डोकलाम विवाद के बाद चीन सीमा पर भारतीय सेना की सक्रियता बढ़ गयी है। इसी का असर है कि उत्तराखंड में चीन से लगी सीमा पर भारतीय वायुसेना ने ऑपरेशन ‘गगन शक्ति’ की शुरुआत की है। इसकी तैयारियां अंतिम चरण में हैं। सेना की ओर से 17-18 अप्रैल को उत्तरकाशी जिले की चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी पर अभ्यास किया जाएगा। बताया जा रहा है कि उत्तराखंड में चीन सीमा पर यह अब तक का सबसे बड़ा सैन्य अभ्यास होगा। इसे टू फ्रंट वार की तैयारी का हिस्सा भी माना जा रहा है। डोकलाम विवाद के बाद चीन ने जिस तरह भारत
Author: admin
आरोपियों ने खुद को बताया निर्दोष, 28 अप्रैल को होगी अगली सुनवाई
कठुआ रेप मामले में आज से कठुआ जिला सत्र न्यायालय में सुनवाई शुरू हुई। सुनवाई सभी आठ आरोपियों के खिलाफ शुरू हुई, जिसके बाद कोर्ट ने 28 अप्रैल तक केस को टाल दिया।सुनवाई के दौरान कोर्ट में सभी आठ आरोपियों ने खुद को निर्दोष बताया। आरोपियों ने जिला और सत्र न्यायाधीश से नार्को परीक्षण कराने की मांग की। वहीं कोर्ट ने पुलिस की अपराध शाखा से आरोपियों को आरोप पत्र की कॉपियां उपलब्ध कराने को कहा और मामले में सुनवाई की अगली तारीख 28 अप्रैल तय कर दी। वहीं इस मामले में गिरफ्तार नाबालिग ने न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने जमानत की
रोहतक में 10 साल की लड़की की रेप के बाद हत्या, बैग में बंद मिला शव
हरियाणा के रोहतक और पलवल में कथित रेप की वारदात सामने आई है। जहां रोहतक टिटोली गांव की नहर में एक बैग में लगभग 8 से 10 साल की बच्ची का शव मिला है। नाबालिग से रेप की आशंका जताई जा रही है। वहीं पलवल में घर में घुसकर 22 साल की लड़की से गैंगरेप किया गया। देश में लगातार बच्चियों के साथ दुष्कर्म की मामेल सामने आ रहे हैं। उन्नाव, कठुआ, सूरत के बाद अब हरियाणा के रोहतक और पलवल में कथित रेप की वारदात सामने आई है। बताया जा रहा है कि रोहतक टिटोली गांव की नहर में
छत्तीसगढ़ पहंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आंबेडकर जयंती के अवसर पर छत्तीसगढ़ पहुंचे हैं। वे वहां बीजापुर में ”ग्राम स्वराज अभियान और आदिवासियों के सामाजिक आर्थिक विकास से जुड़ी विभिन्न परियोजनाओं की शुरूआत करेंगे। वे केन्द्र सरकार के महत्वाकांक्षी स्वास्थ्य आश्वासन कार्यक्रम- आयुष्मान भारत की शुरुआत के सिलसिले में एक स्वास्थ्य और कल्याण केन्द्र का उद्घाटन करेंगे। जगदलपुर में पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री रमन सिंह ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर वहां छत्तीसगढ़ के और भी मंत्री मौजूद थे। केंद्र ने बाबासाहेब की जयंती 14 अप्रैल से लेकर 5 मई तक देश में ‘ग्राम स्वराज अभियान चलाने का निर्णय किया है ।
अंबेडकर जयंती पर भीम ऐप के यूजर्स को मिलेगा कैशबैक
अंबेडकर जयंती 14 अप्रेल को है। इस दिन बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को समर्पित भीम ऐप पर कल से आकर्षक कैश बैक योजना का शुभारंभ होने जा रहा है। भीम एप वित्तीय लेनदेन के लिए भारत सरकार के उपक्रम भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम द्वारा आरम्भ किया गया एक मोबाइल ऐप है। भीम ऐप के कैशबैक ऑफर में ग्राहकों को एक महीने में 750 रुपये और व्यापारियों को एक महीने में 1 हजार रुपये तक का कैशबैक मिल सकता है। BHIM यानी भारत इंटरफेस फॉर मनी को भारत सरकार का नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया चलाता है। 2MB के इस ऐप
महंगाई घटने से बाजार बाजार में बढ़ी रौनक
महंगाई के पांच माह के निचले स्तर पर आने और औद्योगिक रफ्तार बढ़ने की खबर से शुक्रवार को देश के शेयर बाजार में लगातार सातवें दिन तेजी दर्ज की गई। बंबई शेयर बाजार (बीएसई) का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 91 अंकों की तेजी के साथ 34,193 अंक पर बंद हुआ। यह सेंसेक्स का डेढ़ माह का उच्चतम बंद स्तर है। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 41 अंकों की तेजी के साथ 10,459 पर बंद हुआ। छोटे शेयरों भी चढ़े बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में तेजी रही। मिडकैप सूचकांक 77.09 अंकों की तेजी के साथ 16,678 पर और
RCB को मिली पहली जीत, फिर भी जानिए किस बात से नाखुश दिखे विराट कोहली
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें सीजन में रॉयल चैलेंजर्ब बेंगलोर (आरसीबी) ने होम ग्राउंड पर किंग्स इलेवन पंजाब को हराकर पहली जीत दर्ज की। उमेश यादव की शानदार गेंदबाजी के बाद एबी डिविलियर्स की धांसू बल्लेबाजी के दम पर आरसीबी ने चार विकेट से जीत दर्ज की। कप्तान विराट कोहली इस जीत से बहुत खुश नजर आए। किंग्स इलेवन पंजाब पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.2 ओवर में 155 रनों पर ऑलआउट हो गया। जवाब में आरसीबी ने 19.3 ओवर में छह विकेट पर 159 रन बनाकर मैच जीत लिया। कप्तान विराट ने मैच के बाद कहा, ‘मैं बहुत खुश
IPL2021 CSK को एक और झटका
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें सीजन में चेन्नई सुपरकिंग्स की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। पहले दो मैच जीत चुकी महेंद्र सिंह धौनी की टीम खिलाड़ियों की चोट से तो जूझ ही रही थी, अब एक खिलाड़ी को पिता के निधन के बाद स्वदेश लौटना पड़ा है। दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी के पिता का निधन शुक्रवार सुबह डरबन में हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो जेरोम एनगिडी का हाल ही में बैक का ऑपरेशन हुआ था और इसी के चलते उनका निधन हुआ। इस बार पहली बार एनगिडी को आईपीएल में
विराट का कैच देख अनुष्का ने किया कुछ ऐसा कि फोटो होने लगी वायरल
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने शुक्रवार को होम ग्राउंड एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम पर अपना पहला मैच खेला। कप्तान विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा भी इस मैच को देखने के लिए स्टेडियम में नजर आईं। अनुष्का ने जमकर विराट एंड कंपनी की हौसलाअफजाई की। इस बीच विराट के एक कैच पर अनुष्का का रिऐक्शन खूब वायरल हो रहा है। अनुष्का ने स्टैंड से ही विराट के कैच पर फ्लाइंग किस दिया और कप्तान थोड़े शर्माए हुए नजर आए। विराट कोहली ने जैसे ही एंड्रयू टाइ का कैच लपका, वैसे ही अनुष्का खड़े होकर
श्रीदेवी को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिलने पर अनिल कपूर ने किया इमोशनल
65वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का ऐलान होने के बाद कपूर खानदान जहां फूले नहीं समा रहा था, वहीं एक बार फिर से श्रीदेवी को याद कर कपूर परिवार इमोशनल हो गया। किसी ने नम आंखों से थैंक्स बोला तो किसी ने अपने इमोशन को सोशल मीडिया पर शेयर कर श्रीदेवी को याद किया। बता दें कि श्रीदेवी उन अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं, जिनके अभिनय का लोहा पूरा बॉलीवुड मानता था। आज 65वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के दौरान श्रीदेवी को ‘मॉम’ फिल्म के लिए बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड के लिए चुना गया। इन पुरस्कारों का ऐलान राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार कमेटी के चेयरमैन
