार की बढ़त को बल मिला। महंगाई और ब्याज दरें बढ़ने से नहीं डरे निवेशक रिजर्व बैंक के मुद्रास्फीति की चिंता में नीतिगत दर में 0.25 प्रतिशत की वृद्धि करने के बावजूद बाजार मजबूत हुआ है। बाजार विशेषज्ञों ने कहा

Read More

2017 में बढ़ें सिर्फ 7 फीसदी, लेकिन विफल हुए 90 फीसदी

देश में स्टार्टअप्स हर साल बढ़ रहे हैं, लेकिन उनके लंबे समय तक बाजार में नहीं टिक पाना एक चिंता का विषय है। साल 2017 में स्टार्टअप्स की संख्या में सात फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई। करीब एक हजार नए स्टार्टअप्स इस दौरान खुले। मगर साथ ही 90 फीसदी ऐसे स्टार्टअप्स भी रहे, जो अपने शुरुआती पांच साल में भी विफल हो गए। विफलता की प्रमुख वजह नवीनता और फंडिंग की कमी रही। 5000-5200 स्टार्टअप भारत में 2017 तक  1000 नए स्टार्टअप जुड़े साल 2017 में 1503 स्टार्ट अप बंद हुए 2015 से 2017 के बीच बंद होने वाले स्टार्टअप्स

Read More

FIFA WC 2021:

इस बार फीफा विश्व कप का आयोजन रूस में 14 जून से हो रहा है। पूरी दुनिया में फैंस के सिर पर फुटबॉल की खुमारी चढ़ गई है और वे काफी उत्साहित हैं। जैसा कि हम सब जानते हैं, फुटबॉल दुनिया का सबसे लोकप्रिय खेल तो है ही, इसमें पैसा भी बहुत है। इस बार विश्व कप में टीमों पर पैसों की बारिश होगी। फीफा ने ब्राजील में 2014 में खेले गए फुटबॉल विश्व कप की तुलना में इस बार इनामी राशि में 42 मिलियन डॉलर यानी 281 करोड़ रुपए का इजाफा किया है। फीफा ने इस बार इनामी राशि

Read More

दौरे से पहले पोटिंग को मिली ये अहम जिम्मेदारी

ऑस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज रिकी पोंटिंग टीम के इंग्लैंड दौरे के दौरान मुख्य कोच जस्टिन लैंगर के सहयोगी स्टाफ से जुड़ेंगे। अपनी पीढ़ी के बेहतरीन बल्लेबाजों में शामिल पूर्व कप्तान पोंटिंग के पहले से ही 2019 वर्ल्ड कप के मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज में कमेंटरी के लिए ब्रिटेन के रहने का कार्यक्रम है। पांच मैचों की सीरीज 13 जून से शुरू होगी जिसके बाद एक टी-20 इंटरनेशनल मैच भी खेला जाएगा। लेकिन क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की बुधवार की घोषणा के बाद पोटिंग टीम के अपने पुराने साथी लैंगर के साथ जुड़ेंगे। इससे पहले ये दोनों 2017 में घरेलू सरजमीं पर श्रीलंका के

Read More

PCB से परेशान इस विदेशी कोच ने छोड़ा पद

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के फील्डिंग कोच स्टीव रिक्सन ने स्कॉटलैंड के खिलाफ दो टी-20 इंटरनेशनल मैचों के बाद अगले हफ्ते पद छोड़ने का फैसला लिया है, क्योंकि वो पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से नाखुश हैं। रिक्सन और पीसीबी के बीच मतभेद इतने बढ़ गए कि इंग्लैंड के खिलाफ लीड्स में दूसरे टेस्ट से पहले रिक्सन ने टीम के साथ अभ्यास के लिए मैदान पर आने से भी इनकार कर दिया था। एक पाकिस्तानी अखबार की खबर के मुताबिक रिक्सन और बोर्ड के बीच के रिश्ते ऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट विकेटकीपर की छोटी-मोटी शिकायतों के कारण बिगड़े। वो दो साल पहले मिकी आर्थर के टीम का मुख्य कोच होने

Read More

कर्नाटक में रजनीकांत के ‘काला’ का विरोध क्यों

रजनीकांत की फिल्म ‘काला’ के विरोध को कारण उनका कावेरी जल विवाद पर दिया गया एक बयान है। रजनीकांत ने कहा था कि कर्नाटक को कावेरी से तमिलनाडु के हिस्से का पानी छोड़ना चाहिए। इस बयान की कर्नाटक के मुख्यमंत्री समेत वहां के लोगों ने आलोचना की थी। कावेरी मुद्दे पर रजनीकांत की टिप्पणी से नाराज होकर ‘कर्नाटक फिल्म चैंबर्स ऑफ कॉमर्स’ ने ‘काला’को प्रदर्शित करने की अनुमति ना देने का 29 मई को फैसला किया था। राज्य फिल्म फेटरनिटी से जुड़े कुछ लोगों का कहना है कि रजनीकांत के बयान से वे बुरी तरह आहत हुए हैं। निर्माता हाईकोर्ट

Read More

अब आपके पास भी है करोड़पति बनने का मौका,

टीवी पर्दे का फेमस शो कौन बनेगा करोड़पति सीजन-10 बहुत जल्द फिर से टीवी पर दस्तक देने वाला है। शो के लिए रजिस्ट्रेशन लाइन खुल चुकी हैं। बुधवार रात 8:30 बजे से करोड़पति की रजिस्ट्रेशन लाइन खुल चुकी हैं। अगर आप भी खुद को हॉट सीट पर देखना चाहते हैं, तो रजिस्टर करने के लिए आप एसएमएस, कॉल, मोबाइल ऐप, ऑनलाइन और आईवीआर का इस्तेमाल कर सकते हैं। 12 साल से ज्यादा उम्र के भारतीय, जिनका पहले कोई क्रिमीनल रिकॉर्ड न हो रजिस्ट्रेशन में भाग ले सकते हैं। इतना ही नहीं, रजिस्ट्रेशन कराने वाला व्यक्ति दिल की बीमारी, ब्लड प्रेशर

Read More

‘विरुष्का’ का साथ में जिम वीडियो वायरल

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने बुधवार की रात बॉलीवुड एक्ट्रेस और अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ एक वीडियो शेयर किया। दोनों साथ में जिम करने पहुंचे और वहीं से विराट ने ये वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया। विराट ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा साथ में ट्रेनिंग करना बेहतर होता है। आपको बता दें कि अनुष्का बुधवार को ही अमेरिका से मुंबई लौटी हैं। अमेरिका में वो अपनी आने वाली फिल्म ‘जीरो’ की शूटिंग में व्यस्त थीं। वहीं विराट मुंबई में अपनी गर्दन की चोट से उबर रहे हैं। विराट आईपीएल खत्म होने के बाद से

Read More

Scroll Up