मंत्री का दर्जा पाने के बाद संतों ने नर्मदा घोटाला रथ यात्रा रद्द की

मध्य प्रदेश में एक दिन पहले राज्य मंत्री के दर्जे से नवाजे गए दो हिंदू संतो ने सरकार के खिलाफ प्रस्तावित नर्मदा घोटाला रथ यात्रा रद्द कर दी है। मध्यप्रदेश में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सूबे की भाजपा सरकार ने पांच हिंदू संतों को राज्य मंत्री का दर्जा दिया है। जिनमें नर्मदानंद महराज, हरिहरानंद महराज, कंप्यूटर बाबा, भय्यू महराज और पंडित योगेंद्र महंत शामिल हैं। इससे पहले 31 मार्च को इन पांचों संतों को नर्मदा नदी संरक्षण के लिए स्थापित एक समिति के लिए नियुक्त किया गया था। पिछले दिनों कंप्यूटर बाबा ने घोषणा की थी

Read More

जितने दिन संसद में कार्यवाही रही बाधित, NDA सांसद उतने दिन की नहीं लेंगे सैलरी

विपक्ष को शर्मिंदा करने के प्रयास में केन्द्रीय मंत्री अनंत कुमार ने बुधवार को कहा कि सत्तारूढ राजग के सांसद वर्तमान बजट सत्र के उन 23 दिन का वेतन नहीं लेंगे जब कांग्रेस तथा अन्य राजनीतिक दलों के विरोध प्रदर्शन के कारण संसद की कार्यवाही नहीं चल सकी। कुमार ने संसद के दोनों सदनों में हंगामे के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि वह ‘लोकतंत्र विरोधी’ राजनीति कर रही है। एनडीए के दोनों सदनों में लगभग चार सौ सांसद हैं। संसदीय कार्य मंत्री ने संवाददाताओं से कहा कि कांग्रेस ने महत्वपूर्ण विधेयकों को पारित होने से रोका जो

Read More

बेटी का हाथ देने से मना किया तो परिवार 5 लोगों को मार डाला

पश्चिमी सिंहभूम जिले के गुवा में शादी के लिए बेटी का हाथ देने से मना करने पर घर के मुखिया समेत एक-एक कर पांच लोगों की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। हत्या के बाद सभी के शवों को जंगल में फेंक दिया गया। पुलिस सभी शवों को बरामद कर हत्यारों को गिरफ्तार करने में जुट गई है।   यह है मामला : सूचना के अनुसार कोलाईसाई गांव के मासाटोला निवासी 50 वर्षीय रामसिंह सिरका 14 मार्च को किसी काम से बाजार गए थे। उनकी पत्नी पानो कुई, बेटी रम्बा सिरका, बेटा कांडे सिरका एवं डालोनिया सिरका घर पर

Read More

दो रियर कैमरे और 4000 MAH बैटरी वाले Lenovo K8 Plus

चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी लेनोवो ने भारत में अपने Lenovo K8 Plus पर 3000 रुपये की भारी छूट प्रदान की है। अब इस फोन को 7,999 रुपये में खरीदा सकेगा। यह फोन ईकॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध है। हालांकि अभी यह साफ नहीं है कि ये छूट सीमित समय के लिए यह है या कोई आधिकारिक कटौती की गई है। लेनोवो के 8प्लस के स्पेसिफिकेशन  लेनोवो के8 प्लस में एक 5.2 इंच  फुल एचडी डिस्प्ले है जो 2.5डी कर्व्ड और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास के साथ आता है। इसका रेजोल्यूशन 1080×1920 पिक्सल्स है। एक 2.5 गीगाहर्ट्ज ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी25 प्रोसेसर

Read More

इस भोजपुरी डायरेक्टर ने एक्ट्रेस के साथ की अश्लील हरकत

भोजपुरी फिल्मों के फेमस डायरेक्टर-प्रोड्यूसर उपेंद्र कुमार वर्मा इन दिनों चर्चा में हैं। उपेंद्र पर उनकी फिल्म की एक्ट्रेस ने अश्लील हरकत का आरोप लगाया है। दरअसल, उपेंद्र पर 28 साल की एक्ट्रेस ने बाथटब सीन्स को बिना इजाजत सोशल मीडिया पर अपलोड करने का आरोप लगाया है। इस मामले में मुंबई की वर्सोवा पुलिस ने डायरेक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है और उपेंद्र को 5 अप्रैल तक पुलिस कस्टडी में रखा गया है। एक न्यूजपेपर में इसका खुलासा किया गया है कि एक्ट्रेस ने डायरेक्टर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। एक्ट्रेस ने उपेंद्र पर इल्जाम लगाते हुए

Read More

लातेहार में पांच नक्सलियों को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया

लातेेहार जिले के हेरहंज थाना क्षेत्र अंतर्गत सिकित लवागड़ा के निकट स्थित पहाड़ी में पुलिस और माओवादिओं के बीच बुधवार की सुबह जमकर मुठभेड़ हुई ।इस मुठभेड़ में पुलिस ने 5 माओवादियों को मार गिराया है। उनके पास से पुलिस ने 2 एके 47 राइफल ,एक इंसास राइफल भी बरामद किए हैं । घटना की पुष्टि एसपी प्रशांत आनंद ने की है। दो की हुई पहचान मारे गए माओवादियों में से दो की पहचान की गई है। इसमें शिवलाल यादव और सरवन यादव का नाम आ रहा है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि माओवादियों का जत्था सिकित के

Read More

आगरा पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

दलित संगठनों द्वारा दो अप्रैल को किये गये हिंसक प्रदर्शन के बाद आज ताजनगरी में हाई अलर्ट के बीच योगी सरकार के कई मंत्री आगरा आ रहे हैं। आगरा पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने दलितों द्वारा की गयी हिंसा के बाद भी भाजपा को दलितों का हितैषी बताया और कहा कि सभई राज्यों की भाजपा सरकार दलितों के साथ है। उनके अलावा कई मंत्रियों के आज आगरा में अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित होने जा रहे हैं। ताजनगरी पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पांडेय का आगरा कैण्ट पर भाजपाइयों फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया। इसके बाद मीडिया से रूबरू होते हुए दलितों

Read More

आधार धारकों की ज्यादा जानकारी हमारे पास नहीं

आधार संख्या जारी करने वाली संस्था यूआईडीएआई ने डाटा सुरक्षा को लेकर आम लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा है कि उसके पास आधार-धारकों से जुड़ी ज्यादा जानकारी नहीं है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) का कहना है कि वह आधार धारकों के बैंक खातों, स्वास्थ्य, वित्तीय या संपत्ति से जुड़ी कोई जानकारी नहीं रखता है और न ही रखेगा। उसके डाटाबेस में आधार वालों की ऐसी कोई जानकारी नहीं है। ​प्राधिकरण ने एक सार्वजनिक सूचना में कहा है कि उसके पास आधार धारकों से जुड़ी थोड़ी सी जानकारी है जिसमें चुनिंदा जनसांख्यिकी सूचनाएं भी हैं। संस्था की ओर से

Read More

सायना के खेल छोड़ने की धमकी पर भड़कीं ज्वाला गुट्टा

ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड स्थित गोल्ड कोस्ट शहर में कॉमनवेल्थ-2021 गेम्स की शुरुआत चार अप्रैल से शुरू होकर 15 अप्रैल को खत्म होगा।  गेम्स के शुरु होने से पहले ही भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ियों के बीच सोशल मीडिया के ट्वीटर साइट पर जुबानी जंग छिड़ गई है। बता दें कि एक तरफ जहां ओलंपिक कांस्य पदक विजेता सायना  नेहवाल ने बीते सोमवार को पिता हरवीर सिंह को खेल गांव में एंट्री नहीं मिलने पर अपना गुस्सा सोशल मीडिया पर दिखाते हुए खेल छोड़ने की धमकी दी थी। और बेबाक राय ट्वीटर पर साझा किया था। साइना के  बेबाक राय और खेल

Read More

जानिए कल भारत के कौन-कौन से इवेंट कब-कब होने हैं

कॉमनवेल्थ गेम्स की आज ओपनिंग सेरेमनी होनी है और इसके बाद कल से खेल के इवेंट्स शुरू हो जाएंगे। 15 अप्रैल को क्लोजिंग सेरेमनी से पहले 21वें कॉमनवेल्थ गेम्स में कुल 24 प्रतियोगिताएं होंगी, जिसमें भारत 15 प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेगा। इसमें आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, हॉकी, बास्केटबॉल, मुक्केबाजी, साइकिलिंग ट्रैक, हॉकी, लॉन बॉल्स, पैरा पावरलिफ्टिंग, रिदमिक जिम्नास्टिक्स, निशानेबाजी, स्क्वाश, तैराकी, टेबल टेनिस, भारोत्तोलन और कुश्ती शामिल हैं। एक नजर कॉमनवेल्थ गेम्स के पहले दिन भारत के इवेंट्स परः 1- भारोत्तोलन: मीराबाई चानू (महिलाओं का 48 किलोवर्ग) 2- महिला हॉकी: भारत vs वेल्स 3- बैडमिंटन: मिश्रित टीम: भारत vs श्रीलंका

Read More

Scroll Up