अमेरिका में एच-1बी वीजा रखने वाले हर चार में से तीन व्यक्ति भारतीय नागरिक हैं। अमेरिका की एक आधिकारिक रपट में यह जानकारी दी गयी है। न्यूज एजेंसी भाषा के मुताबिक अमेरिकी नागरिकता और आव्रजन सेवा (यूएससीआईएस) की ‘एच-1बी पेटिशन्स बाई जेंडर एंड कंट्री ऑफ बर्थ फिस्कल ईयर 2021 रिपोर्ट के मुताबिक, पांच अक्टूबर तक अमेरिका में एच-1 बी वीजा रखने वालों की संख्या 4,19,637 थी। इनमें से 3,09,986 भारतीय मूल के नागरिक हैं। एच-1 बी वीजा प्राप्त करने वाले भारतीयों में स्त्री-पुरूष असमानता बहुत अधिक है। विशेष सुविधा वाला यह वीजा रखने वाले 3,09,986 भारतीयों में केवल 63,220 यानी
Author: admin
अफगान चुनावों में हिंसा
अफगानिस्तान में संसदीय चुनाव में हुई हिंसा में शनिवार को लगभग 170 लोग हताहत हुए है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि एक ताजा हमले में एक आत्मघाती हमलावर ने काबुल के एक मतदान केन्द्र में खुद को उड़ा लिया जिससे कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गये। इस तरह अफगानिस्तान की राजधानी में मृतकों की संख्या 19 पहुंच गई जबकि लगभग 100 लोग घायल है। विस्फोट की तत्काल किसी भी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन तालिबान ने इससे पूर्व कहा था कि उसने ”फर्जी चुनाव पर 300
रूस के साथ परमाणु हथियार नियंत्रण संधि से अलग होगा अमेरिका
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि उनका देश शीत युद्ध के दौरान रूस के साथ की गई परमाणु हथियार नियंत्रण संधि से अलग हो जाएगा। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि रूस कई वर्षों से इस समझौते का ”उल्लंघन कर रहा है। न्यूज एजेंसी भाषा के अनुसार, मध्यम दूरी परमाणु शक्ति (आईएनएफ) संधि की अवधि अगले दो साल में खत्म होनी है। साल 1987 में हुई यह संधि अमेरिका और यूरोप तथा सुदूर पूर्व में उसके सहयोगियों की सुरक्षा में मदद करती है। यह संधि अमेरिका तथा रूस को 300 से 3,400 मील दूर तक मार करने वाली
फ्लोरिडा में 6 लोगों की गोली मारकर हत्या
अमेरिका के फ्लोरिडा के जैक्सनविल में छह लोगों को गोली लगने से मौत हो गई, जिनमें से तीन की हालत नाजुक है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने पुलिस के हवाले से बताया कि मारे गए सभी छह वयस्क थे। स्थानीय रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना जैगुआर्स स्टेडियम से कुछ ही दूरी पर हुई, जहां जैक्सनविल जैगुआर्स टीआईएए बैंक फील्ड में हॉस्टन टेक्संस के खिलाफ खेल रहे थे।
बिहार में बेखौफ अपराधी : 24 घंटे में तीन हत्याएं,
बिहार में अपराधियों ने पुलिस को खुली चुनौती देते हुए पिछले चौबीस घंटे के अंदर दो लोगों की हत्या कर दी। हत्या की ये तीनों घटनाएं पटना, जहानाबाद और हाजीपुर में हुई है। इन मामलों में अभी तक पुलिस ने किसी को भी गिरफ्तार नहीं किया है। वहीं इन हत्याओं के कारण इलाके में दहशत का माहौल है। सोमवार सुबह बेगूसराय के भगवानपुर थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव में अज्ञात अपराधियों ने अर्जुन साहनी की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक के परिजनों को इस इसकी सूचना जैसे ही मिली कोहराम मच गया। साहनी की हत्या किस वजह से की
यूपी : महिला से गैंगरेप,
उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में लालगंज-कानपुर मार्ग के किनारे शनिवार शाम वाहन के इंतजार में अकेली खड़ी एक महिला को बोलेरो सवार युवकों ने लिफ्ट दी। रास्ते में युवकों ने महिला के साथ दुष्कर्म किया और उसे चलती गाड़ी से बाहर फेंक दिया। इससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने रेप का केस दर्ज कर बोलेरो सवार युवकों की तलाश शुरू कर दी है। लालगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक महिला शनिवार शाम सरेनी थाना क्षेत्र में अपने मायके जाने के
यूपी विधान परिषद के सभापति के बेटे की हत्या
एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि देर रात हुई पूछताछ में मीरा यादव ने बेटे अभिजीत की हत्या करने की बात कबूली है। मीरा के मुताबिक अभिजीत नशे का लती था। मीरा ने बताया कि शनिवार को अभिजीत ने उससे शराब के लिए रुपये मांगे थे। रुपये न देने पर उसका बेटे से विवाद हुआ था। इस दौरान अभिजीत ने गाली-गलौज करते हुए उसे अपशब्द भी कहे थे। इस दौरान हुई हाथापाई में उसने अभिजीत की हत्या कर दी। हत्या के कबूलनामे के बाद अब पुलिस अधिकारी मीरा यादव के इस बयान की तस्दीक कर रहे हैं। हत्या का केस
होटल हयात गुंडागर्दी:
पांच सितारा होटल के बाहर पिस्तौल लहराकर युवती व उसके दोस्त को धमकाने वाले पूर्वबसपा सांसद के बेटे आशीष पांडेय की सोमवार को अदालत में पेशी है। आशीष की ओर से कोर्ट में जमानत याचिका पेश की जाएगी। बता दें कि बीते शुक्रवार को एक दिन की रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद पुलिस ने आशीष को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया था। कोर्ट ने आशीष की जमानत याचिका खारिज कर उसे सोमवार तक के लिए जेल भेज दिया था। इससे पहले पटियाला हाउस स्थित मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट नीतू शर्मा की अदालत से दिल्ली पुलिस ने आशीष की चार दिन
बंगाल के गांव में आदिवासी महिला के साथ रेप,
बलात्कार और उसके साथ हैवानियत से पेश आने के आरोप में 20 साल के दो शख्स को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी रतना मुंडा और परिमल रॉय ने उस महिला को शनिवार की रात को जमीन सौदे के बारे में बात करने के लिए बुलाया। महिला को इस बारे में थोड़ा सा भी शक नहीं हुआ क्योंकि दोनों ही उसके पड़ोसी है। मुंडा और रॉय उस महिला को वहां से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर लेकर गया और नदीं किनारे उसके साथ रेप किया। आरोपियों ने महिला के साथ लोहे की रड से हैवानियत की सारी हदें पार
नवजोत सिंह सिद्धू का रेलवे पर निशाना
पंजाब के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने रविवार को भारतीय रेलवे पर निशाना साधते हुए उसके कामकाज पर कई सवाल उठाए और पूछा कि कैसे ट्रेन के लोको पायलट को क्लीन चिट दी जा रही है। अमृतसर में बीते शुक्रवार की शाम रावण दहन देखने के लिए कम से कम 300 लोग रेल की पटरी पर एकत्र हो गए थे। तभी तेज रफ्तार रेलगाड़ी लोगों को रौंदते हुए निकल गई। इस घटना में 61 लोगों की मौत हो गई और बड़ी संख्या में लोग घायल हो गए। जोड़ा फाटक पर हुए इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सिद्धू की पत्नी नवजोत
