सलमान खान की बेल पर फैसला कल

काला हिरण शिकार मामले में बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को जोधपुर कोर्ट ने पांच साल की सजा सुनाई है और 10 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। पांच साल जेल की सजा की पहली रात सलमान खान सेंट्रल कोर्ट में काट चुके हैं। आज जोधपुर सेशन कोर्ट में सलमान खान की जमानत याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई में जज ने फैसला सुरक्षित रख लिया। यानी सलमान को आज भी बेल नहीं मिली है उनकी जमानत पर कल फैसला आएगा।   सलमान को बेल ना मिले : विश्नोई समाज –  लोगों ने कहा सलमन को मिले न्याय, लोगों की दुआ उनके साथ – शनिवार को

Read More

अमित शाह मुंबई में 3 लाख कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित

भारतीय जनता पार्टी का आज (शुक्रवार) 38वां स्थापना दिवस है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम को नमो ऐप के जरिए 5 संसदीय क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। कार्यकर्ताओं से संवाद के लिए जिन पांच लोकसभा क्षेत्रों का चयन किया गया है उनमें नई दिल्ली, उत्तरी-पूर्वी दि्ल्ली, त्तरी मध्य मुंबई, हमीरपुर (हिमाचल प्रदेश) और सारण (बिहार) की शामिल हैं। वहीं पर पार्टी अध्यक्ष अमित शाह मुंबई में 3 लाख कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। जानकारी के मुताबिक मुंबई में शाह जिस रैली को संबोधित करने वाले हैं उसमें 3 लाख कार्यकर्ताओं के शामिल होने का दावा किया जा रहा

Read More

मोदी ने ट्वीट कर कहा, हमें कार्यकर्ताओं पर गर्व है

भारतीय जनता पार्टी के 38वें स्थापना दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि देश को मजबूत बनाने में भाजपा कार्यकर्ताओं के योगदान एवं बलिदान पर हमें गर्व है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट में लिखा कि मैं भाजपा के स्थापना दिवस के विशेष अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं का नमन करता हूं। देश को बेहतर और मजबूत करने की दिशा में समर्पित व भाजपा को बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं के त्याग और उनकी वीरता को हम गौरव से याद करते हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए मोदी ने

Read More

रामदेव ने सफलता कुंवारेपन को बताया वजह

योग गुरू रामदेव ने कहा है कि उनकी सफलता और आनंदपूर्ण जीवन की एक वजह उनका कुंवारा होना है। 52  वर्षीय योग गुरू गोवा महोत्सव, 2021  को संबोधित कर रहे थे। तीन दिवसीय इस महोत्सव की शुरुआत आज पणजी के निकट हुई। आचार्य बालकृष्ण के साथ मिलकर पतंजलि समूह की स्थापना करने वाले रामदेव ने कहा कि कंपनी का पंजीकरण गैर लाभकारी धर्मार्थ ट्रस्ट के रूप में हुई थी क्योंकि इसका लक्ष्य धन कमाना नहीं है। उन्होंने कहा, “  लोग अपने परिवार के लिए काम करते हैं। न बीवी न बच्चे,  फिर भी कितने अच्छे। शादी आसान बात नहीं है।

Read More

नेपाल के प्रधानमंत्री यात्रा पर भारत पहुंचे

नेपाल के प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली तीन दिवसीय यात्रा पर आज यहां पहुंचे। यात्रा के दौरान वह दोनों देशों के बीच रिश्ते मजबूत करने के लिए भारतीय नेतृत्व के साथ बातचीत करेंगे। गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने हवाईअड्डे पर ओली का स्वागत किया। नेपाल के प्रधानमंत्री कल शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे और कल प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत करेंगे। ओली का कल राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत किया जाएगा। यात्रा के तीसरे दिन नेपाली प्रधानमंत्री उत्तराखंड के पंतनगर में जी बी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय जाएंगे। वह वहां ब्रीडर सीड प्रोडक्शन सेंटर और एकीकृत खेती परियेाजना का निरीक्षण

Read More

मंत्री का दर्जा पाने के बाद संतों ने नर्मदा घोटाला रथ यात्रा रद्द की

मध्य प्रदेश में एक दिन पहले राज्य मंत्री के दर्जे से नवाजे गए दो हिंदू संतो ने सरकार के खिलाफ प्रस्तावित नर्मदा घोटाला रथ यात्रा रद्द कर दी है। मध्यप्रदेश में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सूबे की भाजपा सरकार ने पांच हिंदू संतों को राज्य मंत्री का दर्जा दिया है। जिनमें नर्मदानंद महराज, हरिहरानंद महराज, कंप्यूटर बाबा, भय्यू महराज और पंडित योगेंद्र महंत शामिल हैं। इससे पहले 31 मार्च को इन पांचों संतों को नर्मदा नदी संरक्षण के लिए स्थापित एक समिति के लिए नियुक्त किया गया था। पिछले दिनों कंप्यूटर बाबा ने घोषणा की थी

Read More

बाड़ा हिन्दू राव अस्पताल में डॉक्टर ने इंटर्न से रेप किया

दिल्ली के बाड़ा हिन्दू राव अस्पताल में डॉक्टर ने मंगलवार रात इंटर्न को हवस का शिकार बना डाला। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार 25 वर्षीय इंटर्न की अस्पताल में रात की ड्यूटी थी। पीड़िता के अनुसार मेडिसिन विभाग में कार्यरत सीनियर डॉक्टर ने उसे अपने कमरे में बुलाया। आरोप है कि कमरे में पहुंचने पर डॉक्टर ने इंटर्न के साथ दुष्कर्म किया। डॉक्टर ने युवती को धमकी भी दी कि वह इस बारे में किसी को न बताए। वहां से निकलने के बाद इंटर्न ने मामले

Read More

iPhone की स्क्रीन को नहीं करना पड़ेगा टच,

एप्पल के भविष्य में आने वाले आईफोन में एक खास तरह की तकनीक पर काम कर रहा है। इसके तहत फोन की स्क्रीन को छुए बिना सिर्फ अंगुली के इशारे से चलाया जा सकेगा। ऐसा ‘टचलेस जेस्चर कंट्रोल’ से संभव होगा। एप्पल इसके अलावा कर्व्ड स्क्रीन पर भी काम कर रहा है। यह दोनों फीचर उसे मोबाइल बाजार में प्रतिद्वंद्वियों से बहुत आगे ले जाएंगे। नए फीचर के बाद आईफोन की स्क्रीन पर टैप करने की जरूरत नहीं होगी। हालांकि सब कुछ ठीक रहा तो अभी इस तकनीक के लिए आईफोन के दीवानों को दो साल का इंतजार करना होगा।

Read More

बच्चों को ऑनलाइन सुरक्षा देने वाली ऐप्स का पड़ सकता है उल्टा असर

बच्चों को ऑनलाइन हमलावरों से सुरक्षित रखने के लिए बनाई गई मोबाइल ऐप्स का असर उलटा भी पड़ सकता है क्योंकि वे माता- पिता और बच्चों के बीच विश्वास को नुकसान पहुंचाती हैं और साथ ही ऑनलाइन खतरों से निपटने में बच्चों की क्षमता को कम करती हैं। अमेरिका में यूनिवर्सिटी ऑफ सेंट्रल फ्लोरिडा के नेतृत्व में हुए अध्ययनों में कई तरह के अभिभावकों पर अध्ययन किया जिन्होंने अपने किशोर बच्चों के स्मार्टफोन पर उनके नियंत्रण वाली ऐप्स का इस्तेमाल किया। शोध में यह पता लगाया गया कि क्या ये ऐप्स सच में किशोरों को ऑनलाइन सुरक्षित रखती हैं और

Read More

फ्लिपकार्ट को खरीदने के लिए अमेजन

फ्लिपकार्ट के बिकने की खबरें जोरों पर हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फ्लिपकार्ट को खरीदने के लिए दुनिया की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन और वॉलमार्ट इच्छा जाहिर कर चुके हैं। फ्लिपकार्ट को खरीदने के लिए दोनों के बीच कड़ी टक्कर की खबरें आ रही हैं। फिलहाल फ्लिपकार्ट और वालमार्ट के बीच गठजोड़ की चर्चाएं जोरों पर हैं। बताते चलें कि अमेरिकी कंपनी अमेजन और वॉलमार्ट दोनों ही भारत के ऑनलाइन रिटेल स्पेस में अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश में हैं। सूत्रों ने बताया कि फ्लिपकार्ट की डील वॉलमार्ट के साथ होने की ज्यादा संभावना है। वहीं फ्लिपकार्ट ने

Read More

Scroll Up