रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने फीफा विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में क्रोएशिया के खिलाफ मिली हार के बावजूद कोच स्टानिसलाव चेरचेसोव और उनकी टीम की सराहना की। रूस को क्वार्टर फाइनल के एक रोमांचक मुकाबले में पेनल्टी शूटआउट में क्रोएशिया ने 4-3 (2-2) से मात दी। कोच चेरचेसोव को पुतिन ने खुद फोन कर अच्छा मैच खेलने के लिए शुभाकामनाएं दी। रूस की राष्ट्रीय टीम के साथ चेरचेसोव का करार इस वर्ष अगस्त में समाप्त हो रहा है। हालांकि, उन्होंने अपने भविष्य को लेकर बात करने से साफ इंकार कर दिया। चेरचेसोव ने कहा, “हमें भविष्यवाणी करने की
Author: admin
‘कॉमन सेंस जैसा कुछ होता ही नहीं’
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने कहा कि क्रिकेट में ‘कॉमन सेंस’ जैसी कोई चीज नहीं होती और बताया कि कप्तान के रूप में वो किस तरह से टीम के खिलाड़ियों के साथ घुलते मिलते थे। अपने 37वें जन्मदिन पर धौनी ने भारतीय टीम के कप्तान के रूप में अपने अनुभव, उनसे मिले सबक के बारे में बात की। भारत के सबसे सफल कप्तान के लिए कप्तानी के दौरान सबसे बड़ी चुनौती थी कि वो किस तरह खिलाड़ियों के अहं को चोट पहुंचाए बिना उनमें कॉमन सेंस भरें। धौनी ने अपने जन्मदिन पर स्टार स्पोर्ट्स को दिए इंटरव्यू में ये सब बातें
Film Review: न रोमांच न मजा, बेहद औसत फिल्म है
पिछले कुछ सालों में भारत के एक बड़े दर्शकवर्ग का एनिमेशन फिल्मों के प्रति चाव बढ़ा है। उनके सामने ‘कोको’ और ‘दि बॉस बेबी’ जैसी ऐसी कई फिल्में आईं जिन्हें देखकर उन्हें उतना ही मजा आया जितना किसी बच्चे को। सर्वश्रेष्ठ एनिमेटेड फिल्म का पुरस्कार पाने वाली फिल्म ‘कोको’ का संगीत किसी मायने में कम नहीं था। भारत में भी ऐसी कोशिशें लगातार हो रही हैं। पिछले साल रिलीज मजेदार संवादों वाली फिल्म ‘हनुमान द दमदार’ में हमने सलमान खान और सन्नी देओल जैसे सितारों की आवाजें भी सुनीं। इस हफ्ते रिलीज फिल्म ‘हनुमान वर्सेज महिरावण’ भी इसी फेहरिस्त में
Shocking! सोनाली की रिपोर्ट्स में हुआ खुलासा
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे ने बीते दिनों ट्विटर अकाउंट पर इस बात का खुलासा किया कि उन्हें हाई ग्रेड कैंसर है। वो इलाज के लिए न्यूयॉर्क रवाना हो चुकी हैं। सोनाली ने इस बात का खुलासा खुद किया कि उनका कैंसर आखिरी स्टेज पर है। लेकिन अभी उनके बचने की पूरी संभावना है। सोनाली की इस खबर के बाद से बॉलीवुड और फैंस दोनों ही उनके जल्द से जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। भारत से दूर अमेरिका में सोनाली का इलाज चल रहा है। इस दौरान रिपोर्ट्स से खुलासा हुआ है कि सोनाली की लापरवाही की वजह
करण जौहर ने शेयर की सोनाक्षी की ऐसी फोटो
बॉलीवुड के जाने-माने फिल्म प्रोड्यूसर और फिल्ममेकर करण जौहर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक पुरानी फोटो शेयर की है। इसमें बॉलीवुड की चार बड़ी हस्तियां नजर आ रही हैं। करण जौहर, शत्रुधन सिन्हा, सुभाष घई और एक प्यारी-सी बच्ची। क्या आप फोटो में इस बच्ची को पहचान पाए? ये लगभग दो दशक पहले ही फोटो है, जिसमें करण जौहर काफी मोटे लग रहे हैं। यह फोटो साल 1999 जी सीने अवॉर्ड की है। इसमें करण जौहर को अवॉर्ड देने वाली बच्ची कोई और नहीं बल्कि सोनाक्षी सिन्हा हैं। करण को फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ के लिए
गुफा से बाहर निकाले गए 4 बच्चे, अब 10-20 घंटे बाद शुरू होगा बचाव अभियान का अगला चरण
थाईलैंड की लुआंग गुफा में 16 दिन से फंसे 12 में से चार बच्चों को बचाव दल ने रविवार को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इन बच्चों को हेलीकॉप्टर से चियांग राई प्रांत के अस्पताल में ले जाया गया है। अभी भी कोच समेत 9 बच्चे गुफा में ही हैं। इन्हें सोमवार को निकाला जाएगा। बचाव दल ने पहले सबसे कमजोर चार लड़कों को बचाया। इनमें से एक बच्चे की हालत पर बारिकी से नजर रखी जा रही है। इससे पहले बचाव दल ने ज्यादा जलस्तर बढ़ने के खतरे को देखते हुए भारतीय समयानुसार सुबह 8:30 बजे बच्चों को बाहर निकालने का
मूसलाधार बारिश से कम से कम 100 लोगों की मौत
पश्चिमी जापान में पिछले कईं दिनों से जारी मूसलाधार बारिश और भूस्खलन की घटनाओं में सोमवार सुबह तक कम से कम 100 लोगों की मौत हो गई है। इनके अलावा कुराशिकी शहर में 2000 से अधिक लोग बाढ़ के पानी में फंसे हुए हैं और दस से अधिक लोग लापता हैं। भारी बारिश और वर्षा जनित हादसों को देखते हुए प्रशासन ने यहां रह रहे 20 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजे जाने के आदेश पहले ही जारी कर दिए थे और भूस्खलन की चेतावनी भी दी गई है। देश के पश्चिमी हिस्सों में बाढ़ का सबसे अधिक खतरा
लालू यादव का ऑपरेशन सफल,
राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद मुंबई स्थित एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट अस्पताल में फिस्टुला (भंगदर) का ऑपरेशन कराने के बाद रविवार दोपहर पटना लौट आए। चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता प्रसाद के साथ पटना एयरपोर्ट पर पहुंचने वालों में उनकी बड़ी पुत्री सांसद डॉ. मीसा भारती और विधायक भोला यादव थे। एयरपोर्ट के बाहर लालू प्रसाद को व्हील चेयर पर बाहर लाया गया। प्रसाद ने हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया और बिना किसी से कुछ बोले सीधे अपने वाहन पर सवार हो गए। विधायक भोला यादव ने बताया कि फिस्टुला के ऑपरेशन के बाद चिकित्सकों ने लालू प्रसाद
कुख्यात डॉन मुन्ना बजरंगी की बागपत जेल में गोली मारकर हत्या
पूर्वांचल का कुख्यात डॉन प्रेम प्रकाश उर्फ मुन्ना बजरंगी की बागपत जेल में हत्या कर दी गई। आज पूर्व बसपा विधायक लोकेश दीक्षित से रंगदारी मांगने के आरोप में बागपत कोर्ट में मुन्ना बजरंगी की पेशी होनी थी। मुन्ना बजरंगी को रविवार झांसी जेल से बागपत लाया गया था। उसे तन्हाई बैरक में कुख्यात सुनील राठी ओर विक्की सुंहेड़ा के साथ रखा गया था। जेल में ही गोली मारकर हत्या कर दी गई। जेल में माफिया डॉन की हत्या से अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। घटना के सूचना के मिलते ही जिलाधिकारी और पुलिस
मेरे विदाई कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी का भाषण परंपरा के विपरीत:
अपने विदाई कार्यक्रम में एक साल पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गई टिप्पणी का मुद्दा उठाते हुए पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने कहा है कि कई लोगों ने उनके उस बयान को इस तरह के मौके पर स्वीकृत परिपाटी से विचलन माना। दस अगस्त 2017 अंसारी का उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति के तौर पर दूसरे कार्यकाल का आखिरी दिन था। परंपरा के अनुसार राजनैतिक दल और सदस्य पूर्वाह्न सत्र में सभापति को धन्यवाद देते हैं। अंसारी ने कहा , ” प्रधानमंत्री ने इसमें भाग लिया और मेरी पूरी तारीफ करने के दौरान उन्होंने मेरे दृष्टिकोण में एक निश्चित
