मी टू (#Metoo) की तर्ज पर 15 लोगों के एक समूह ने मैन टू (#Mentoo) आंदोलन की शुरुआत करते हुए पुरुषों से कहा कि वो महिलाओं के हाथों अपने यौन शोषण के बारे में खुलकर बोलें। इन लोगों में फ्रांस के एक पूर्व राजनयिक भी शामिल हैं जिन्हें 2017 में यौन उत्पीड़न के एक मामले में अदालत ने बरी कर दिया था। मैन टू आंदोलन की शुरुआत शनिवार को गैर सरकारी संगठन चिल्ड्रन राइट्स इनिशिएटिव फॉर शेयर्ड पेरेंटिंग (क्रिस्प) ने की। क्रिस्प के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुमार वी ने कहा कि समूह लैंगिक तटस्थ कानूनों के लिए लड़ेगा। उन्होंने मांग की
Author: admin
अमृतसर हादसा:
अमृतसर ट्रेन ने कई लोगों की जिंदगियां देखते ही देखते रौंद डाली। शुक्रवार के हादसे को लेकर ट्रेन के ड्राइवर ने पुलिस और रेलवे अधिकारियों के सामने यह बयान दिया कि उन्होंने ट्रेन इसलिए नहीं रोकी क्योंकि लोग दुर्घटनास्थल पर पत्थर फेंकने लगे। लेकिन, वहां पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने ड्राईवर के इस बयान को सरासर झूठ करार दिया है। प्रत्यक्षदर्शी बोले- झूठ बोल रहा ड्राइवर दशहरा वाले दिन रावण दहन देख रहे लोगों को पटरी पर रौंदते हुए ट्रेन निकल गई। इस हादसे में 61 लोगों की जान चली गई जबकि कई लोग घायल हुए। पीटीआई ने निगम पार्षद के
HEALTH TIPS: सेहतमंद रहने के लिए अंदर के रावण से करें मुकाबला,
आज पूरे देश में दशहरा मनाया जा रहा है। यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। प्रतीकात्मक रूप से, आज के कुछ रोगों के रूप में आज भी आधुनिक राक्षस हमारे बीच मौजूद हैं। त्योहार के इस सीजन में रोगों से रोकथाम के उपाय करने और स्वस्थ जीवन शैली अपना कर रोग रूपी राक्षसों पर विजय प्राप्त करने की आवश्यकता है। सेहत के कुछ तथाकथित राक्षसों में से प्रमुख हैं तनाव, धूम्रपान, शराब, नुकसान दायक आहार, शारीरिक गतिविधि की कमी और मानसिक व शारीरिक कष्ट जिनकी हम अनदेखी करते रहते हैं। ऐसे में आप कुछ टिप्स अपनाकर
सायना नेहवाल की शानदार जीत, क्वॉर्टर्स में पहुंचीं
भारत स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल का डेनमार्क ओपन में शानदार प्रदर्शन जारी है। उन्होंने गुरुवार को जापान की अकाने यामागुची को हराकर क्वॉर्टर फाइनल में जगह बना ली है। वर्ल्ड नम्बर-10 सायना ने विमेंस सिंगल्स के के प्री-क्वॉर्टर फाइनल में अपनी चिर प्रतिद्वंद्वी यामागुची को मात दी। सायना ने वर्ल्ड नम्बर-2 यामागुची को केवल 36 मिनट के अंदर सीधे गेमों में 21-15, 21-17 से मात देकर क्वॉर्टर फाइनल में जगह बनाई। क्वॉर्टर फाइनल में अब सायना का सामना शुक्रवार को जापान की साएना कावाकामी और एक अन्य जापानी खिलाड़ी नोजोमी ओकुहारा में से किसी एक खिलाड़ी से होगा।
हरभजन सिंह ने की भविष्यवाणी,
भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी हरभजन सिंह का कहना है कि भविष्य में चाइनामैन कुलदीप यादव राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के नम्बर-1 स्पिन गेंदबाज होंगे। हरभजन ने कहा, ‘कुलदीप ने पहले दिन विकेट पर दर्शा दिया था कि वह क्या कर सकते हैं। वह हवा में धीमे हैं और गेंद को दोनों तरफ हिला सकते हैं। ऐसे में उन्हें भारतीय टीम के लिए मुख्य खिलाड़ी की भूमिका में होना चाहिए। भविष्य में वह नम्बर-1 स्पिन गेंदबाज बन सकते हैं।’ वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज में कुलदीप सबसे अधिक विकेट लेने वाले दूसरे खिलाड़ी बने। वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज
Helicopter Eela Movie Review :
कलाकार – काजोल, रिद्धि सेन, नेहा धूपिया, मुकेश ऋषि निर्देशक – प्रदीप सरकार सिनेमा टाइप – ड्रामा रेटिंग- 2 (**) कहानी ‘हेलीकॉप्टर ईला’ की कहानी है ईला राईतुरकर (काजोल) की जो एक गायिका होने का ख्वाब देखती है। उसके सपनों को हकीकत का जामा पहनने में उसका प्रेमी अरुण (तोता रॉय चौधरी) पूरा साथ देता है। लेकिन मुंबई की सिंगल मदर ईला रायतुरकर अपने सपनों को कुर्बान कर हर दम अपने बेटे विवान ( रिद्धि सेन) की फिक्र में रहती है। बचपन से लेकर कॉलेज जाने तक ईला विवान की हर बात का खयाल रखती है। यहां तक कि वो
अब अपनी पत्नी करीना कपूर के साथ कोई फिल्म नहीं करना चाहते हैं सैफ अली खान
बॉलीवुड के मोस्ट स्टाइलिश कपल सैफ अली खान और करीना कपूर खान अक्सर अपने हॉट फोटोज की वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। इनकी जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं। 2012 में बनी हिन्दी फिल्म‘एजेंट विनोद’ सैफ और करीना के जोड़ी को देखा गया था। इस फिल्म के बाद दोनों को अभी तक एकसाथ पर्दे पर नहीं देखा गया। इस फिल्म को फैंस ने काफी पसंद भी किया था। लेकिन आपको बता दें कि सैफ अली खान ने करीना कपूर को लेकर कुछ ऐसा कह दिया है जिससे जानने के बाद आपका दिल टूट सकता है। क्योंकि सैफ
प्रधानमंत्री मोदी को नेपाल आने का न्यौता
नेपाल सरकार ने सीता विवाह पंचमी के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमंत्रित करने का फैसला किया है। नेपाल में विवाह पंचमी 12 दिसंबर को मनाया जाएगा। प्रत्येक वर्ष विवाह पंचमी के दिन भगवान राम की बारात अयोध्या से नेपाल के जनकपुर तक जाती है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मोदी अयोध्या से भगवान राम की बारात लेकर जनकपुर पहुंचेंगे। उल्लेखनीय है कि हिंदू मान्यताओं के अनुसार, माता सीता का जन्म नेपाल के जनकपुर में हुआ था। अखबरों ने नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के प्रेस सलाहकार कुंदन आर्यल के हवाले से बताया कि मोदी की जनकपुर यात्रा को
एच1बी वीजा में बदलाव करेगा ट्रंप प्रशासन,
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारतीय पेशेवरों के बीच लोकप्रिय एच-1बी वीजा नीति में बड़े बदलाव की तैयारी कर रहे हैं। इससे सीधे तौर पर भारतीय आईटी पेशेवरों और वहां काम कर रहीं छोटी-बड़ी भारतीय कंपनियों पर असर पड़ेगा। अमेरिकी सरकार एच-1बी वीजा नीति में बदलाव के लिए जनवरी 2019 में प्रस्ताव लाएगी। इसमें एच-1बी वीजा के तहत आने वाले रोजगार और विशेष व्यवसायों या पेशों की परिभाषा को बदलने की तैयारी है। दरअसल, अभी हर साल करीब 65 हजार एच-1बी वीजा जारी होते हैं, जिनके जरिये अमेरिका में स्थानीय या विदेशी कंपनियां पेशेवरों को अस्थायी नौकरियां देती हैं। इसका सबसे
दून के 53 नेताओं के चुनाव लड़ने पर रोक,
देहरादून नगर स्थानीय निकाय के 2013 के चुनावों में भाग लेकर आयोग की शर्तें पूरी नहीं करने वाले 53 नेता इस बार चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। राज्य निर्वाचन आयोग ने पिछले चुनाव में आय व्यय का ब्योरा न देने वाले इन नेताओं पर चुनाव लड़ने पर छह साल का प्रतिबंध लगाया है। जिन लोगों पर चुनाव लड़ने की रोक है उनमें मेयर पद पर लड़ चुके दो प्रत्याशी भी हैं। नियमानुसार चुनाव परिणाम आने के तीस दिन के भीतर अपने आय व्यय के खर्चे का ब्यौरा अपने रिटर्निंग अधिकारी को दिया जाता है। ऐसा न करने पर चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी
